परमाणु की संरचना नोट्स
परमाणु
वह अतिसूक्ष्म कण जिनके संयोग से अणु बनते हैं तथा जो रसायनिक अभिक्रियाओं में बिना अपघटित हुए भाग लेते हैं उन्हें परमाणु (atom) कहते हैं। परमाणु का आकार अतिसूक्ष्म होता है यह रासायनिक रूप से अभाज्य हैं। इनका भार भी बहुत कम होता है।
परमाणु की संरचना
आधुनिक प्रयोगों एवं वैज्ञानिक खोजों के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि परमाणु स्वयं विभिन्न प्रकार के अति सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है। जिन्हें मूल कण कहते हैं इन मूल कणों में कुछ स्थायी मूल कण हैं एवं शेष अस्थायी मूल कण हैं। इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन स्थायी मूल कण हैं। जबकि पॉजिट्रॉन, न्यूट्रिनों, एंटीन्यूट्रिनों तथा मेसॉन अस्थायी मूल कण हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु
s-उपकोश में केवल एक s-कक्षक होता है। जिसमें अधिकतम दो इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं।
हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान लगभग 1.008 amu होता है। जो विभिन्न तत्वों में सबसे हल्का परमाणु है। अन्य तत्वों के परमाणुओं के द्रव्यमान लगभग 2 से 260 amu के मध्य हैं।
परमाणु उपकोश चार प्रकार के होते हैं इनमें इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा भिन्न-भिन्न होती है यह उपकोश s, p, d तथा f होते हैं।
d-उपकोश में पांच d-कक्षक होती है जिनमें अधिकतम दस इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं।
मुख्य क्वांटम संख्या को n से प्रदर्शित करते हैं जिसकी सहायता से हमें इलेक्ट्रॉन की कक्षा की ऊर्जा का पता चलता है।
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन परमाणु संरचना के प्रमुख मूल कण हैं।
“परमाणु” (Atom)
“इलेक्ट्रॉन कक्षा” (Electron Orbits)
“इलेक्ट्रॉन” (Electron)
“प्रोटॉन” (Proton) and “न्यूट्रॉन” (Neutron)
“नाभिक” (Nucleus)
Akhil satnami says
Chemistry kaksha gyarahavin notes Ajay do parmanu ki sanrachna
Satyam singh says
Parmanu ki sanrachna ka chitra bhi upload kijiye