eVidyarthi
Menu
  • School
    • Close
    • CBSE English Medium
    • CBSE Hindi Medium
    • UP Board
    • Bihar Board
    • Maharashtra Board
    • MP Board
    • Close
  • English
    • Close
    • English Grammar for School
    • Basic English Grammar
    • Basic English Speaking
    • English Vocabulary
    • English Idioms & Phrases
    • Personality Enhancement
    • Interview Skills
    • Close
  • Sarkari Exam Preparation
    • Close
    • All Govt Exams Preparation
    • MCQs for Competitive Exams
    • Notes For Competitive Exams
    • NCERT Syllabus for Competitive Exam
    • Close
  • Study Abroad
    • Close
    • Study in Australia
    • Study in Canada
    • Study in UK
    • Study in Germany
    • Study in USA
    • Close
  • Current Affairs
    • Close
    • Current Affairs
    • Current Affairs Quizzes
    • State Wise Current Affairs
    • Monthly Current Affairs
    • Close
हिन्‍दी Class 11 Bihar Board | Menu
  • MCQ Hindi Class 11 Bihar Board
  • Solutions Hindi Class 11 Bihar Board
  • Notes Hindi Class 11 Bihar Board
  • Books Hindi Class 11 Bihar Board
  • Important Questions Hindi Class 11 Bihar Board
  • Question Papers Hindi Class 11 Bihar Board
  • Hindi Class 11

हिन्‍दी Solutions Class 11 Poem 5 भारत-दुर्दशा Hindi Digant Bihar Board बिहार बोर्ड

प्रश्न 1. कवि सभी भारतीयों को किसलिए आमंत्रित करता है और क्यों?

उत्तर- कवि भारतेन्दु हरिश्चंद्र पराधीन भारत की दुर्दशा से इतना व्यक्ति है कि वह भारत की जीर्ण-शीर्ण दशा पर रुदन तथा क्रन्दन करने के लिए भारतीयों को आमंत्रित करता है। वह उन्हें इसलिए आमंत्रित करता है क्योंकि भारत की दीन-हीन दशा अब किसी भी प्रकार से देखी नहीं जा सकती। यह अत्यंत हृदय-विदारक तथा चिन्ताजनक हो गई है। भारतेन्दु को राष्ट्रचिन्तक कवि प के रूप में जाना जाता है। इसलिए उसे राष्ट्र की चिन्ता होना स्वाभाविक है।

प्रश्न 2. कवि के अनुसार भारत कई क्षेत्रों में आगे या पर आज पिछड़ चुका है। पिछड़ने के किन कारणों का कविता में संकेत किया गया है?

उत्तर- कभी भारत विश्व गुरु के रूप में प्रसिद्ध था। सर्वसंपदा, सर्वशक्ति, सर्वज्ञान में सम्पन्न था। लेकिन समय के साथ यह विश्व के अनेक देशों की तुलना में पिछड़ चुका है। इस पिछड़ेपन के भारतेन्दु ने कई कारण गिनाये हैं-मूढ़ता, अविद्या, कलह, वेद, शास्त्रों के प्रति विमुखता, आलस्य और कुमति ।

प्रश्न 3. अब जहँ देखहु तहँ दुःखहिं दुख दिखाई।

हा हा भारत-दुर्दशा न देखि जाई ।।

– इन पक्तियों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।

उत्तर- प्रस्तुत पंक्तियाँ भारतेन्दु द्वारा रचित नाटक ‘भारत दुर्दशा’ के प्रथम अंक में आए एक गीत से अवतरित हैं। इन पंक्तियों का गायक एक योगी है जो इस गीत को गाकर मृतप्राय भारतवासियों को जगाने का प्रयास कर रहा है।

इस योगी के माध्यम से भारतेन्दु जी यह बताना चाहते हैं कि भारत में चारों ओर दुख ही दुख व्याप्त है। कहीं भी कोई आशा की किरण दिखाई नहीं देती। भारत ऐसी चिन्ताजनक तथा निराशाजनक स्थिति में पहुँच चुका है कि उसकी चिन्ता करना अब अनिवार्य हो गया है। केवल भाग्य के सहारे बैठने मात्र से या विधाता को ही दोष देने से भारत का दुख दूर नहीं हो सकता। भारत की खोई हुई समृद्धि तथा गौरव बापस लाने के लिए हमें एकजुट होकर प्रयत्न करने होंगे।

