eVidyarthi
Menu
  • School
    • Close
    • CBSE English Medium
    • CBSE Hindi Medium
    • UP Board
    • Bihar Board
    • Maharashtra Board
    • MP Board
    • Close
  • English
    • Close
    • English Grammar for School
    • Basic English Grammar
    • Basic English Speaking
    • English Vocabulary
    • English Idioms & Phrases
    • Personality Enhancement
    • Interview Skills
    • Close
  • Sarkari Exam Preparation
    • Close
    • All Govt Exams Preparation
    • State Wise Competitive Exam Preparation
    • India – Notes for All Competitive Exams
    • MCQs & Notes for Competitive Exams
    • NCERT Syllabus for Competitive Exam
    • Close
  • Study Abroad
    • Close
    • Study in Australia
    • Study in Canada
    • Study in UK
    • Study in Germany
    • Study in USA
    • Close
  • Current Affairs
    • Close
    • Current Affairs
    • Current Affairs Quizzes
    • State Wise Current Affairs
    • Monthly Current Affairs
    • Close
जीव विज्ञान Bihar Board Class 12 | Menu
  • MCQ Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Book Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Important Questions Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Notes Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Solutions Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Sample/ Model Paper Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Question Papers Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board
  • Jeev Vigyan Class 12

जीव विज्ञान Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board बिहार बोर्ड

MCQ Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board

Book Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board

Important Questions Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board

Notes Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board

Solutions Jeev Vigyan Class 12 Bihar Board

Jeev Vigyan Class 12

जीव विज्ञान Previous Year Question Papers Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board बिहार बोर्ड

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2024 Set – E 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2024 Set – F 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2023

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan (Practical) 2023 – 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2021 – Set D 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2021 – Set E 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan  2021 – Set G 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2021 – Set H 119

BESB Question Papers Class 12 Jeev Vigyan 2019 with Answers

जीव विज्ञान Sample/ Model Paper Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board बिहार बोर्ड

BSEB Model Paper Class 12 Jeev Vigyan – 2025 Annual

BSEB Model Paper Class 12 Jeev Vigyan – 2024 Annual

BSEB Model Paper Class 12 Jeev Vigyan – 2023 Annual

BSEB Model Paper Class 12 Jeev Vigyan – 2022 Annual (Elective)

BSEB Model Paper Class 12 Jeev Vigyan – 2021 Annual

BSEB Model Paper Class 12 Jeev Vigyan – 2020 Annual

जीव विज्ञान Notes Class 12 Jeev Vigyan Chapter 6 Bihar Board बिहार बोर्ड

वंशागति का आणविक आधार

आनुवांशिक पदार्थ की खोज:-

1900 वीं शताब्दी तक वैज्ञानिकों में यह मतभेद रहा कि आनुवांशिक पदार्थ क्या है। उस समय वैज्ञानिक प्रोटीन को आनुवांशिक पदार्थ मानते थे। पर 20वीं शताब्दी मे फ्रेडरिक मिशर नामक वैज्ञानिक ने “न्युक्लीन” की खोज की। जिससे पुनः विवाद शुरु हुआ कि आनुवांशिक पदार्थ प्रोटीन है या DNA यानि न्युक्लीन है। फिर 20 वीं शताब्दी में कई प्रयोगों द्वारा अनेक वैज्ञानिको ने यह सिद्ध किया कि DNA ही आनुवाशिक पदार्थ है।

आनुवाशिक पदार्थ की खोज का प्रयोग

फ्रेडरिक ग्रिफिथ का प्रयोग

ग्रिफिथ ने अपने प्रयोग में न्यूमोनिया रोग के जीवाणु न्युमोकोकाई को गर्म किया तो वे मृत हो गये इनमें न्युक्लिक अम्ल (DNA के अतिरिक्त सभी पदार्थ (प्रोटीन) निष्क्रय हो गये। अब इन्होंने इस मृत जीवाणु को न्युमोनिया रोग के एक आरोग जनक जीवाणु के साथ चूहे मे प्रवेश कराने पर चूहे को न्युमोनिया रोग हो गया और वह मृत हो गया। क्योकि निर्जीव जीवाणु का DNA न्युक्लिक अम्ल सजीव अरोगजनक जीवाणु के आनुवांशिक लक्षणों में परिवर्तन करके इसे रोगजनक जीवाणु मे बदल दिया।

ओस्टवाल्ड एवेरी का प्रयोग

ग्रिफिथ के बाद ओस्टवाल्ड एवेरी ने अपने सहयोगी वैज्ञानिक से मिलकर यह पता लगाया कि अरोगजनक जीवाणु का आनुवांशिक रुपान्तरण रोगजनक जीवाणु का DNA ही बदलता है प्रोटीन नही ।

अर्थात इस बात से यह स्पष्ट है कि DNA ही आनुवांशिक पदार्थ है।

Note:- शीघ्र ही अल्फ्रेड मस्काई ने भी यह सिद्ध किया कि जीव की समस्त दैहिक कोशिका मे DNA समान होता है तथा युग्मक मे DNA आधा रहता है।

अन्त मे हुर्शे व चेज नामक वैज्ञानिक ने भी अपने प्रयोगों के माध्यम से सिद्ध किया कि DNA ही आनुवाशिक पदार्थ है।

इन प्रयोगों के माध्यम से यह पूर्ण रूप से सिद्ध हुआ कि DNA ही आनुवंशिक पदार्थ है अर्थात DNA ही एक पीढ़ी के लक्षणों को दूसरे पीढी स्थानान्तरित करता है।

D.N.A (डीआक्सी राइबो न्यूक्लिक अम्ल)

D. N. A एक आनुवांशिक पदार्थ है जो एक पीढ़ी के लक्षणों को दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरित करने का कार्य करता है।

स्विट्‌जरलैण्ड के प्रसिद्ध वैज्ञानिक फ्रेडरिक मीशर ने सन् 1869 मे केन्द्रक में मिलने वाले अम्लीय पदार्थ DNA की खोज की। इन्होंने इसे न्यूक्लीन नाम दिया

D.N.A पादप विषाणु के अतिरिक्त सभी सजीवों में स्थित महत्त्वपूर्ण जैव रासायनिक यौगिक है, इसे शरीर की आत्मा भी कहा जाता है।

D.N.A. का रासायनिक संघटन

D.N.A. का रासायनिक संघटन इस प्रकार है:-

1. शर्करा:- D.N.A मे डी. आक्सीराइबोस शर्करा पाई जाती है।

2. फास्फेट समूह → फास्फोरिक अम्ल (H3PO4) के रूप में होता है।

3. नाइट्रोजनी क्षारक → नाइट्रोजनी क्षारक दो प्रकार के होते हैं।

प्युरीन → एडिनीन (A) , ग्वानीन (G)

पिरिमिडीन → थाइमीन (T) , साइटोसीन (C)

D.N.A की संरचना (वाटसन एवं क्रिक मॉडल)

1. D.N.A पाली न्युक्लियोटाइड श्रृंखला की बनी हुई द्विकुण्डलित, सर्पिलाकार या सीढीनुमा संरचना होती है।

2. जिसमे एक प्यूरीन एक पिरिमिडीन से ठीक सामने जुड़ा होता है।

3. जिसमे एडिनीन (A), थायमीन (T) के साथ दो हाइड्रोजन बन्ध से तथा ग्वानीन् (G), साइटोसीन (C) से तीन हाइड्रोजन बन्ध द्वारा जुड़ा रहता है।

4. इसके प्रत्येक समाक्षर की दूरी 3:4 A° होती है तथा प्रत्येक 10 समाक्षर के बाद एक ऐठन करता है |

5. जिसकी दूरी 34 A° होती है तथा इसकी चौड़ाई 20 A° होती है| DNA के घुमाव में एक दीर्घ खाँच व लघु खाँच होती है।

D.N.A का पराकुण्डलन (Packing of D.N.A)

1. D.N.A के समस्त अणुओ का कुछ प्रोटीन (हिस्टोन) की सहायता से बार बार या कई बार कुण्डलन होकर केन्द्रक मे व्यवस्थित होना ही DNA की पैकेजिंग या पराकुण्डलन कहलाता है।

2. प्राय: मानव शरीर की कोशिका के केन्द्रक में पाये जाने वाला DNA अणु बहुत लम्बा होता है।

3. मानव की प्रत्येक कोशिका मे D.N.A 46 की संख्या मे पाये जाते है।

4. एक कोशिका के सभी DNA की लम्बाई लगभग 2 मीटर होती है। और मानव शरीर में लगभग 1014 कोशिका पाई जाती है।

5. तो DNA की कुल लम्बाई 2X1014 होगी। अब इतने लम्बे DNA का मानव की एक सूक्ष्म कोशिका के केन्द्रक में समाना आसान नहीं है।

6. अत: D.N.A की लम्बाई एक विशेष प्रकार के प्रोटीन (हिस्टोन) की सहायता से कई बार कुण्डलन होकर केन्द्रक में व्यवस्थित होता है जिसे D.N.A का पराकुण्डलन कहते हैं।

D.N.A का द्विगुणन या प्रतिकृतियन :-

प्रत्येक कोशिका विभाजन से पहले अपने D.N.A अणु का संतति कोशिकाओं मे जाने के लिए दो हूबहू नये D.N.A मे बदल जाता है। यह क्रिया कोशिका मे स्वद्विगुवन के क्षमता के कारण होती है।

