हिंदी सुगमभारती, सुलभभारती Class 6 Hindi MCQ, Solutions, Notes, Book, Important Questions, Summary Maharashtra Board
हिंदी सुलभभारती Solution वह देश कौन-सा है? Chapter 9 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
चित्र के आधार पर काल संबंधी वाक्य बनाओ और समझोः
Answer:
(१) रामू ने लड्डू खाया।
(२) रामू लड्डू खा रहा है।
(३) रामू लड्डू खाएगा।
जरा सोचो ….. बताओ:
‘यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो…’ (कहानी लेखन)
Answer:
यदि हिमालय की बर्फ पिघलना बंद हो जाए तो हमारे देश में जल-संकट उत्पन्न हो जाएगा। हिमालय पर जमी बर्फ ईश्वर द्वारा संचित जल का भंडार है, जो धीरे-धीरे पिघलती है। वहीं जल नीचे आते – आते नदियों का रूप धारण कर लेती है। इस प्रकार पूरे वर्ष जल की आपूर्ति वहाँ से होती रहती है। यदि यह बंद हो जाए तो नदियाँ सूख जाएँगी। नदियों के बिना जीना एकदम कठिन हो जाएगा।
मैंने समझा
कविता में भारत का बखान बड़े ही सुगम रूप से किया गया है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता, अविरल बहती नदियां इसी बात की साक्ष्य हैं।
भाषा की ओर
खेलना क्रिया से वाक्य प्रयोग :-
1- सकर्मक- राम फुटबॉल से खेलता है l
2- अकर्मक- राम खेलता है l
3- संयुक्त- राम ने फुटबॉल से खेल लिया l
4- सहायक- राम और मोहन फुटबॉल खेल रहे थे l
5- प्रेरणार्थक- राम को फुटबॉल का खेल खिलाना है l
खोजबीनः
‘परमवीर चक्र’ पुरस्कार प्राप्त सैनिकों की सूची बनाओ। (परियोजना-कार्य)
Answer:
(१) मेजर सोमनाथ शर्मा
(२) लांस नायक करम सिंह
(३) सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राने
(४) नायक जादुनाथ सिंह
(५) कंपनी हवलदार मेजर प्रभु सिंह
(६) कैप्टन गुरु बचन सिंह
(७) मेजर धनसिंह थापा
(८) सुबेदार जोगिन्दर सिंह
(९) मेजर शैल्तान सिंह
(१०) कंपनी हवलदार मेजर अब्दुल हमीद आदि
सुनो तो जराः
देशभक्ति पर आधारित कविता सुनो और सुनाओ।
Answer:
भारत कितना प्यारा है!
यहीं हिमालय – सा पहाड़ है, यहीं गंग की धारा है। यमुना लहराती है सुंदर, भारत कितना प्यारा है।
फल-फूलों से भरी भूमि है, खेतों में हरियाली है। आमों की डाली पर बैठी,
गाती कोयल काली है। बच्चों ! माँ ने पाल-पोसकर तुमको बड़ा बनाया है। लेकिन यह मत भूलो तुमने अन्न कहाँ का खाया है।
तुमने पानी पिया कहाँ का, खेले मिट्टी में किसकी। चले हवा में किसकी बोलो, बच्चे, प्यारे भारत की।
बताओ तो सही:
अपने परिवेश में शांति किस प्रकार स्थापित की जा सकती है?