प्रश्न 4. भारतीय स्वयं ही अपनी इस दुर्दशा के कारण हैं। कविता के आधार पर उत्तर दीजिए।

उत्तर- कविवर भारतेन्दु हरिश्चंद्र का कहना है कि स्वयं भारतवासी ही भारत की वर्तमान हेय, विगलित तथा जर्जरित अवस्था के लिए जिम्मेदार हैं। वेद, ब्रह्मा के मुख से निकली वाणी माने जाते हैं। वेदों-उपनिषदों में ही हमारा सारा ज्ञान संचित है। बाद में आए बौद्ध तथा जैन धर्म के कारण हम लोग व्यर्थ के ही विवाद में पड़ गए और अपने ज्ञान का क्षय कर लिया है।

‘घर का भेदी लंका ढाये’-हमारे ही देश में घटित हुआ। हमारी ही अनेकता, ने यवन राजा को भारत में अक्रमश करने के लिए आमन्त्रित किया। उनके आते ही हमारी रही-सही बुद्धि, विद्या तथा शक्ति का भी नाश हो गया। अब तो घर-घर में कुमति आलस्य और झगड़े का साम्राज्य फैला है।

यदि भारतवासी धर्म के मूल तत्त्व को समझ कर तर्क-वितर्क में न उलझते तो हममें हमेशा एकता बनी रहती तो हम इस हा अधोगति को कभी प्राप्त नहीं होते। इसलिए भारतेंदु का यह कहना सर्वथा उचित है कि इस दुर्दशा के लिए भारतीय स्वयं ही जिम्मेदार हैं।

प्रश्न 5. “लरि वैदिक जैन हुबाई पुस्तक सारी।

करि कलह बुलाई जवनसैन पुनि भारी।।”

इन पंक्तियों का क्या आशय है?

उत्तर- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित भारत दुर्दशा नामक गीत से उद्धृत इन पंक्तियों में भारतीय इतिहास का एक अति कटु सत्य वर्णित है। समय के अनुकूल नहीं चलने का समय की मांग को अनसुना करने का ही परिणाम है कि भारत के बहुत सारे दुश्मन पैदा हो गये। सर्वविदित है कि वैदिक ज्ञान हमारा सर्वोत्तम ज्ञान है। किन्तु समय के साथ उसमें जो विकृतियाँ आ गयीं, जिनसे भारतीय समाज का ताना-बाना बिखरने लगा। हुआ-छूत, जाति प्रथा, बलि प्रथा आदि से भारतीय समाज का स्वरूप काफी विकृत हो गया। हिंसा के तांडव के बीच बौद्ध और जैन धर्म का जन्म हुआ। सनातन हिन्दू वैदिक लोग उनके साथ तालमेल नहीं बैठा सके और तर्क-वितर्क के चक्कर में पड़ गए। उपेक्षित तथा दलित हिन्दू समाज बौद्ध और जैन धर्म की ओर आकर्षित होने लगे। इसी समय पश्चिमोत्तर प्रांतों पर यवनों के आक्रमण होने लगे। संगठित प्रतिरोध के अभाव में यवन सेना भारतीयों पर भारी पड़ी। पराजय के बाद हम धन, बल और विद्या सबसे जर्जरित हो गए।

अगर हममें तथ्य सत्य स्वीकार करने की क्षमता होती, सहिष्णुता का भाव तथा एकता होती, तो चतुर्दिक पराभव का मुँह कभी नहीं देखना पड़ता। विश्व में हमारी स्थिति इतनी हास्यास्पद और दयनीय नहीं होती।

प्रश्न 6. ‘सबके ऊपर टिक्कस की आफत’ से कवि ने क्या कहना चाहा है?