पुराने D.N.A से सद्विगुणन द्वारा दो संतति DNA बनाने की क्रिया को D.N.A की प्रतिकृतियन या द्विगुणन कहते है।

D.N.A व R.N.A मे अन्तर

D.N.AR.N.A
इसका पूरा नाम डीआक्सी राइबो अम्ल है।इसका पूरा नाम राइबो न्युक्लिक अम्ल है।
इसमे A, G, T, C क्षारक पाये जाते है।इसमे A,G, U, C क्षारक पाये जाते हैं।
यह केन्द्रक मे पाया जाता है।यह केन्द्रक मे नहीं पाया जाता है।
यह आनुवांशिक पदार्थ काकाम करता है|यह प्राय: प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है|

D.N.A ( डीआक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल )

D.N.A एक आनुवांशिक पदार्थ है जिसकी खोज फ्रेडरिक मीशर ने 1869 ई० मे की थी।

D. N.A के प्रकार:-

A-DNA

B-DNA

C- DNA

D-DNA

z – DNA

R.N.A (राइबो न्यूक्लिक अम्ल)

R.N.A प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है।

R.N.A प्राय: कुछ विषाणुओ मे आनुवांशिक पदार्थ के रूप में भी कार्य करता है।

R.N.A के प्रकार

आनुवांशिक आर. एन. ए

अन आनुवांशिक आर. एन. ए

1. आनुवांशिक आर. एन. ए. → वह आर. एन. ए. जो आनुवांशिक पदार्थ के रूप में पाया जाता है। उसे आनुवंशिक आर. एन.ए. कहते है। उदाहरण → समस्त पादप विषाणु ।

2. अन आनुवांशिक आर. एन. ए. → ऐसा आर. एन. ए जो आनुवाशिक पदार्थ का कार्य नहीं करते । अन आनुवांशिक आर. एन. ए कहलाते है।

यूकॅरियोटस मे तीन प्रकार का अन आनुवाशिक R.N.A पाया जाता है:-

1. सन्देशवाहक M-RNA

2. ट्रांसफर t – RNA

3. राइबोसोमल R-RNA

सन्देशवाहक आर. एन. ए. (mRNA):- सन्देशवाहक RNA, DNA से प्राप्त आनुवांशिक सूचनाओ को राइबोसोम तक पहुंचाता है। इसलिए जैकब और मोनाड़ ने इसे मैसेंजर RNA नाम दिया। कोशिकाद्रव्य में पाये जाने वाले कुल RNA का 3.5% भाग mRNA होता है।

ट्रांसफर आर. एन. ए. (t RNA):- कोशिकाओं मे लगभग 100 प्रकार के tRNA पाये जाते हैं। यह कुल RNA का लगभग 15% भाग का निर्माण करते हैं। tRNA अमीनो अम्लो ढोकर राइबोसोम काम्पलेक्स तक लाते है।

राइबोसोमल आर. एन. ए. (rRNA):- राइबोसोम के अन्दर पाये जाने वाले RNA को rRNA कहते है। इसे घुलनशील RNA भी कहते है। यह कुल RNA का लगभग 80% भाग का निर्माण करते है। इसका प्रमुख कार्य राइबोसोम का निर्माण करना है।

सेन्ट्रल डोग्मा (Central Dogma)

क्रिक ने 1958 में प्रस्तावित किया कि आनुवांशिक सूचनाओ का प्रवाह DNA से RNA व प्रोटीन की ओर एक दिशा मे होता है। इस तथ्य को क्रिक ने एक सिद्धांत के रूप प्रस्तावित किया जिसे अणु जीव विज्ञान (molecular biology) मे केन्द्रीय सिद्धांत (Central dogma) कहते है।

आनुवांशिक कूट (Genetic Code)

1. आनुवांशिक कूट के बारे मे जानकारी देने का श्रेय का नीरेनवर्ग (1961) और उनके सहयोगियों को जाता है।

2. जीन के लित्यन्तरण द्वारा बने mRNA अणु मे उपस्थित त्रिगुणी संकेत को कोडोन या आनुवांशिक कूट कहते है।

3. जो जीवो मे न्युक्लियोटाइड के तीन समूहों मे (AAA, ATA, GCA, TAT) होता है जो विभिन्न प्रकार के अमीनो अम्लो का संचालन करती है।

4. सभी जीवों में प्रोटीन्स की पाली पेप्टाइड श्रृंखला में अमीनो अम्लो के अनुक्रम आनुवांशिक कूट के अनुसार होता है।

आनुवांशिक कूट की विशेषताएँ

यह त्रिक न्युक्लियोटाइड का बना होता है ।

यह अतिव्यापित नही होता है ।

इसमे प्रारम्भ व समापन कोड होते है।

यह क्रमबद्ध है।

त्रिगुणी संकेत कामाविहीन होते हैं।

जीन अभिव्यक्ति का नियमन

कुछ विशिष्ट प्रकार की DNA बंधनी प्रोटीन की सहायता से सक्रिय जीन को निष्क्रिय जीन मे तथा निष्क्रिय जीन को सक्रिय जीन मे या जीन के लित्यन्तरण की दर को बढ़ाना या घटाना ही जीन अभिव्यक्ति का नियमन कहलाता है। तथा ऐसे जीन्स को नियन्त्रित जीन कहते है।

अनुलेखन (Transcription)

D.N.A अणुओं की विशेष खण्डो पर उनकी अनुपूरक प्रतिलिपियो के रूप मे mRNA अणुओं का संश्लेषण होता है। यह क्रिया कोशिका के केन्द्रक में होती है।

प्रत्येक जीन या सिस्ट्रान के शुरू मे प्रोमोटर स्थल तथा अन्त मे समापन स्थल होता है।

अतः mRNA का संश्लेषण प्रोमोटर स्थल के समीप स्थित सूत्रपात स्थल से शुरू होता है, और समापन स्थल पर समाप्त होता है।

DNA मे GCAT लिपि में आबद्ध प्रोटीन संश्लेषण के संदेश के GCAU लिपि मे अनुलिपिकरण की क्रिया को अनुलेखन कहते है।

अनुलेखन की क्रियाविधि

R.N.A पालिमरेज एंजाइम का DNA कुण्डली से जुड़ना ।

DNA की दोनो श्रृंखलाओ का अलग होना ।

क्षारको का युग्मन ।

राइबोन्युक्लियोटाइड ट्राईफास्फेट का · मोनो फास्फेट मे बदलना ।

मोनो फास्फेट अणु का फास्फोडाई एस्टर बन्धो द्वारा जुड़कर R-N-A पालिन्युक्लियोटाइड का निर्माण करना ।

पालिन्युक्लियोटाइड श्रृंखला का समापन ।

D.N.A अणु का पूर्व स्थिति मे आ जाना ।

अनुवादन (Translation)

mRNA मे न्युक्लियोटाइड की श्रृंखला के एमीनो अम्लो की पाली पेप्टाइड श्रृंखला मे बदलने की क्रिया को अनुवादन या रुपान्तरण कहते है।

अनुवादन की क्रियाविधि

एमीनो अम्लो का सक्रियण ।

t.RNA अणुओं से सक्रिय एमीनो अम्ल संलग्न होकर एमीनो एसिल बनाता है।

m.RNA का राइबोसोम से जुड़ना |

पालीपेप्टाइड श्रृंखला का दीर्घीकरण ।

पालीपेप्टाइड श्रृंखला का समापन हो जाता है।

मानव जीनोम (Human Genome)

मानव कोशिका में उपस्थित सभी गुणसूत्रों के DNA मे न्यूक्लियोटाइड के क्रम के रूप में संग्रहीत जैव सूचनाएँ ही मानव जीनोम कहलाता है।

मानव जीनोम प्रोजेक्ट

1. सर्वप्रथम मानव जीनोम प्रोजेक्ट की नीव नीन डासट ने 1983- 1984 मे रखा |

2. वह परियोजना जिसमे मानव में विभिन्न DNA अणु में स्थित विभिन्न जीन्स का क्रम व उनमें स्थित न्युक्लियोटाइड के क्रम को ज्ञात करके मानव की जैव सूचनाओ को जानने का प्रयास किया जाता है, उसे मानव जीनोम कहते है।

3. H.G.P के लिए सर्वप्रथम अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने HGP का लोगो तैयार किया ।

4. H.G.P के अन्तर्गत ही प्रथम बार मानव के 22वे गुणसूत की D.N.A श्रृंखला के पूरे क्रम को पता लगाकर सन् 1900 में प्रकाशित किया गया । इसके बाद 2004 में पूर्ण मानव जीनोम श्रृंखला को ज्ञात किया गया जिससे मानव के पूर्ण आनुवांशिक चित्रण स्पष्ट किया गया अर्थात मानव मे समस्त जीनों और उनमें समानता और उनका वितरण जाना गया |

मानव जीनोम का लक्ष्य

विभिन्न जातियों के विकास के क्रम को ज्ञात करना।

असाध्य रोगो को ठीक करना |

मानव की जैविक सूचना को कम्प्यूटरीकृत करना ।

गुणसूत्रो मे स्थित जीन के क्रमों का पता लगाना व उनकी संरचना एवं कार्य का पता लगाना ।