Answer:
अपने परिवेश में जब सब लोग मिल जुलकर प्रेम से रहने लगेंगे, तो शांति स्थापित की जा सकती है। इसके लिए सभी को याद रखना होगा कि हम सब एक देश के निवासी हैं। सभी लोग आपस में भाई – बहन हैं। पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। इस प्रकार की भावना यदि सब में जागृत हो जाए, तो पूरे विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
वाचन जगत से:
वैज्ञानिक की जीवनी पढ़ो और उसके आविष्कार लिखोः
Answer:
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हमारे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल पकीर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम का जन्म १४ अक्टूबर, सन् १९३१ ई. को रामेश्वरम में हुआ था। उनके पिता का नाम पकौर जैनुलाबदीन था। बी. एससी. करने के बाद इन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, चेन्नई में एरोनाटिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश ले लिया। सन् १९६३ ई. में वे विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में आ गए। इनके द्वारा तैयार किए गए प्रमुख प्रक्षेपास्त्र निम्नलिखित हैं – पृथ्वी, आकाश, त्रिशूल, नाग, अग्नि आदि। २५ नवंबर, १९९७ को उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। दिनांक २५ जुलाई, २००२ ई. को वे भारत के राष्ट्रपति बने।
मेरी कलम से:
क्रमानुसार भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम लिखो।
Answer:
भारत के राष्ट्रपति:
(१) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(२) डॉ. राधाकृष्णन
(३) डॉ. ज़ाकिर हुसैन
(४) वी. वी. गिरी
(५) डॉ. फकरुद्दीन अहमद
(६) नीलम संजीवा रेड्डी
(७) ज्ञानी जैल सिंह
(८) आर वेंकटरमन
(९) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(१०) के. आर. नारायणन
(११) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
(१२) प्रतिभा देवी सिंह पाटिल
(१३) प्रणव मुखर्जी
भारत के प्रधानमंत्री:
(१) जवाहरलाल नेहरू १९६४
(२) गुलज़ारीलाल नंदा १९६४, १९६६
(३) लालबहादुर शास्त्री १९६४ – १९६६
(४) इंदिरा गांधी १९६६-७७, १९८०-८४
(५) मोरार जी देसाई १९७७-७९
(६) चरण सिंह १९७९-८०
(७) राजीव गांधी १९८४ – ८९
(८) वी. पी. सिंह १९८९ – ९०
(९) चंद्रशेखर १९९० – ९१
(१०) पी. वी. नरसिंहाराव १९९१ – ९६
(११) अटल बिहारी बाजपेई १९९६, १९९८ – २००४
(१२) एच डी देवेगौड़ा १९९६ – ९७
(१३) इंद्रकुमार गुजराल १९९७ – ९८
(१४) मनमोहन सिंह २००४ – २०१४
(१५) नरेंद्र मोदी २०१४ से
सदैव ध्यान में रखोः
ऐतिहासिक वस्तुओं का संरक्षण हम किस तरह से करते है?
Answer:
ऐतिहासिक वस्तुओं का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। ऐसी वस्तुओं से हमें अतीत के बारे में जानकारी मिलती है। अतीत में पूर्वजों जो ने गल्तियाँ कौं, उनसे बचने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही हमें हमारी गौरवशाली परंपराओं पर गर्व होता है।
विचार मंथन:
‘स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।'(संस्मरण लेखन)
Answer:
आजादी सभी को प्रिय है। ईश्वर ने सभी प्राणियों को जीने का अधिकार दिया है। अत: सभी को स्वतंत्र रहने का अधिकार है। दुर्भाग्य से हमारा देश परतंत्र रहा और ऐसे गुलामी के समय लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यह नारा लोगों को दिया। लोगों ने इस बात को समझा और गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया। अब सब स्वतंत्र हैं और सभी को यह अधिकार जन्म से प्राप्त है।
स्वयं अध्ययनः