उत्तर – उक्त पंक्ति के माध्यम से कविवर भारतेन्दु हरिश्चंद्र तत्कालीन अंग्रेजी शासन प्रणाली के विषय में बताना चाहते हैं। भले ही अंग्रेजी राज में लोगों को अधिक सुख-सुविधा उपलब्ध है, परन्तु यह राज इन सुख-सुविधाओं के ऊपर तरह-तरह के टैक्स भी लगा रहा है। छोटी-छोटी बात पर टैक्स लेने के कारण भारतीयों की आर्थिक स्थिति निरंतर कमजोर होती जा रही है। प्रत्यक्ष 1 एवं अप्रत्यक्ष दोनों रूपों के करों से भारतीय अर्थव्यवस्था का दोहन हो रहा है। अब इस मुसीबत से छुटकारा पाना अनिवार्य हो गया है।

प्रश्न 7. अंग्रेजी शासन सारी सुविधाओं से युक्त है, फिर भी यह कष्टकर है क्यों?

उत्तर- अंग्रेज भारत में व्यापार करने आये थे और धीरे-धीरे यहाँ के शासक बन बैठे। अंग्रेजों ने अपने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर ही रेल, सड़क, स्कूल-कॉलेज, कल-कारखाने, अस्पताल आदि का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने इसे धन उगाही तथा सम्पत्ति दोहन का माध्यम बनाया। यहाँ के अथाह प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करके इंग्लैंड का खजाना भरता गया। कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश टैक्स के बोझ के नीचे दबकर बिर्धन से निर्धन होता गया। इसीलिए कवि हरिश्चंद्र ने सुख-सुविधा देने वाले अंग्रेजी शासन को भी कष्टकर ही माना है।

प्रश्न 8. कविता का सरलार्थ अपने शब्दों में लिखें।

उत्तर- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित ‘भारत दुर्दशा’ उत्कृष्ट देश-प्रेम को समर्पित एक सुचर्चित कविता है, जो उनके नाटक दुर्दशा से उद्धृत है। ‘भारत की दुर्दशा’ देखकर कवि भारतेन्दु की आत्मा चीत्कार उठी है। देश की दुर्दशा से व्यथित होकर कवि भारत के निवासियों को इसकी दुर्दशा पर मिलकर रोने हेतु आमंत्रित करता है। तत्कालीन भारत की राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए भारतेन्दु जी कहते हैं कि जिस भारत वर्ष को ईश्वर ने सबसे पहले धन एवं बल देकर सभ्य बनाया। सर्वप्रथम विद्वता के भूषण से विभूषित कर रूप, रंग और विभिन्न रसों के सागर में गोता लगवाया, वहीं भारतवर्ष आज अन्य देशों से पिछड़ रहा है। भारत की दुर्दशा देखकर कवि के हृदय में हाहाकार हुआ है।

भारत वर्ष में ही त्याग, तपस्या तथा बलिदान के प्रतीक शाक्य, हरिश्चन्द्र नहुष और ययाति जैसी विभूतियों ने जन्म लिया। यहाँ राम, युधिष्ठिर, सर्याति और वासुदेव जैसे धर्मनिष्ठ और सत्यनिष्ठ अवतरित हुए थे। भारत में ही भीम, अर्जुन और करण जैसे वीर धर्नुधर तथा दानवीर पैदा हुए किंतु आज उसी भारत के निवासी अज्ञानता, अशिक्षा, वैमनस्य और कलह की जंजीरों में कड़कर दुख के सागर में पूरी तरह टूब चुके हैं। भारत की ऐसी दारुण-दशा के कारण कवि का हृदय आन्दोलित है।

राष्ट्रचिंतन से दूर ‘अहिंसा परमो धर्मः’ को आदर्श मानकर जैन धर्मावलम्बियों ने वैदिक धर्म का विरोध कर यवनों के भारत पर अधिकार करने का मार्ग प्रशस्त किया। मूढ़ता के कारण आपसी कलह ने बल, बुद्धि, विद्या और धन का नाश कर आलस्य, कलह और कुमति की काली घटा से भारतीय जन-जीवन घिर गया। भारत की दुर्दशा अवर्णनीय हो गई है।

अंग्रेजों के शासनकाल अर्थात पराधीन भारत में सुख और वैभव बढ़ गये हैं, लेकिन भारतीय धन विदेश जा रहा है। यह स्थिति अत्यंत कष्टकारी है। उस पर महँगाई सुरसा की भाँति अपना मुँह फाड़े जा रही है। दिनों-दिन दुख बढ़ रहे हैं और ऊपर से ‘करों का बोझ तो ‘कोढ़ में खाज जैसा कष्टाकारक है। भारत की ऐसी दुर्दशा कवि भारतेंदु के लिए असा हो गई।