उच्च संरक्षित जीनो को पहचानना |

अनेक जीवो के जीनोम का चित्रण करना ।

मानव जीनोम प्रोजेक्ट की उपयोगिता

रोग उत्पन्न करने वाले न्युक्लियोटाइड का पता लगाना ।

मानव या मानव समूह की आनुवांशिक वंशावली को निर्धारित करने में सहायक ।

आनुवांशिक रोगों की पहचान करने में सहायक Ex=7 (हीमोफीलिया)

D. N.A अंगुलिछाप करके अपराधी की पहचान करने मे ।

मानव जीनोम प्रोजेक्ट की विशेषताएँ

मानव जीनोम मे 3 बिलियन से अधिक न्युक्लियोटाइड है। एक मानव जीन मे लगभग 3000 न्युक्लियोटाइड होते है। सबसे बड़ी जीन डिस्ट्रोफिन में लगभग 2.4 मिलियन क्षारको का अनुक्रम मिलता है,

मानव जीनोम में करीब 30000 क्रियात्मक जीन होते हैं। जीनोम का लगभग 2% भाग प्रोटीन कोडिग के लिए उपयोगी होता है।

मानव जीनोम तैयार करने हेतु WBCs अथवा मस्तिष्क ऊतको से DNA लिया जाता है ।

D.N.A फिंगर प्रिंटिंग ( अंगुलिछापन )

D.N. A का एण्डोन्युक्लियज एन्जाइम की सहायता से विदलन करके D.N.A खण्डो की मैचिंग द्वारा किसी व्यक्ति की पहचान करना ही D.N.A फिंगर प्रिंटिंग कहलाता है।

इस तकनीकी की खोज ऐलेक्स जेफ्री ने सन् 1986 में की थी अब यह कानूनी रूप से वैध है।

प्रत्येक जीव की D.N.A संरचना तथा आनुवांशिकता विशिष्ट और अन्य जीवो से अलग होती है।

D.N.A फिंगर प्रिंटिंग की विधि

D.N.A को पृथक करना (शुक्राणु, रक्त, कंकाल )

D.N.A को काटना ( एण्डोन्युक्लियज एंजाइम द्वारा )

जेल वैधुत कण संचालन करना |

प्रोव का VNTRS के साथ जोड़ना।

फिंगर प्रिन्ट

D.N.A फिगर प्रिंटिंग का महत्व

पैतृत्व निर्धारण करना ।

व्यक्ति को निर्दोष साबित करने मे।

हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं में दोषी की पहचान करने मे।

बाढ, भूकम्प मे मारे गए लोगों की पहचान करने मे।

जीव विज्ञान Notes Class 12 Jeev Vigyan Chapter 4 Bihar Board बिहार बोर्ड

जनन स्वास्थ्य

जनन स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ

निम्नलिखित कारणों से जनन स्वास्थ समस्या उत्पन्न होती है:-

बाल विवाह

कम उम्र मे बार बार गर्भधारण

प्रसर्वोत्तर देखभाल की कमी |

जननांगो की अस्वच्छता के कारण |

शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर का अधिक होना ।

ऋतुस्ताव सम्बन्धी समस्याओं की समझ की कमी।

जन्म नियन्त्रण उपायों जैसे गर्भ निरोधको सम्बन्धी अज्ञानता |

यौन संचारित रोगो से सम्बन्धित जानकारी का अभाव तथा उपलब्ध भ्रांतियाँ |

कार्यनीतियाँ

परिवार नियोजन कार्यक्रम |

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM)।

शहरी परिवार कल्याण योजनाएँ।

व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम।

जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम।

परिवार नियोजन कार्यक्रम

भारत मे परिवार नियोजन का प्रारम्भ सन् 1951 में हुआ।

जनन स्वास्थ्य के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु यह सर्वप्रथम व बड़ा प्रयास था।

इस कार्यक्रम को प्रारम्भ कर भारत विश्व का पहला ऐसा देश बन गया जिसने राष्ट्रीय स्तर पर सम्पूर्ण जनन स्वास्थ्य लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस कार्यक्रम को प्रारम्भ किया।

परिवार नियोजन का एकमात्र उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण था।

सन् 1977-78 के पश्चात् ‘परिवार नियोजन’ का बदलकर ‘परिवार कल्याण कार्यक्रम ‘ कर दिया गया।

जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम

उद्देश्य–

शिशु व गाँ के स्वास्थ्य की देखभाल।

शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर मे कमी

जनसंख्या स्थिरता / नियंत्रण।

जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम की कार्यनीतियाँ (Strategies of Reproductive and child Health Care Programme)

विद्यालयो मे जनन अंगो से सम्बन्धित जानकारी व यौन शिक्षा को बढ़ावा देना, ताकि युवाओं को सही जानकारी मिल सके ।

श्रव्य दृश्य या आडियो विजुअल माध्यमो तथा मुद्रित प्रचार सामग्री की सहायता से सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा जनता के बीच जनन सम्बन्धी पहुलुओ के प्रति जागरूकता के उपाय किए जा रहे है।

जनमानस को अनियन्त्रित जनसंख्या वृद्धि से होने वाली समस्याओं से अवगत कराना ।

विवाहित जननक्षम जोडो तथा विवाह योग्य या इस आयु वर्ग के अन्य सभी लोगों को सभी उपलब्ध गर्भ निरोधक विकल्पों के बारे मे जानकारी तथा गर्भवती माँ की देखभाल, प्रसव के बाद माँ और शिशु की उचित देखभाल तथा स्तनपान के महत्व सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराना ।

आर. सी. एच की कार्ययोजनाओं में लिंग परीक्षण जैसे उल्लेधन या एम्बियोसेटेसिस आदि पर व्यापक प्रतिबन्ध शामिल हैं इत्यादि।

उल्वनेधन (Amniocentesis)

भ्रूण के चारो ओर एक भ्रूणकला एम्नियोन पाई जाती है तथा भ्रूण इस भ्रूणकला से ढकी व तरल से भरी एक गुहा में स्थित होता है। इस तरल मे कुछ भ्रूणीय कोशिकाएँ भी पाई जाती है।

उल्वबेधन विधि मे एक सिरीज की मदद से तरल की कुछ मात्रा एम्नियोटिक गुहा से निकाल ली जाती है।

इस तरल मे निलम्बित कोशिकाओं के गुणसूत्रों की जाँच से भ्रूण की किसी विकृति का पता लगाया जाता है। चूंकि यह जाँच गुणसूत्रो पर आधारित है अत: इससे भ्रूण के लिंग का पता भी लग जाता है।

इस तकनीक का भ्रूणीय लिंग की जाँच तथा कन्या भ्रूण हत्या में प्रयोग किया गया |

अतः अब इस विधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह परीक्षण प्राय: गर्भकाल के 16 वे से 10 वे सप्ताह में किया जाता है।

जनन व बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपलब्धियाँ

शिशु मृत्युदर व मातृ मृत्यु दर में कमी हुई है।

लोगो ने छोटे परिवार को अपनाना प्रारम्भ किया ।

चिकित्सा सहायता प्राप्त प्रसवों की संख्या में वृद्धि हुई है।

बध्य दम्पत्तियों की जाँच तथा उनके सन्तान पैदा करने के अवसर बढ़े है।

यौन सम्बन्धित रोगों के बारे में लोगों की जागरुकता बढ़ी है।

जनसंख्या विस्फोट

परिभाषा:- अपेक्षाकृत कम समय में हुई जनसंख्या में तीव्र वृद्धि को जनसंख्या विस्फोट कहते है।

हमारे देश की जनसंख्या स्वतंत्रता के समय लगभग 40 करोड थी तथा यह बढ़कर सन् 1981 में लगभग 70 करोड हो गई और 2011 में हुई जनगणना के अनुसार 2011 में भारत की जनसंख्या 121 करोड हो गई ।

विश्व भर मे भारत चीन के बाद जनसंख्या में दूसरे स्थान पर है ।

जनसंख्या विस्फोट के कारण

मृत्युदर मे आयी निरंतर कमी ।

मातृ मृत्युदर मे कमी ।

शिशु मृत्युदर मे कमी ।

जनन आयु वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि।

जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणाम

शिक्षा व्यवस्था की समस्या

रोजगार की समस्या

निर्धनता

खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा समस्या

जनसंख्या वृद्धि नियन्त्रण के उपाय

जनसंख्या नियन्त्रण का सर्वाधिक प्रभावी तरीका गर्भ निरोधको का प्रचार प्रसार ।

छोटे परिवार वाले दम्पतियों को प्रोत्साहन देना ।

शिक्षा व्यवस्था

परिवार कल्याण सम्बन्धि कार्यक्रम को बढ़ावा देना ।

गर्भ निरोधक

एक उत्तम गर्भ निरोधक मे निम्नलिखित गुण होने चाहिए।

यह पूर्ण रूप से कारगर होना चाहिए ।

यह प्रयोग मे सरल होना चाहिए।

इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होना चाहिए ।

यह आसानी से उपलब्ध होने वाला होना चाहिए।

गर्भ निरोधको के प्रकार

वर्तमान में बाजार में उपलब्ध गर्भनिरोधको को निम्न श्रेणियो मे वंगीकृत किया गया है।