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीकों के चित्र देखो और उनके नाम लिखो:
Answer:
(१) राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
(२) राष्ट्रीय पशु बाघ
(३) राष्ट्रीय पक्षी मोर
(४) राष्ट्रीय फल आम
(५) राष्ट्रीय फूल कमल
(६) राष्ट्रीय खेल हॉकी
हमें जानो:
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्नों का क्या अर्थ है, लिखो:
Answer:
(१) रुको।
(२) घूमना मना है। (यू टर्न मना है)
(३) एक तरफ का मार्ग प्रतिबंधित है।
(४) एकल मार्ग।
(५) प्रवेश निषेध।
(६) हार्न बजाना मना है।
(७) भारी वाहन प्रवेश वर्जित।
(८) आगे विद्यालय है।
हिंदी सुलभभारती Solution टीटू और चिंकी Chapter 8 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
मैं कौनः
चित्रों के आधार पर वाक्य बनाओ।
Answer:
पहले चित्र – के आधार पर दो चिड़ियाँ आसमान में उड़ रही हैं। आसमान में बादल छाए हैं। नीचे सुंदर फूल खिले हैं। चित्र में एक छोटा घर भी दिखाई दे रहा है।
दूसरा चित्र – दूसरे चित्र में एक पेड़ दिखाई पड़ रहा है। पेड़ के ऊपर एक चिड़िया उड़ रही है। पीछे पहाड़ दिख रहा है। पेड़ के पास कुछ फूल खिले हैं।
तीसरा चित्र – तीसरे चित्र में पहाड़ के पीछे उगता सूर्य दिख रहा है। चित्र में एक घिसकनी (फिसलपट्टी) है। बच्चे उस पर फिसलकर खेल रहे हैं।
खोजबीन
आपने हाथी, शेर, बाघ के बारे में सुना होगा, परंतु भारत के वे जानवर जो भारत से विलुप्त होते जा रहे हैं और जिनके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है l उनके बारे में भी जानना आवश्यक है-
भारत में ऐसे जीव और प्रजातियां हैं जिनका संरक्षण नहीं हो पाया और वह भारत से विलुप्त होती गई l
विलुप्त हो रही प्राणियों की सूची :-
1 – ध्रुवीय भालू,
2 – अफ्रीकी हाथी
3 – हिम तेंदुआ
4 – ग्रेट साइबेरियन क्रेन
5 – गोडावण
6 – सफेद पीठ वाला गिद्ध
7 – लाल सिर वाला गिद्ध
8 – सफेद पेट वाला बगुला
9 – जंगली उल्लू
विचार मंथन:
जीव दया ही भूत दया है|
का अर्थ है कि जीवो पर दया करना l सबके लिए समान भाव रखना मन में दया का भाव होना चाहे वह मानव हो, पशु पक्षी, छोटा हो या बड़ा हो संसार में प्रतेक प्राणी के लिए दया करना सर्वश्रेष्ठ है l भारतवर्ष एक अहिंसा प्रधान देश है इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें l मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए, शाकाहारी भोजन करना चाहिए l हमें जीवो को बंधक नहीं बनाना चाहिए अपनी थोड़े से मनोरंजन के लिए जीवो को बंधक बनाना सही नहीं है उन्हें आजाद घूमने देना चाहिए l
भाषा की ओर
‘काबुली वाले ने पूछा- “बिटिया अब कौन सी चूड़ियां चाहिए”?
मैंने अपनी गुड़िया दिखा कर कहा-“मेरी गुड़िया के लिए अच्छी सी चूड़ियां दे दो जैसे -लाल, नीली, पीली’ l
सुनो तो जरा:
विभिन्न पशु पक्षियों की बोलियों की नकल सुनाओ:
Answer:
गाया – मां …….मां ………
कुत्ता – भों…… भो…….
बिल्ली – म्याऊँ……. म्याऊँ..
बकरी – में…… में……..
घोड़ा – हिं… हि… हिं…
कोयल – कू… कू… कू…
कौआ – काँव… काँव…
चिड़िया – चिं चि चि ….
बताओ तो सही:
अपने साथ घटित कोई मज़ेदार घटना बताओ? (कहानी लेखन)
Answer:
एक दिन मेरे विद्यालय में अन्तर विद्यालयीय क्रिकेट मैच था। मेरा विद्यालय फाइनल में पहुँच चुका था। फाइनल मैच से पहले ही मेरे एक मित्र को अभ्यास करते समय चोट लग गई और मुझे फाइनल मैच में खेलने का अवसर मिल गया। मैं ओपनिंग में गया और आखिर तक टिका रहा और मेरा विद्यालय मैच जीत गया। मुझे बहुत मज़ा आया।
वाचन जगत से:
उपन्यास सम्राट प्रेम-चंद की कोई एक कहानी पढ़ो। उसका विषय बताओ?
