Share on WhatsApp
SELECT YOUR LANGUAGE
[gtranslate]

भौतिक विज्ञान नोट्स Notes Chapter 4 Bhautik Vigyan Class 11 UP Board

अभिकेंद्र त्वरण क्या है, सूत्र, व्यंजक

एकसमान वृत्तीय गति के लिए अभिकेंद्र त्वरण का व्यंजक ज्ञात कीजिए? यह सवाल महत्वपूर्ण है और एग्जाम में जरूर आता है। तो चलिए अभिकेंद्र त्वरण के बारे में जानते हैं।

अभिकेंद्र त्वरण

जब कोई पिंड एकसमान चाल से वृत्तीय पथ पर गति करता है तो पिंड की चाल अचर होते हुए भी उसकी दिशा लगातार बदलती रहती है। अतः पिंड का वेग भी लगातार बदलता रहता है इस प्रकार पिंड पर उसके केंद्र की ओर एक दिष्ट त्वरण लगता है इस त्वरण को अभिकेंद्र त्वरण (centripetal acceleration in Hindi) कहते हैं। अभिकेंद्र त्वरण की दिशा सदैव वृत्त के केंद्र की ओर होती है। इसे a से प्रदर्शित करते हैं।

एकसमान वृत्तीय गति में अभिकेंद्र त्वरण का व्यंजक
माना कोई पिंड एकसमान चाल v से वृत्तीय पथ पर गति करता है चित्र में वृत्त का O केंद्र तथा r त्रिज्या है।

माना एक सूक्ष्म समय अंतराल ∆t में पिंड वृत्तीय पथ पर बिंदु Q1 से Q2 विस्थापित होता है। तथा इस दौरान वह ∆x दूरी तय करता है एवं पिंड को केंद्र से मिलाने वाली रेखा भी ∆θ कोण घूम जाती है।

यदि बिंदु Q1 व Q2 पर वेग v1 व v2 हैं। तो ∆OQ1Q2 तथा वेक्टर त्रिभुज ABC समरूप हैं। अतः \(\frac{Q_1Q_2}{Q_1O}\) = \( \frac{BC}{AB} \)

\( \frac{∆x}{r} \) = \( \frac{∆v}{v} \)

चूंकि ∆t समय बहुत छोटा है तब ∆θ भी छोटा होगा। इस स्थिति में चाप Q1 Q2 को भी लगभग ∆x के बराबर मान लेते हैं अतः

\( \frac{∆x}{r} \) = \( \frac{∆v}{v} \)

दोनों ओर ∆t द्वारा भाग करने पर

\( \frac{∆x}{r} × \frac{1}{∆t} \) = \( \frac{∆v}{v} × \frac{1}{∆t} \)

\( \frac{∆v}{∆t} \) = \((\frac{v}{r}) × \frac{∆x}{∆t} \)

यदि ∆t समयांतराल बहुत छोटा हो तो (∆t→0) तब

lim \( \frac{∆v}{∆t} \) = \( (\frac{v}{r}) \) × lim \( \frac{∆x}{∆t} \)
परिभाषा से lim \(\frac{∆v}{∆t} \) तात्कालिक त्वरण a एवं \( \frac{∆x}{∆t} \) तात्कालिक रेखीय वेग v है। तब उपरोक्त समीकरण

a = \( \frac{v}{r} × v \)
\( { a = \frac{v^2}{r} } \)

अभिकेंद्र त्वरण का मान कोणीय वेग के पदों में

चूंकि v = rω से

a = \( \frac{r^2 ω^2}{r} \) × v

\( { a = rω^2 } \)

यही एकसमान वृत्तीय गति में अभिकेंद्र त्वरण का व्यंजक है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ads

CBSE – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान & हरियाणा Board हिंदी माध्यम

कक्षा 6 to 8 हिंदी माध्यम
कक्षा 9 & 10 हिंदी माध्यम
कक्षा 11 हिंदी माध्यम

State Board

यूपी बोर्ड 6,7 & 8
बिहार बोर्ड हिंदी माध्यम

CBSE Board

Mathematics Class 6
Science Class 6
Social Science Class 6
हिन्दी Class 6
सामाजिक विज्ञान कक्षा 6
विज्ञान कक्षा 6

Mathematics Class 7
Science Class 7
SST Class 7
सामाजिक विज्ञान कक्षा 7
हिन्दी Class 7

Mathematics Class 8
Science Class 8
Social Science Class 8
हिन्दी Class 8

Mathematics Class 9
Science Class 9
English Class 9

Mathematics Class 10
SST Class 10
English Class 10

Mathematics Class XI
Chemistry Class XI
Accountancy Class 11

Accountancy Class 12
Mathematics Class 12

Learn English
English Through हिन्दी
Job Interview Skills
English Grammar
हिंदी व्याकरण - Vyakaran
Microsoft Word
Microsoft PowerPoint
Adobe PhotoShop
Adobe Illustrator
Learn German
Learn French
IIT JEE

Android APP

eVidyarthi
Privacy Policies, Terms and Conditions, Contact Us
Copyright © 2025 eVidyarthi and its licensors. All Rights Reserved.