प्राकृतिक विधियाँ (Natural Methods)

रोध रोधक (Barrier)

अन्तः गर्भाशयी युक्तियाँ (Intra Uterine Devices, IUD)

गोलिया (Pills)

शल्य क्रिया विधिया / बन्ध्याकरण (Surgical Methods of Sterilization)

प्राकृतिक विधियाँ

यह प्रक्रिया अंड तथा शुक्राणु के मिलने से रोकने के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसमें निषेचन को रोका जाता है।

यह निम्न तरीको से की जाती है।

बाहरी रस्खलन विधि:- इस प्रक्रिया मे मैथुन के दौरान पुरुष वीर्य रस्खलन से पहले ही शीश्न को मादा के शरीर से बाहर निकाल लेता है।

आवधिक संयम:- इसमे एक दम्पत्ति मासिक चक्र के 10 वे से 17 वे दिन के बीच मे मैथुन नहीं करते क्योंकि इस दौरान गर्भधारण के बहुत अधिक अवसर होते है ।

स्तनपान अवस्था चक्र:- प्रसव पश्चात माँ जब तक शिशु को स्तनपान कराती है तब तक ऋतुस्ताव चक्र या अण्डोत्सर्ग आरम्भ नहीं होता। यह विधि लगभग 6 माह तक कारगर मानी गयी है, प्रसव पश्चात।

रोधक विधियाँ

इस विधि में किसी भौतिक अवरोधक का प्रयोग करके नर तथा मादा युग्मंक को मिलने से रोक दिया जाता है।

जैसे:- Condom Cervical caps आदि।

अन्तः गर्भाशयी युक्तियाँ

अन्तः गर्भाशयी युक्ति को गर्भाशय मे जोड़ा जाता है, जो किसी प्रशिक्षित डाक्टर या नर्स के द्वारा लगवाया जाता है।

यह युक्ति निम्नलिखित प्रकार की होती है।

औषधिरहित अंत: गर्भाशय युक्तियाँ

ताँबा मोचक IUN युक्तियाँ

हॉर्मोन मोचक IUN

गोलिया

गर्भ निरोधक गोलियाँ:-

यह एक विशेष प्रकार की गोलियाँ होती है जिसमें एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरान का संगठन होता है। यह गोलियाँ प्रायः मादा द्वारा 21 दिनों तक लगातार ली जाती है तथा शेष 7 दिनों तक अंतराल रखा जाता है। इन गोलियो को लगातार बिना भूले रोज ही खाना होता है। यह गोलियाँ एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन को शरीर में बढ़ा देती है जिससे आर्तव चक्र प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ता है।

उदाहरण → सहेली, माला-डी |

शल्यक्रिया विधि

यह विधि उन लोगो मे करायी जाती है, जो भविष्य में बच्चा नहीं चाहते है। इस विधि को बन्ध्याकरण भी कहते हैं। यह विधि परिवार नियोजन की स्थायी विधि है।

बन्ध्याकरण प्रक्रिया को पुरुषों में शुक्रवाहक उच्छेदन तथा महिलाओं के लिए डिम्बवाहिनी नलिका उच्छेदन कहा जाता है।

सगर्भता का चिकित्सीय समापन (M.T.P)

गर्भावस्था पूरी होने से पहले ही दम्पत्ति की इच्छा से गर्भ को खत्म करने की प्रक्रिया को चिकित्सीय सगर्भता समापन या प्रेरित गर्भपात कहा जाता है । सगर्भता चिकित्सीय समापन को भारत सरकार ने विशेष परिस्थितियों में ही वैध माना है, जैसे-

स्त्री की इच्छा से सगर्भता।

गर्भ निरोधक साधनों के असफल होने के कारण सगर्भता।

अनचाहा गर्भधारण।

बलात्कार।

भारत सरकार ने MTP के दुरुपयोग को रोकने के लिए सन् 1971 में MTP को कानूनी स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसी कारण लिंग परीक्षण पर रोक लगा दिया गया और कन्या भ्रूण हत्या पर भी नियम बनाया |

प्रथम तिमाही तक गर्भपात कराना सुरक्षित रहता है।

यौन संचारित या लैंगिक संचारित रोग

वे रोग जो सम्भोग के समय यौन सम्बन्धो द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचारित होते हैं, उन्हें यौन संचारित या लैंगिक संचारित रोग कहा जाता है। इन्हें यौन रोग या गुप्त रोग भी कहा जाता है।

जीवाणु द्वारा (STD):-

(1) सूजाक: यह रोग जीवाणुओं द्वारा होता है। सूजाक रोग नाइसेरिया गोनोरिया नामक जीवाणु से होता है ।

लक्षण:- मूत्र त्याग के समय जलन |

(2) सिफलिस :- सिफलिस यौन संचारित रोग होता है। सिफलिस रोग ट्रेपोनेमा पेलीडम जीवाणु द्वारा होता है।

लक्षण:- जननांगो पर घाव होना ।

विषाणु द्वारा (STD) :-

(1) एड्स :- एड्स विषाणुओ द्वारा होता है। एड्स रोग प्रतिरक्षा तंत्र को कम कर देता है।

एड्स HIV नामक विषाणु से होता है।

लक्षण = निरन्तर ज्वर, मांसपेशियो मे दर्द ।

(2) हैपेटाइटिस – B:- यह भी एक विषाणु जनित रोग है।

यह रोग HBV नामक विषाणु द्वारा होता है।

लक्षण:- पेट दर्द, जी मचलना आदि।

(3) जेनीटल वार्ट :- यह रोग Human popiloma virus द्वारा होता है।

लक्षण→ पुरुषों के शिश्न व स्त्रियों के लेविया योनि व गर्भाशय मे मस्से बन जाना |

बन्ध्यता (Infertility)

यदि कोई दम्पत्ति गर्भ धारण नहीं कर पाता है, तो उसे बन्ध्यता या बाँझपन कहा जाता है।

कुछ विशेष तकनीकी जैसे सहायक जनक प्रौद्योगिकीयाँ द्वारा बन्ध्यता को सही किया जा सकता है। इसके लिए निम्नलिखित विधियो का उपयोग किया जाता है-

(1) परखनली शिशु (In Vitro fertilisation)- इस विधि मे शुक्राणु और अण्डाणु के मध्य निषेचन की क्रिया शरीर के भीतर जैसी ही परिस्थितियों में ही शरीर से बाहर Test Tube में करायी जाती है।

इस विधि में पत्नी या दाता स्त्री के अण्डाणु तथा पति व दाता पुरुष के शुक्राणु को प्रयोगशाला में ले जाकर निषेचन कराया जाता है, जिससे जाइगोट या युग्मनज का स्थानांतरण पत्नी में कर दिया जाता है।

(2) युग्मक अन्त: फैलोपियन स्थानांतरण (GIFT)- यह उन महिलाओं के लिए अधिक उपयोगी होता है, जिनमें अण्डाणु का निर्माण नहीं होता है, लेकिन निषेचन तथा भ्रूण के बदलाव में सक्षम होती है।

इसमें दाता स्त्री के अण्डाणु को स्त्री के अण्डवाहिनी मे स्थानांतरित कर दिया जाता है।

(3) अन्तः कोशिकीय शुक्राणु निक्षेपण – इसे शुक्राणु को सीधे अण्डाणु के अन्दर प्रवेश करा दिया जाता है।

(4) कृत्रिम वीर्यसेचन– यह विधि उन नरों में उपयोग की जाती है, जो प्राकृतिक रूप से स्त्री की योनि मे वीर्य नहीं पहुँचा पाते या जिनके वीर्य में शुक्राणु नहीं होते।

इस विधि में पति या स्वस्थ दाता के वीर्य को स्त्री के योनि या गर्भाशय में प्रवेश करा दिया जाता है।

(5) सरोगेट माँ- कुछ स्त्रीयो मे अण्डाणु का निषेचन होता है, किन्तु कुछ कारण वश भ्रूण का परिवर्धन नहीं हो पाता तो उस अवस्था में स्त्री के अण्डाणु व उसके पति के शुक्राणु का कृत्रिम रूप से निषेचन कराया जाता है तथा भ्रूण को 32 कोशिकीय अवस्था में किसी दूसरी इच्छुक स्त्री के गर्भाशय मे रोपित किया जाता है। इस स्त्री को सरोगेट माँ कहते है।

जीव विज्ञान Notes Class 12 Jeev Vigyan Chapter 9 Bihar Board बिहार बोर्ड

खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

जनसंख्या वृद्धि के कारण खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने वाले प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगे, इस कारण मानव को खाद्य उत्पादन बढ़ाने के लिए नई नई कार्यनीतियाँ अपनाने की आवश्यकता हुई ।

खाद्य उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालन एवं पादप प्रजनन से सम्बन्धित विभिन्न जैविक सिद्धान्तों का उपयोग किया जाता है।

भविष्य में बढ़ती हुई जनसंख्या, खाद्य आपूर्ति करने के लिए विभिन्न नई तकनीको जैसे पादप उत्तक संवर्धन व आनुवांशिक अभियान्त्रिकी आदि का उपयोग व्यापक पैमाने पर करना होगा।

पशुपालन (Animal Husbandry)