प्रश्न 9. निम्नलिखित उद्धरणों की सप्रसंग व्याख्या करें:

(क) रोवहु सब मिलके आवहु भारत भाई।

हा हा! भारत-दुर्दशा न देखी जाई ।।

उत्तर- (क) प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित ‘भारत-दुर्दशा’ नामक गीत से उद्धृत है। गायक एक योगी है जो घूमते हुए इसे लेखनी छंद में गाता है।

व्याख्या– योगी के माध्यम से कवि भारतेंदु भारतवासियों को इकटठे होकर एक स्वर में रोने के लिए आमंत्रित करता है, क्योंकि भारत की यह दुर्दशा अब उससे और नहीं देखी जाती। भारत की अस्मिता खतरे में है क्योंकि अब यह भारत पहले जैसा समृद्ध तथा गौरवशाली नहीं रह गया। भारत के विषय में चिन्तन करने की आवश्यकता है ताकि भारत की खुशहाली पुनः वापस लौट सके। उपरोक्त पंक्तियाँ कवि के हृदय में मचे हाहाकार को व्यक्त कर रही हैं। सम्पूर्ण भारत को पुनः अखिल व अखण्ड बनाने के लिए यह एक आह्वान है।

(ख) अंग्रेज राज सुख साज सजे सब भारी।

पै धन विदेश चलि जात इहे अति सवारी।।

उत्तर-

 प्रसंग – प्रस्तुत पंक्तियाँ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित ‘भारत-दुर्दशा’ नामक गीत से उद्धृत है। गायक एक योगी है जो घूमते हुए इसे लेखनी छंद में गाता है।

व्याख्या –  कवि कहता है कि भले ही अंग्रेजी शासन ने भारतवासियों को सभी सुख-सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं, कई प्रकार की साज-सज्जा के सामान उपलब्ध करवाए हैं। किंतु दुःख की बात तो यह है कि सुख भोग के सभी साधनों पर भारी कर लगा हुआ है। कर के द्वारा एकत्रित किया गया धन इंग्लैंड में भेजा जाता है। विदेश में धन जाने के कारण भारत की आर्थिक व्यवस्था निरंतर खराब होती जा रही है जो बहुत दुखदायी है, विचारणीय व सोचनीय बात है।

प्रश्न 10. स्वाधीनता आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में इस कविता की सार्थकता पर विचार कीजिए ।

उत्तर- प्रस्तुत कविता ‘भारत दुर्दशा’ में देश-प्रेम, देशभक्ति, सामाजिक दुर्व्यवस्था के प्रति आक्रोश, आर्थिक अवनति पर क्षोभ, कुरीतियों का खण्डन, घन का विदेश गमन पर रोष, टैक्स की भयंकरता, आदि पर विचार किया गया है।

प्राचीनकाल में भारतवर्ष में धर्म, दर्शन तथा श्रेष्ठ मानवीय मूल्यों के कारण विश्वगुरु जैसी उपाधि प्राप्त की थी। आज वही देश क्षणिक भौतिक सुखों की गुलामी की ओर बढ़ रहा है, जोकि अंग्रेजी शासन की देन है। इन अंग्रेजों ने योजनानुसार भारत का विघटन करने की कोशिश की, कई प्रकार के प्रलोभन दिए, विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों और भारतीय रत्नों को लूटा और उन्हें अपने देश ले गए। इन्होंने भारत में स्वार्थ वैमनस्य, हिंसा, राग, द्वेष, अहिष्णुता, ईर्ष्या, छल, आशंका, भय, आलस्य और विलासयुक्त फैशन फैलाया। परिणामस्वरूप भारत की दुर्दशा हो गई। भारतीय जीवन को जाग्रत करने हेतु भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने उनकी जातीय चेतना को उबुद्ध करने का प्रयास किया तथा उसके विकासशील पक्ष को हमारे सामने रखने के उद्देश्य से ‘भारत-दुर्दशा’ नामक इस कविता की रचना की, जो कि स्वाधीनता आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में पूर्णतया सार्थक प्रतीत होती है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ads