Answer:
मैंने प्रेमचंद की एक कहानी पढ़ी, जिसका नाम था – बड़े भाई साहब। इसमें बड़े भाई साहब और उनका छोटा भाई छात्रावास में रहते हैं। दोनों में दो साल का अंतर रहता है। बड़े भाई खूब पढ़ते हैं और छोटा भाई खूब खेलता-कूदता है। फिर भी बड़े भाई नौवी में दो बार फेल हो जाते हैं और छोटा भाई उनकी कक्षा में उनकी बराबरी पर आ जाता है।
मेरी कलम से:
‘बाघ बचाओ परियोजना’ के बारे में जानकारी प्राप्त कर लिखो। (निबंध लेखन)
Answer:
सिंह, बाघ और चीता एक ही प्रजाति के जीव माने जाते हैं। इनकी नस्ल अब समाप्ति की तरफ बढ़ रही है। वर्तमान में १४११बाघ बचे हैं. इसलिए आजकल ‘बाघ बचाओ का नारा’ अनेक बार सामने आ रहा है। बाघ संविधान द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में ही पाए जाते हैं। समाचार माध्यमों के अनुसार अनेक शिकारी अवैध रूप से वहाँ प्रवेश कर उनका शिकार करते हैं। दरअसल यह संकट वनों के सिकुड़ते दायरे की वजह से पैदा हुआ है।
सदैव ध्यान में रखो
प्राणियों का संरक्षण हमारा कर्तव्य :- प्राणियों का संरक्षण हमारा प्रथम कर्तव्य है वन्य प्राणियों व पर्यावरण पर प्रतिदिन खतरा मंडरा रहा है यह बेहद चिंता का विषय है क्योंकि इनका संरक्षण मानव जाति का आवश्यक कर्तव्य है l प्राणियों का मानव जाति से युगो से विशिष्ट संबंध रहा हैl विकास के प्रारंभिक अवस्था में मानव जाति एक वन्यजीव ही था l
जरा सोचो…. लिखो:
‘यदि प्राणी नहीं होते तो……’ (काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि प्राणी नहीं होते तो प्रकृति असंतुलित हो जाती। ईश्वर ने प्रकृति को संतुलित रखने के लिए विभिन्न प्राणियों को बनाया है। उनका भोजन भी इसी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया है। यह धरती घास और पेड़-पौधों से संतुलित रहे, इसके लिए कुछ प्राणियों को शाकाहारी बनाया और यह धरती प्राणियों से संतुलित रहे, इसलिए कुछ को मांसाहारी बनाया। मनुष्य सभी प्राणियों में समझदार और शक्तिशाली है। उसने अपने निहित स्वार्थ के लिए ईश्वर की इस व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा करना शुरू कर दिया है। यह अनुचित है। यहाँ सभी प्राणियों की उपयोगिता है।
कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखाे ।
टीटू और चिंकी कहानी का सारांश :-यह कहानी गिलहरी और चिड़िया की दोस्ती की कहानी है l जिसमें टीटू गिलहरी का नाम और चिंकी चिड़िया का नाम है, दोनों एक ही पेड़ पर बहुत प्रेम से रहती थी पर जैसे-जैसे समय बीता टीटू के बच्चों और चिंकी के बच्चों में लड़ाई झगड़े होने लगे l वह पेड़ के ऊपर लड़ने लगी कि यह पेड़ मेरा है और इसके फल मेरे हैं l टीटू गिलहरी और चिंकी चिड़िया ने उन्हें बहुत समझाया पर उनकी समझ में नहीं आया l टीटू गिलहरी ने उन्हें अपनी और चिंकी चिड़िया की कहानी सुनाई कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों की रक्षा की और तभी से वह दोनों साथ में रहते हैं, परंतु दोनों बच्चे नहीं माने और लड़ाई करने लगे l जिससे टीटू गिलहरी और चिड़िया ने पेड़ को छोड़ने का फैसला किया l उस पेड़ के नीचे एक सांप रहता था l जो इन दोनों की बातें सुन रहा था उसने मौका देखकर सोचा कि क्यों ना आज इन्हें खा लिया जाएl वह पेड़ पर चढ़ने लगा चिंकी चिड़िया ने देख लिया और कहा सावधान टीटू बहन सांप ऊपर आ रहा है चिंकी की बात सुनकर टीटू गिलहरी ने बच्चों को घोसले में छुपा लिया, फिर चिंकी चिड़िया ने बच्चों की रक्षा करने के लिए पेड़ पर चोंच मारना शुरू कर दिआ l जिससे पेड़ में से गाढ़ा गाढ़ा चिपचिपा गोंद निकलने लगा l जिससे सांप को ऊपर चढ़ने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा l वह वापस चला गया और इस तरीके से उनके बच्चों की जान बच गई l अब टीटू गिलहरी के बच्चे और चिंकी के बच्चों को एकता की ताकत समझ में आ गई l
स्वबं अध्ययनः
‘डिस्कवरी चैनल’ पर दिखाए जाने वाले किसी अनोखे जीव की जानकारी प्राप्त करो।
Answer:
‘डायनासोर’ जिसका अर्थ यूनानी भाषा में बड़ी छिपकली होता है। लगभग १६ करोड़ वर्ष तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख स्थलीय कशेरूकी जीव थे। हिंदी में डायनासोर शब्द का अनुवाद भीमसरट है, जिसका संस्कृत में अर्थ भयानक छिपकली है। इन पशुओं के विविध समूह थे। जीवाश्म विज्ञानियों ने डायनासोर के अब तक ५०० विभिन्न वंशों और १००० से अधिक प्रजातियों की पहचान की है और इनके अवशेष पृथ्वी के हर महाद्वीप पर पाए जाते हैं। कुछ डायनासोर शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी थे। कुछ द्विपाद तो कुछ चौपाए थे। कुछ आवश्यकतानुसार द्विपाद या चतुर्पाद के रूप में अपने शरीर की मुद्रा को परिवर्तित कर लेते थे।
अध्ययन कौशल:
चित्रों को पहचानकर जलचर, नभचर, थलचर और उभयचर प्राणियों में वर्गीकरण करो।
Answer:
- जलचरः मछली, मगरमच्छ, सौंप, ऑक्टोपस
- थलचरः गिलहरी, शेर, ऊँट, चूहा
- नभचर: चिड़िया, तोता, उल्लू
- उभयचर: मेंढक, भैंस, हाथी, दरयाई घोड़ा
हिंदी सुलभभारती Solution स्वास्थ्य संपदा Chapter 6 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
कार्य हमारा
चित्र देखकर क्रियायुक्त शब्दों से वाक्य बनाओ।
Answer:
- लता सेब खाती है।
- बच्चे हँस रहे थे।
- गुड़िया अलमारी से गिर गई है।
- माँ अपने बच्चे को सुला रही है।
- रमेश अपनी बहन को खाना खिला रहा है।
- मैं अपने-आप खाना खा लेता हूँ।
- माँ अपनी बिटिया को खाना खिलाती है।
जरा सोचो…..लिखो:
यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो….
Answer:
यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो भोजन स्वादिष्ट नहीं लगेगा। हर चीज फीकी लगेगी। फीका भोजन करना मुश्किल होगा और हमारा पेट नहीं भरेगा। पेटभर खाना न खाने से हमें कमजोरी आ जाएगी। हम ढंग से कोई काम नहीं कर सकेंगे। नमक के बिना हमारे शरीर को आयोडीन नहीं मिलेगा, जिससे शरीर का विकास रुक जाएगा।
मैंने समझा:
Answer:
इस पाठ में गांधी जी यह समझाना चाहते हैं कि हमें अपना शरीर स्वस्थ रखना चाहिए। हमें पर्याप्त मात्रा में दूध, मक्खन, फल, हरी सब्जियाँ, गेहूँ की रोटी आदि पौष्टिक पदार्थ अपने भोजन में लेने चाहिए। हमें शुद्ध हवा में रहते हुए प्राणायाम व व्यायाम भी करना चाहिए।
खोजबीन:
खादी का कपड़ा कैसे बनाया जाता है इसकी जानकारी प्राप्त करके लिखो।
Answer:
चरखे पर रूई से सूत काता जाता है। फिर उस सूत से जुलाहा हथकरघे पर कपड़ा बुनता है। इसके पश्चात इस कपड़े को रंगा जाता है। हाथ से बुना कपड़ा कुछ मोटा होता है। इसी कपड़े को खादी कहते हैं।
अध्ययन कौशल:
पढ़ाई का नियोजन करते हुए अपनी दिनचर्या लिखो।
Answer:
मेरा स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है। मैं ढाई बजे घर आ जाता हूँ। खाना खाने और थोड़ा आराम करने के बाद मैं अपने स्कूल का गृहकार्य करने बैठ जाता हूँ। फिर गृहकार्य पूरा कर मैं खेलने चला जाता हूँ, क्योंकि मेरी उम्र के सभी बच्चे उसी समय अपनी पढ़ाई आदि खत्म करके खेलने आते हैं। दो घंटा खेलने के बाद मैं घर आता हूँ। खाना खाते समय मैं टीवी पर समाचार और डिस्कवरी जैसे ज्ञानवर्धक चैनल देखता हूँ। फिर स्कूल बैग तैयार करके दस बजे मैं सोने चला जाता हूँ। इस तरह यह मेरी दिनचर्या सुबह से रात तक की है।
बताओ तो सही।
संतुलित आहार पर पाँच वाक्य बोलो।
Answer:
- पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्त्वों से भरे आहार को संतुलित आहार’ कहते हैं।
- मजबूत एवं स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए।
- संतुलित आहार हमारे कार्य करने की शक्ति एवं गति को बढ़ाता है।
- इससे हमारे शरीर का संपूर्ण रूप से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।
- संतुलित आहार हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
मेरी कलम से
21, विनोद नगर
मुंबई
दिनांक : 28.10.2020
प्रिय मित्र प्रेमा,
सप्रेम नमस्ते।
जन्मदिन का निमंत्रण पत्र मुझे कल ही प्राप्त हुआ। तुम्हारा जन्मदिन मेरे लिए अत्यंत खुशी का दिन हैं। मेरी हार्दिक इच्छा थी की मैं तुम्हारे जन्मदिन पर अवश्य पहुँचूँ। परन्तु उस समय मेरी परीक्षा हो रही होगी। इसलिए मैं आने में असमर्थ रहूँगी। आशा करती हूँ कि तुम मेरी इस विवशता को ध्यान में रखते हुए मुझे क्षमा करोगी। तुम्हारे जन्मदिन पर मेरी तरफ से और मेरे परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई और समस्त मगलकामनाएँ। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना हैं कि तुम जीवन में बहुत आगे बढ़ो।
तुम्हारी मित्र,
सुहानी
एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1. जैतून के तेल की जगह मक्खन क्यों लिया जाना चाहिए?