परिभाषा:- विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पशुओं के पोषण, आवास, उत्पादन क्षमता तथा प्रजनन का अध्ययन किया जाता है, उसे पशुपालन कहते है।

अर्थ:- पशुपालन का अर्थ होता है, पशुओं का देखभाल करना । पशुपालन मनुष्य के लिए कल्याणकारी होता है। इसमें जैसे गाय, बकरी, भैंस, भेड़, सूअर तथा ऊँट आदि को पाला जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, रेशम कीट पालन, मोती संवर्धन आदि भी शामिल है।

उद्देश्य:- पशुपालन का उद्देश्य है, कि मनुष्य के लिए खाद्य सम्बन्धी जरूरतो को पूरा करना | हमे दूध, दही, मक्खन, पनीर, घी, खोया, शहद, अण्डे तथा माँस आदि जैसी खाद्य पदार्थ पशुपालन से ही प्राप्त होते हैं। इन पदार्थो में उत्पन्न प्रोटीन, वसा, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट एवं खनिज लवण हमारे शरीर के विकास के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

भारत तथा चीन में लगभग 70% से ज्यादा पशुधन है।

भारत व चीन का कुल फार्म उत्पाद पूरे विश्व का 25% भाग है।

भारत भैंसो की संख्या की दृष्टि से प्रथम स्थान पर है।

भारत गौपशु व बकरियों की संख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है।

विश्व मे भेडो की संख्या की दृष्टि से भारत तृतीय स्थान पर है।

विश्व मे दुग्ध उत्पादन में भारत प्रथम स्थान पर है।

विश्व मे अण्डे व मछली उत्पादन में भारत तीसरे स्थान पर है।

पशु प्रजनन (Animal breeding)

परिभाषा:- पशु विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पालतू पशुधन की आनुवंशिकता मे ऐसे सुधारों के लिए अध्ययन किया जाता है, जो कि मनुष्य के लिए लाभदायक होता है, उसे पशु प्रजनन कहते है।

अर्थ – पशुओं के उत्पादन, उनके पालन-पोषण तथा देखभाल से सम्बन्धित सभी प्रकार के कार्य पशुप्रजनन के अन्तर्गत ही आते है।

उद्देश्य:- पशु प्रजनन का उद्देश्य होता है कि पशुओं के उत्पादन मे एवं उनके उत्पादों की गुणवत्ता में विकास लाना। पशु प्रजनन के द्वारा ही नए नस्ल के पशुधन का विकास होता है। जिससे मनुष्य की खाद्य आवश्यकताएँ पूरी होती है। –

नस्ल:- पशुओं का ऐसा समूह जो उनके वंश के सामान्य लक्षणों जैसे दिखावट, आकृति, आकार एवं संरुपण मे समान हो तो उसे एक ही नस्ल का कहा जाता है। अनेक पशुओं की उन्नत नस्ले निम्नलिखित है जैसे-

पशुधन का नामउन्नत नस्ले
भैंसमुर्रा, नीली, मेहसाना, राबीदी
गायजर्सी, हरियाणवी, राठी
भेड़मालपुरा, मेरीनो, जैसलमेरी
बकरीबरबरी, टोगनबर्ग, बीटल
मुर्गीन्यूहेम्पशामर, ब्हाइट लेगहार्न

(1) अन्तः प्रजनन (Inbreeding)

इस प्रजनन विधि में एक ही नस्ल के 4-6 पीढ़ियों तक के सम्बन्धित नर- मादाओं में संलयन होता है, उसे अन्त: प्रजनन कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं:-

(i) सम प्रजनन:- इस प्रजनन में एक नस्ल के अत्यधिक पास वाले नर व मादाओं के मध्य संभोग होता है, उसे सम प्रजनन कहते है। जैसे- भाई-बहन, माँ-बेटे ।

(ii) भिन्न प्रजनन:- इस प्रकार प्रजनन में 4-6 पीढ़ी के दूर , सम्बन्धित पशुओं के मध्य संभोग होता है, उसे भिन्न प्रजनन कहते है। जैसे- चचेरे भाई-बहन, दादा पोती ।

अन्तः प्रजनन विधि के प्रमुख बिन्दु

1. इस विधि द्वारा एक नस्ल के सर्वश्रेष्ठ गुणों वाले नर व मादा की पहचान कर सकते है।

2. संगम से उत्पन्न होने वाले संतति का मूल्यांकन करते हैं।

3. सर्वश्रेष्ठ गुणों वाले नर व मादा के बिच संगम कराया जाता है।

4. संगम से संततियों में से सर्वश्रेष्ठ गुणों वाले नर व मादा की पहचान करना ।

अन्तः प्रजनन के लाभ

1. इस प्रजनन से अच्छे लक्षणो वाली नस्लो को तैयार करके अधिक खाद्य उत्पादन कर सकते है।

2. इस प्रजनन के माध्यम से संतति शुद्ध एवं वंशक्रम में विकसित होती है जिससे समयुग्मजता को बढ़ावा प्राप्त हो जाता है।

अन्तः प्रजनन से हानि

1. इस प्रजनन द्वारा विशेषकर निकटस्थ नस्ल के पशुओं के बीच, जनन क्षमता तथा उत्पादकता घटने लगती है।

2. अन्त: प्रजनन से उत्पन्न समयुग्मजता के कारण हानिकारक अप्रभावी जीन भी अपने हानिकारक लक्षणों को दर्शाने लगते हैं।

(2) बाह्य प्रजनन (out breeding)

इस प्रजनन मे अलग-अलग नस्लो वाले पशुओ के मध्य प्रजनन होता है, इसे बाह्य प्रजनन कहते है। इस विधि द्वारा प्रजनन अवसादन खत्म होता है, तथा पशुओ की दुग्ध उत्पादन व माँस उत्पादन में वृद्धि होती है। ये दो प्रकार की विधियाँ है: –

(i) बहिःसंकरण:- इस प्रजनन में एक ही नस्ल के ऐसे नर व मादा पशुओ के मध्य संभोग होता है, जिनके पूर्वज 4-6 पीढ़ियों तक समान नहीं होते हैं।

(ii) संकरण:- इस विधि में एक ही नस्ल के उत्तम गुण वाले नर का दूसरी नस्ल की उत्तम गुण वाली मादा से प्रजनन कराया जाता है। संकरण का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक दृष्टि से उन्नत नस्लो का निर्माण करना होता है। जैसे- भेड की हिसरडेल नस्ल

(iii) अन्तः विशिष्ट संकरण:- इस विधि में दो अलग-अलग जातियो के नर व मादा के मध्य संगम कराया जाता है जिससे उत्पन्न संतति में दोनो जातियो के लक्षण दिखाई देते हैं, परन्तु ये बंध्य होते है। जैसे-खच्चर

(3) कृत्रिम प्रजनन या कृत्रिम गर्भाधान

इसमे उच्च वांछित गुण वाले नर का वीर्य लेकर विशेष उपकरण द्वारा मादा के ऋतुकाल मे आने पर मादा के जनन मार्ग में प्रवेश कराया जाता है, इसे कृत्रिम गर्भाधान कहते है। इस विधि में एक ही नर के वीर्य से विभिन्न मादा पशुओं में गर्भधारण कराया जा सकता है। इस विधि का उपयोग भेड़, खरगोश, भैंस आदि के लिए किया जाता है।

फार्म तथा फार्म पशुओं का प्रबंधन

फार्म प्रबन्धन की परम्परागत पद्धतियो को व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए नवीन तकनीको को भी अपनाना जरूरी है। इससे खाद्य उत्पादन में तथा गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। फार्म प्रबंधन की कुछ प्रमुख प्रक्रियाये निम्नलिखित है।

डेरी फार्म प्रबन्धन

दूध के उत्पादन एवं उसके गुणो में वृद्धि लाने के लिए जो संसाधन एवं तंत्रो का उपयोग किया जाता है, वे डेरी फार्म प्रबन्धन के अन्तर्गत आते है के अन्तर्गत आते है। उत्तम गुणवत्ता वाले डेरी उत्पाद बनाने के लिए डेरी फार्म प्रबन्धन पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके लिए विभिन्न उपाय का प्रयोग किया जा सकता है।

(i) नस्ल:- डेरी फार्म के अन्तर्गत अच्छी नस्ल के पशु होने चाहिए। मादा पशु अधिक व अच्छी गुणो के दूध उत्पन्न करने वाली तथा नर पशु उत्कृष्ट संतति उत्पन्न करने वाला होना चाहिए। जैसे – मूर्रा नस्ल की भैंस, जर्सी नस्ल की गाय आदि। \

(ii) पशु आहार:- पशु आहार पौष्टिक एवं आदर्श होना चाहिए और इसे पशुओ के जरूरत के अनुसार वैज्ञानिक तरीको से देना चाहिए।

(iii) आवास:- डेरी फार्म मे पशुओ के रहने के लिए अच्छी व पूरी व्यवस्था होनी चाहिए तथा आवास की साफ-सफाई और नमी, वायु, तापमान सही होनी चाहिए।

(iv) पशु स्वास्थ्य:- बीमारियो से बचाव के लिए टीकाकरण कराना चाहिए और समय-समय पर पशु चिकित्सक से पशु के स्वास्थ्य की जाँच कराना चाहिए।