Bihar Board सभी कक्षा के अध्याय के प्रश्न उत्तर in Hindi PDF

NCERT Question Answer in Hindi Medium

Bihar Board Question Answer in Hindi Medium

Download एनसीईआरटी सलूशन, सैंपल पेपर, प्रश्न पत्र इन पीडीएफ

क्लास की बुक (पुस्तक), MCQ, नोट्स इन हिंदी

Download एनसीईआरटी सलूशन, सैंपल पेपर, प्रश्न पत्र इन पीडीएफ

CBSE Board Englsih and हिंदी माध्यम

CBSE Board

Mathematics Class 6
Science Class 6
Social Science Class 6
हिन्दी Class 6
सामाजिक विज्ञान कक्षा 6
विज्ञान कक्षा 6

Mathematics Class 7
Science Class 7
SST Class 7
सामाजिक विज्ञान कक्षा 7
हिन्दी Class 7

Mathematics Class 8
Science Class 8
Social Science Class 8
हिन्दी Class 8

Mathematics Class 9
Science Class 9
English Class 9

Mathematics Class 10
SST Class 10
English Class 10

Mathematics Class XI
Chemistry Class XI
Accountancy Class 11

Accountancy Class 12
Mathematics Class 12

Learn English
English Through हिन्दी
Job Interview Skills
English Grammar
हिंदी व्याकरण - Vyakaran
Microsoft Word
Adobe PhotoShop
Adobe Illustrator
Learn German
Learn French
IIT JEE

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान & हरियाणा Board हिंदी माध्यम

कक्षा 6 to 8 हिंदी माध्यम
कक्षा 9 & 10 हिंदी माध्यम
कक्षा 11 हिंदी माध्यम

State Board

यूपी बोर्ड 6,7 & 8
बिहार बोर्ड हिंदी माध्यम

CBSE Board English Medium

  • Class 6 CBSE Board
  • Class 7 CBSE Board
  • Class 8 CBSE Board
  • Class 9 CBSE Board
  • Class 10 CBSE Board
  • Class 11 CBSE Board
  • Class 12 CBSE Board
  • CBSE Board Hindi Medium

  • Class 6 CBSE Board
  • Class 7 CBSE Board
  • Class 8 CBSE Board
  • Class 9 CBSE Board
  • Class 10 CBSE Board
  • Class 11 CBSE Board
  • Class 12 CBSE Board
  • बिहार बोर्ड
  • Class 6 Bihar Board
  • Class 7 Bihar Board
  • Class 8 Bihar Board
  • Class 9 Bihar Board
  • Class 10 Bihar Board
  • Class 11 Bihar Board
  • Class 12 Bihar Board
  • उत्तर प्रदेश बोर्ड
  • Class 6 UP Board
  • Class 7 UP Board
  • Class 8 UP Board
  • Class 9 UP Board
  • Class 10 UP Board
  • Class 11 UP Board
  • Class 12 UP Board
  • महाराष्ट्र बोर्ड
  • Class 6 Maharashtra Board
  • Class 7 Maharashtra Board
  • Class 8 Maharashtra Board
  • Class 9 Maharashtra Board
  • Class 10 Maharashtra Board
  • Class 11 Maharashtra Board
  • Class 12 Maharashtra Board
  • मध्य प्रदेश बोर्ड
  • Class 6 MP Board
  • Class 7 MP Board
  • Class 8 MP Board
  • Class 9 MP Board
  • Class 10 MP Board
  • Class 11 MP Board
  • Class 12 MP Board

ગુજરાત બોર્ડ

  • Class 6 Gujarat Board
  • Class 7 Gujarat Board
  • Class 8 Gujarat Board
  • Class 9 Gujarat Board
  • Class 10 Gujarat Board
  • Class 11 Gujarat Board
  • Class 12 Gujarat Board

PSC Exam Preparation

  • Uttar Pradesh PSC Exam Preparation (UPPSC)
  • Bihar PSC Exam Preparation (BPSC)
  • Madhya Pradesh PSC Exam Preparation (MPPSC)
  • Rajasthan PSC Exam Preparation (RPSC)
  • Maharashtra PSC Exam Preparation (MPSC)
Privacy Policies, Terms and Conditions, About Us, Contact Us
Copyright © 2026 eVidyarthi and its licensors. All Rights Reserved.