(v) प्रशिक्षित पशुपालक:- पशुपालक प्रशिक्षित होना चाहिए। उसे पशुओ के मदकाल, प्रजनन व नवजात शिशुओ की देखभाल करने की पूरी जानकारी होना चाहिए।

(vi) रिकार्ड रखना व निरीक्षण करना:- डेरी फार्म में पशुओं से सम्बन्धित उचित रिकार्ड रखना चाहिए और समय-समय पर उसको देखना भी चाहिए।

(vii) डेरी उत्पाद भण्डारण व परिवहन – डेरी मे डेरी उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि वे खराब न हो सके। गाय, भैंस, बकरी →दूध, दही, पनीर, द्वाद, घी, बटर आदि

श्वेत क्रान्ति

यह क्रान्ति डेरी उत्पादो मे हुए क्रान्ति के बीच सम्भव हुई। राष्ट्रीय स्तर पर दुग्ध उत्पाद व गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए राष्ट्रीय डेरी विकास निगम ने महत्त्वपूर्ण प्रयास किए। इस निगम ने ‘आपरेशन फ्लड’ के तहत विश्व में सबसे बड़ी दूध सहकारी योजना प्रारम्भ की जिसकी पहुँच राष्ट्रीय स्तर पर छोटे छोटे गाँवों में बनी हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य डेरी के क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता लाना है।

कुक्कुट फार्म प्रबन्धन

कुक्कुट पालन या मुर्गीपालन माँस व अण्डो को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमे केवल मुर्गियों का ही नही बल्कि बटेर, बत्तख व टर्की आदि पक्षियों का पालन भी किया जाता है।

(i) नस्ल:- मुर्गी, टर्की व बत्तख सभी अच्छी नस्ल वाली होनी चाहीय। बॉयलर्स को माँस उत्पादन के लिए अच्छी नस्ल की मुर्गी कहा जाता है। इसी प्रकार जिन मुर्गियो का प्रयोग अण्डे उत्पादन के लिए किया जाता है, उसे लेयर्स कहते हैं। उदाहरण:-

1. मुर्गी:- व्हाइट लेगहार्न, रॉक

2. बत्तख:- भारतीय रनर, मस्कोरी, केम्पबेल

3. टर्की: नार्फोल्ड, ब्रिटिश व्हाइट

(ii) आवास:- कुक्कुट शाला में जल, ताप, हवा व प्रकाश की उचित मात्रा होनी चाहिए। फर्श पर लकड़ी का बुरादा, सूखे पत्ते आदि होना चाहिए।

(iii) भोजन:- कुक्कुट खाने में प्रोटीन, खनिज, विटामिन, कैल्शियम वं कार्बोहाइट्रेट की उचित मात्रा होनी चाहिए ।

(iv) स्वास्थ्य:- मुर्गियो में कई प्रकार के रोग हो जाते हैं। कुछ रोगो का संक्रमण बहुत ही घातक होता है, जिसका इलाज न करने से कुछ ही समय में व्यापक हानि हो जाती है। मुर्गियो में पाये जाने वाला एक विषाणुजनित सामान्य रोग रानीखेत है। बर्ड फ्लू भी मुर्गी व पक्षियों में होने वाला रोग है, जो विषाणु जनित है।

(v) प्रशिक्षण:- कुक्कुट फार्म प्रबन्धन के लिए प्रबन्धक को कुक्कुट पालन से जुड़ी सारी जानकारी होनी चाहिए।

(vi) रिकार्ड रखना व निरिक्षण:- मुर्गियो के विभिन्न क्रियाओं का रिकार्ड रखना चाहिए और उनका समय-समय पर जाँच करना चाहिए

(vii) उत्पाद भण्डारण व परिवहन:- कुक्कुट फार्म में कुक्कुट उत्पादों के भण्डारण के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए जिससे अधिक लाभ हो।

बर्ड फ्लू

जब मुर्गियो में वायरस जनित रोग के विषाणु जातीय विशिष्टता को तोड़कर दूसरे प्राणियो में फैलने लगते है, तो ये बहुत घातक सिद्ध होते है। बर्ड फ्लू भी इसी प्रकार का एक विषाणु है। इस विषाणु का संक्रमण मनुष्य में होने पर निम्न लक्षण दिखाई देते हैं।

जैसे- बुखार, कमजोरी व पेशियों में दर्द, खाँसी, साँस लेने में परेशानी, डायरिया आदि।

रोग कारक:- इन्फ्लून्जा ए या H5N वायरस |

कारण:-

1. प्रदूषित डेरी उत्पादों का सेवन ।

2. प्रदूषित डेरी अपशिष्ट के सम्पर्क में आना ।

3. प्रदूषित हवा के सम्पर्क में आना ।

रोकथाम

1. डेरी उत्पादो का सेवन अच्छी तरह से पकाकर करना चाहिए।

2. भोजन करने से पहले हाथ साफ धोने चाहिए।

3. जो पक्षी रोगग्रस्थ है उन्हें पशुचिकित्सा अधिकारियों को दिखाना चाहिए।

उपचार:- प्रतिविषाणु औषधियों का सेवन करना चाहिए। जैसे- ऑसेल्टामिविर का सेवन।

मुख्य प्रभावित क्षेत्र:- चीन, हांगकांग व इन्डोनेशिया आदि देश ।

मात्स्यकी या मत्स्य पालन

परिभाषा:- खाद्य पदार्थ की प्राप्ति के लिए मछलियों के पालन को मत्स्य पालन कहते हैं।

1. मछलियो तथा अन्य जलीय जीवों को पकड़ने, देखभाल करने तथा उन्हें बेचने से सम्बन्धित उद्योग को मात्स्यकी कहते है।

2. मछली उद्योग में भारत का विश्व में चौथा तथा जल कृषि के क्षेत्र मे दूसरा स्थान है।

मत्स्य पालन के आर्थिक लाभ

1. मछलियों के यकृत मे विटामिन A व D की अधिक मात्रा पाई जाती है। मछली में प्रोटीन, विटामिन, आयोडीन तथा अमीनो अम्ल अधिक मात्रा में पाये जाते हैं।

2. कुछ मछलियाँ घर तथा इमारतो की शोभा बढ़ाने का कार्य करते है।

मधुमक्खी पालन

शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खियो के छत्तो की देखभाल करना ही मधुमक्खी पालन कहलाता है। मधुमक्खी को प्राचीन काल से ही पाला जाता है। मधुमक्खी पालन से केवल शहद ही नही बल्कि मोम भी प्राप्त होता है, जिसे बी- वेक्स कहते है। इस मोम का उपयोग सौन्दर्यवर्धक पदार्थ या पॉलिश बनाने मे किया जाता है।

प्रजातियाँ:- इपिस इन्डिका, एपिस मैलीफेरा, एपिस फ्लोरिया।

सामाजिक संगठन:- जिस प्रकार चीटियो व दीमक मे सामाजिक संगठन पाया जाता है, ठीक उसी प्रकार मधुमक्खियो में भी सामाजिक संगठन पाया जाता है। यह मोम के भीतर हजारो की संख्या में कॉलोनी बनाकर रहती है। इनके कालोनी में तीन प्रकार के सदस्य होते हैं:

रानी, नर तथा श्रमिक

विधि:-

1. वृन्दन के समय मधुमक्खियो को पकड़ा जाता है।

2. कुछ श्रमिक व एक रानी मक्खी को कृत्रिम छत्ते के शिशु खण्ड मे छोड़ा जाता है।

3. इन्हे भोजन के रूप मे चीनी व जल का घोल दिया जाता है ।

4. इन कृत्रिम छत्तो को छाया मे व कृत्रिम जल स्त्रोत के पास खेत मे रखा जाता है।

5. सही समय पर सावधानीपूर्वक शब्द निकाला जाता है।

सावधानियाँ:-

1. मधुमक्खी पालक को मधुमक्खियो के स्वभाव, प्रकृति, व्यवहार, प्रजातियो और उनके जीवन चक्र के बारे मे जानकारी होनी चाहिए।

2. छत्ते के पास मकरंद वाले पुष्पो के पौधे होने चाहिए।

पादप प्रजनन

पादप प्रजनन विज्ञान की वह शाखा है जिसके अन्तर्गत वास्तविक जाति के पौधो के आनुवांशिक लक्षणो मे सुधार कर उन्नत किस्म की नयी जातियो का विकास किया जाता है।

उद्देश्य –

कम उपज वाली फसल से अधिक उपज वाली किस्मो का विकास करना।

फसल की उपज के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता में भी सुधार।

जल्दी पकने वाली किस्मो का विकास करना ।

रोग व कीटो से फसल की हानि को बचाने के लिए रोधी किस्मो का विकास करना ।

मृदा की लवणता, अम्लीयता, क्षारीयता के प्रति प्रतिरोधी किस्मे तैयार करना ।

नई आनुवांशिक किस्म के विकास के प्रमुख चरण

(1) विभिन्नताओ का संग्रहण:- आनुवांशिक विभिन्नताएँ पादप प्रजनन का मुख्य आधार होती है। विभिन्नता किसी पादप जाति के सदस्यो में वातावरणीय कारको व आनुवांशिक कारको के द्वारा उत्पन्न होती है। किसी पादप की जीनी संरचना में बदलाव के कारण जो विभिन्नता उत्पन्न होती है। उसे आनुवांशिक विभिन्नता कहते हैं।

(2) जनको का मूल्याकन एवं चयन:- जनन द्रव्य का मूल्यांकन वांछित लक्षणो के सन्दर्भ में किया जाता है। इसके बाद चुने गये वांछित लक्षणो वाले उत्कृष्ट पादपो की संख्या बढ़ जाती है। जब जरूरत होती है तो शुद्ध वंशक्रम को प्राप्त कर लेते हैं। इस प्रकार पाये गए जनको में संकरण कराया जा सकता है

(3) चयनित पादपो के बीच परसंकरण:- चुने गये अलग-अलग जनको में पाये जाने वाले वांछित लक्षणों को परसंकरण द्वारा एकत्रित करके एक ही पादप में लाया जाता है। वांछित लक्षणों वाले जनको में एक के परागकण को दूसरे जनक के वतिकाग्र तक पहुंचाते है।

(4) श्रेष्ठ पुनर्योगजो का चयन एवं परिक्षण:- इसमे संकर संततियो में से वांछित लक्षणों वाले पौध का चयन किया जाता है। इसके बाद इन पौधो का वैज्ञानिक तरीके से मूल्यांकन होता है। इन पादपो में कई पीढ़ियो तक स्वपरागण करा के समरूपता उत्पन्न की जा सकती है।

(5) नवीन किस्म का परीक्षण, निर्मक्तन एवं व्यवसायीकरण:- इसमे पादप प्रजनक नई किस्म के उपज, उत्पादकता, गुणवत्ता, कीटप्रतिरोधकता आदि के आधार पर इनका मूल्यांकन किया जाता है।

(6) बीजगुणन तथा वितरण:- मोचन के बाद इस नई किस्म के बीजो का गुणन होता है जिससे कि किसान नई किस्म को ज्यादा से ज्यादा उगा सके ।

रोग प्रतिरोधी किस्मो का विकास

विभिन्न पादपो व फसलो में कई प्रकार के जीवाणु, विषाणु व कवक जनित रोग उत्पन्न हो जाते है। इन रोगो के कारण 20-30% से लेकर 100% तक की फसले नष्ट होने लगती है। इस स्थिति मे रोगो से बचने के लिए रोग प्रतिरोधी किस्मो का निर्माण होना आवश्यक है। इन रोग प्रतिरोधी किस्मो का उपयोग करके न ही केवल पादपो को बचाया जा सकता है बल्कि इसके कारण किसान को जो हानि होती है, उससे भी बचा जा सकता है।

रोग प्रतिरोधकता के विकास की प्रमुख विधियाँ :-

संकरण एवं चयन:- संकरण एवं चयन रोग प्रतिरोधकता उत्पन्न करने की परम्परागत विधियो मे प्रमुख है।

इसके अन्तर्गत निम्न पदो को अपनाया जा सकता है:-

1. वांछित लक्षण के स्रोत वाले पादपो की पहचान व चयन करना।

2. चयनित जनको का संकरण करना।

3. संकर पादपो का मूल्यांकन व चयन करना।

4. नई किस्मों का परीक्षण करना ।

रोग प्रतिरोधी की कुछ किस्मे निम्न है:-

1. गेहूँ की हिमगिरि किस्म:- पर्ण व धारी किट्‌ट तथा हिलबंद रोग प्रतिरोधी ।

2. सरसो की पूसा स्वर्णिम किस्म:- श्वेत किट्‌ट रोग प्रतिरोधी ।

3. फूलगोभी की पूसा शुभ्रा किस्म:- कृष्ण विलगन व कुंचित अंगमारी प्रतिरोधी ।

4. मिर्च की पूसा सदाबहार:- चिली मोजक वायरस व पर्णकुंचन प्रतिरोधी ।

उत्परिवर्तन

पादपो के आनुवंशिक लक्षणो मे अचानक दिखाई देने वाले परिवर्तन को उत्परिवर्तन कहा जाता है। विभिन्न उत्परिवर्तन मे से कुछ ही उत्परिवर्तन लाभदायक होते है जिसका उपयोग करके रोग प्रतिरोधी लक्षणो का विकास किया जा सकता है।

पीडक या नाशीकीट प्रतिरोधी किस्मो का विकास

कीटो व पीडको के द्वारा फसलो का बहुत नुकसान होता है। इसके रोकथाम के लिए कीटनाशी व पीडकनाशी रसायनो के उपयोग के कारण स्वास्थ्य पर उल्टा प्रभाव पड़ रहा है। कीटनाशी व पीडकनाशी का बिना सोचे-समझे प्रयोग करने से खाद्य पदार्थ जहरीले होते जा रहे है।

संकरण व चयन द्वारा उत्पन्न कुछ प्रमुख नाशीकीट प्रतिरोधी किस्मे निम्न इस प्रकार से है :-

1. बेसिका की एफिड प्रतिरोधी किस्म – पूसा गौरव

2. फ्लेट बीन की जैसिड, एफिड व फल भेदक प्रतिरोधी किरण – पूसा सेम

3. ओकरा की तना व फल भेदक कीट प्रतिरोधी किस्म -पूसा-ए-4, पूसा स्वामी

उन्नत खाद्य गुणवत्ता वाली किस्मों का विकास

उन्नत खाद्य गुणवत्ता वाली किस्मो का विकास करना अति आवश्यक है ताकि मनुष्य को पोषक, संतुलित आहार सही मात्रा में प्राप्त हो सके । आज लगभग 840 मिलियन लोग भूखमरी तथा 3 बिलियन लोग कुपोषण से ग्रस्त है, भोजन में आयोडीन, विटामिन ए, जिंक की कमी होने के कारण कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं।

जैव पुष्टीकरण या जैव प्रबलीकरण

लोगो के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए ज्यादा विटामिन व खनिज या उच्च प्रोटीन वाली फसलो का ज्यादा महत्त्व है। फसलो में विटामिन, तेल, प्रोटीन, खनिज, पोषक तत्व की मात्रा बढ़ाना ही खाद्य गुणवत्ता का प्रमुख उद्देश्य है।

वह पोषक अंश जिसकी प्रचुरता होती है।सब्जियो की फसलो का नाम
विटामिन एगाजार, पालक एवं कद्दू
विटामिन-सीकरेला, बथुआ, सरसो व टमाटर
आयरन व कैल्शियमपालक एवं बथुआ
प्रोटीनब्रॉडवीस, लबलव व उद्यान मटर

मक्का, गेहूँ, धान की उन्नत किस्मी का विकास संकरण द्वारा किया गया।

अधिक उत्पादन वाली किस्मो का विकास तथा हरित क्रान्ति

आजादी के पश्चात् भारत मे खाद्य समस्या को दूर करने के लिए अधिक उत्पादन वाली किस्मो के निर्माण की जरूरत हुई। 1960 के बाद विभिन्न पादप प्रजनन तकनीको द्वारा गेहूँ व धान की अनेक उच्च उत्पादन वाली किस्मो का विकास हुआ। इसी अवस्था की हरित क्रान्ति के नाम से जाना गया। हरित क्रान्ति का जनक भारत में डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन को माना जाता है।

गेहूँ एवं धान :-

गेहूँ की अर्द्धवामन किस्म का विकास नॉरमन ई० बोरलॉग ने किया।

गेहूं की सोनालिका व कल्याण सोना किस्मो का प्रयोग भारत में 1963 मे हुआ ।

गेहूँ व धान की ज्यादा उत्पादन वाली किस्मो का ही परिणाम हरित क्रान्ति के रूप मे हुआ।

गन्ना:- अधिक शर्करा उत्पादन करने वाले गन्ने की संकर किस्म का निर्माण किया गया ।

गन्ने की संकर किस्म

सेकेरम बरबरीसेकेरम ऑफिसीनेरम
उत्तरी भारत की जलवायु के प्रति अनुकूलित ।दक्षिणी भारत की जलवायु के प्रति अनुकूलित ।
पतला तना व कम शर्करा अंश।मोटा तना व अधिक शर्करा अंश।

लक्षण:-

1. उत्पादन उत्तरी भारत की जलवायु मे सम्भव ।

2. अधिक शर्करा अंश व तना मोटा ।

ज्वार, मक्का एवं बाजरा:- हमारे देश मे इनका अधिक उत्पादन एवं जलाभाव प्रतिरोधी किस्मो का निर्माण संकरण के माध्यम से किया जाता है।

ऊतक संवर्धन

जब विश्व में खाद्य पदार्थ की समस्या का समाधान परम्परागत प्रजनन तकनीको से नही हुआ तो ऊतक संवर्धन तकनीक विकसित की गई।

परिभाषा:- पादप कोशिका, ऊतक या अंग के माध्यम से परखनली मे उचित पोषको की उपस्थिति में या निर्जमीकृत परिस्थितियो में नए पादप के बनने की प्रक्रिया को ऊतक संवर्धन कहते है।

परिचय:- इस विधि को सूक्ष्मप्रवर्धन भी कहते हैं। यह पादप पुनजर्नन की तकनीक होती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा पौधे कुछ ही समय में प्रयोगशाला द्वारा तैयार किये जा सकते है। पौधे का वह भाग जिसे ऊतक संवर्धन मे प्रयोग में लिया जाता है, उसे कर्तोतक कहा जाता है। जब कर्तोतक को पौधे से पृथक करके, निर्जमीकृत परिस्थितियो मे, पोषक माध्यम पर सही वातावरण मे रखा जाता है तो कोशिकाओ के नए समूह का निर्माण होता है, जिसे कैलस कहते है। ये ही आगे जाकर एक नया पौधा निर्मित करता है।

उद्देश्य:-

1. रोग रहित पौधे का उत्पादन करना।

2. पादपों की संख्या में वृद्धि होना।

3.  दूरस्थ संकरण करना ।

4. अगुणित पौधो का निर्माण करना। सुप्तावस्था को पूरा करना।

5. वांछित लक्षणो वाले पादप का निर्माण करना ।

विधि के प्रमुख चरण:-

(i) संवर्धन व पात्रो की धुलाई करना।

(ii) कृतोतक प्राप्त करना ।

(iii) संवर्धन माध्यम व कृतोतक का रख-रखाव करना ।

(iv) प्रेक्षण करना व संवर्धित करना ।

उपयोग:-

लक्ष्यो व उद्देश्यों की पूर्ति करने में सहायता करना ।

रोगरहित पादप तैयार करने मे:- ऊतक संवर्धन से रोगग्रस्त पौधो से भी रोगमुक्त पादप तैयार किये जा सकते है। इस विधि में केले व गन्ने के रोगमुक्त पौधे तैयार किए गए।

एकल कोशिका प्रोटीन

अधिक संख्या मे मनुष्य व पशु कुपोषण व भूख के शिकार हो रहे है। इनके लिए कोई भी परम्परागत पादप प्रजनन की विधियाँ पर्याप्त नही है। जैसे-जैसे मांसाहार वृद्धि हुई वैसे-वैसे धान्य फसलो व पशु आहार की मांग भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि पशु फार्मिंग द्वारा एक Kg माँस प्राप्त करने के लिए 3-10kg अनाज की जरूरत होती है।

इन सब समस्याओ का हल कोशिका प्रोटीन द्वारा हो जा सकता है। भोजन व चारे के रूप मे सूक्ष्म जीवो की कोशिकाओ का प्रयोग किया जाता है, जिसे सूक्ष्म जैविक प्रोटीन कहते है। ये एकल कोशिकाएँ होती है इसलिए इन्हें एकल कोशिका प्रोटीन भी कहा जाता है। अर्थात् सूक्ष्म जीवों द्वारा प्राप्त प्रोटीन को ही एकल कोशिका प्रोटीन कहते हैं।

आनुवंशिक अभियान्त्रिकी

किसी भी वांछित जीन को आनुवांशिक अभियांत्रिकी द्वारा किसी भी पौधे या जन्तु की कोशिकाओ मे भेजकर वांछित वाले लक्षण व उच्चतम गुणो वाले पादप व जन्तु प्राप्त किये जा सकते हैं। ऐसे पादपो को ट्रांसजैनिक पादप व ट्रांसजैनिक जन्तु कहा जाता है। ये आनुवंशिक रूपान्त्रित जीव के रूप में होते है।

आनुवांशिक अभियान्त्रिकी द्वारा उत्पन्न किये गए निम्न उदाहरण है-

(i) फ्लेवर सेवर:- लम्बे समय तक खराब न होने वाला व अधिक खाद वाला होता है। 1

(ii) गोल्डेन राइस:- इसमें विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है। इसका निर्माण चावल मे डेफोडिल नामक पादप के B कैरोटिन बनाने वाले जीन के स्थानान्तरण से निर्मित किया है।

(iii) ट्रान्सजैनिक जन्तु:- जन्तुओ मे जीन स्थानान्तरण के माध्यम से वांछित गुणो को प्राप्त किया गया जिससे खाद्य सम्बन्धी समस्या दूर हो सकती है। जैसे- पशुओ मे दूग्ध व माँस उत्पादन में वृद्धि हो सकती है।

MCQ जीव विज्ञान Chapter 16 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board

पर्यावरण के मुद्दे

MCQ’s For All Chapters – जीव विज्ञान Class 12

1. फ्लोराइड प्रदूषण मुख्यतः प्रभावित करता है :

Question 1 of 18

2. जलाशयों में पोषकों की अधिकता उत्पन्न करती है :

Question 2 of 18

3. वाहित मलजल के शुद्धिकरण में क्रियाशील होते हैं :

Question 3 of 18

4. निम्नलिखित गैसों को सामान्यतः ग्रीनहाउस गैस कहते हैं :

Question 4 of 18

5. मीनामाटा रोग उत्पन्न होता है :

Question 5 of 18

6. वातावरणीय प्रदूषण में लाइकेन महत्वपूर्ण होता है :

Question 6 of 18

7. जल प्रदूषण का सामान्य सूचक जीव है :

Question 7 of 18

8. भोपाल दुर्घटना के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

Question 8 of 18

9. यूट्रोफिकेशन प्रायः देखा जाता है:

Question 9 of 18

10. वाहनों में कैटेलिटिक कन्वर्टर’ का उपयोग किसके नियंत्रण के लिए किया जाता

Question 10 of 18

11. क्योटो प्रोटोकॉल सम्बन्धित है:

Question 11 of 18

12. एक प्रदूषक की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या है कि

Question 12 of 18

13. निम्न में किस प्रकार के जल प्रदूषण के सूचक के रूप में ईश्चेरेकिया कोलाई (E. coli) का प्रयोग किया जाता है?

Question 13 of 18

14. सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिये

Question 14 of 18

15. माँट्रियल प्रोटोकॉल जिसमें ओजोन परत को मानव क्रियाकलापों से सुरक्षित बचाए रखने के लिए उचित कार्यवाही करने को कहा गया है, किस वर्ष में पारित किया

Question 15 of 18

16. ओजोन क्षतिकारी पदार्थों के उत्पादन में कमी लाने हेतु विशिष्ट नियंत्रण प्रविधियों पर वैश्विक सहमति पत्र को अपनाया गया :

Question 16 of 18

17. मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल का लक्ष्य है।

Question 17 of 18

18. निम्नलिखित परिवर्णी शब्दों के विस्तृत रूपों में से कौन-सा सही है।

Question 18 of 18

Loading... Loading...

 

MCQ जीव विज्ञान Chapter 16 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board

पर्यावरण के मुद्दे

MCQ’s For All Chapters – जीव विज्ञान Class 12
Please go to MCQ जीव विज्ञान Chapter 16 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board to view this quiz

MCQ जीव विज्ञान Chapter 15 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board

जैव-विविधता एवं संरक्षण

MCQ’s For All Chapters – जीव विज्ञान Class 12
Please go to MCQ जीव विज्ञान Chapter 15 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board to view this quiz

MCQ जीव विज्ञान Chapter 15 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board

जैव-विविधता एवं संरक्षण

MCQ’s For All Chapters – जीव विज्ञान Class 12
Please go to MCQ जीव विज्ञान Chapter 15 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board to view this quiz

MCQ जीव विज्ञान Chapter 14 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board

पारितंत्रा

MCQ’s For All Chapters – जीव विज्ञान Class 12
Please go to MCQ जीव विज्ञान Chapter 14 Class 12 Jeev Vigyan Bihar Board to view this quiz

Ads

Bihar Board सभी कक्षा के अध्याय के प्रश्न उत्तर in Hindi PDF

NCERT Question Answer in Hindi Medium

Bihar Board Question Answer in Hindi Medium

Download एनसीईआरटी सलूशन, सैंपल पेपर, प्रश्न पत्र इन पीडीएफ

क्लास की बुक (पुस्तक), MCQ, नोट्स इन हिंदी

Download एनसीईआरटी सलूशन, सैंपल पेपर, प्रश्न पत्र इन पीडीएफ

CBSE Board Englsih and हिंदी माध्यम

CBSE Board

Mathematics Class 6
Science Class 6
Social Science Class 6
हिन्दी Class 6
सामाजिक विज्ञान कक्षा 6
विज्ञान कक्षा 6

Mathematics Class 7
Science Class 7
SST Class 7
सामाजिक विज्ञान कक्षा 7
हिन्दी Class 7

Mathematics Class 8
Science Class 8
Social Science Class 8
हिन्दी Class 8

Mathematics Class 9
Science Class 9
English Class 9

Mathematics Class 10
SST Class 10
English Class 10

Mathematics Class XI
Chemistry Class XI
Accountancy Class 11

Accountancy Class 12
Mathematics Class 12

Learn English
English Through हिन्दी
Job Interview Skills
English Grammar
हिंदी व्याकरण - Vyakaran
Microsoft Word
Adobe PhotoShop
Adobe Illustrator
Learn German
Learn French
IIT JEE

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान & हरियाणा Board हिंदी माध्यम

कक्षा 6 to 8 हिंदी माध्यम
कक्षा 9 & 10 हिंदी माध्यम
कक्षा 11 हिंदी माध्यम

State Board

यूपी बोर्ड 6,7 & 8
बिहार बोर्ड हिंदी माध्यम

Privacy Policies, Terms and Conditions, About Us, Contact Us
Copyright © 2026 eVidyarthi and its licensors. All Rights Reserved.