Answer: मक्खन में जो विटामिन होते हैं वह जैतून के तेल में नहीं होते, इसलिए जैतून के तेल की जगह मक्खन लिया जाना चाहिए।
2. रक्षक का धर्म कौन-सा है?
Answer: रक्षा करना रक्षक का धर्म है।
3. किन-किन सब्जियों की गिनती अच्छी, हरी सब्जियों में होती है?
Answer: लौकी, फूलगोभी, पत्तागोभी, बिना बीज की सेम, बैंगन आदि की गिनती अच्छी और हरी सब्जियों में होती है।
4. फेफड़ों के लिए क्या अति आवश्यक है?
Answer: चौबीसों घंटे शुद्ध-से-शुद्ध हवा फेफड़ों के लिए अति आवश्यक है।
सदैव ध्यान में रखो:
नवयुवकों की शक्ति देशहित में लगनी चाहिए।
Answer:
मनुष्य के अंदर उसके पूरे जीवन में सबसे अधिक ऊर्जा युवावस्था में होती है। इस उम्र में वह अधिक-से-अधिक मुश्किल कार्य कर सकता है। मनुष्य का कर्तव्य होता है कि वह अपने परिवार और समाज के साथ-साथ देश के विकास के लिए भी कार्य करे। अत: नवयुवक या युवावर्ग को अपनी शक्ति देशहित में लगानी चाहिए, जिससे देश ज्यादा-से-ज्यादा सफलता प्राप्त कर सके।
विचार मंथन:
स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन। योगासन है, उत्तम साधन।
Answer:
स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है। अच्छे स्वास्थ्य के बिना सब कुछ व्यर्थ है। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है, इसलिए हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अच्छे खान-पान के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी अनिवार्य है। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को भी समय पर सो जाना चाहिए। सुबह उठकर खुली हवा में सैर करना लाभदायक होता है। साथ ही हमें योगासन भी अवश्य करना चाहिए। योगासन में शारीरिक क्रियाओं के अलावा श्वासोच्छवास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस तरह शारीरिक और मानसिक शक्तियों का विकास होता है। अत: स्वस्थ तन-मन के लिए योगासन एक उत्तम साधन है।
भाषा की ओर:
निम्न विशेषण शब्द का अपने वाक्य में प्रयोग करके उनका प्रकार लिखो।
Answer:
पाँच
प्रकार: पाँच – संख्यावाचक विशेषण
वाक्य: मैं रोज सुबह पाँच बजे सोकर उठता हूँ।
यही
प्रकार: यही – सार्वनामिक विशेषण
वाक्य: यही लड़का कल स्कूल नहीं आया था।
कुछ
प्रकार: कुछ – परिमाणवाचक विशेषण
वाक्य: कुछ फल लेते आना।
मीठी
प्रकार: मीठी – गुणवाचक विशेषण
वाक्य: रीना मीठी दही खाती है।
हिंदी सुलभभारती Solution (अ) क्या तुम जान ते हो?, (ब) पहेलियाँ Chapter 5 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
(अ) क्या तुम जानते हो?
1. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन-सा है?
Answer: मुंबई
2. विश्व का प्रथम विश्वविदयालय कौन-सा है?
Answer: तक्षशिला विश्वविद्यालय
3.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
Answer: ८ मार्च
4. विश्व का सबसे बड़ा जीव कौन-सा है?
Answer: ब्लू व्हेल
5. किस ग्रह को “भोर का तारा” कहते हैं?
Answer: शुक्र ग्रह
6. भारत का राष्ट्रीय मानक समय किस शहर में माना जाता है?
Answer: मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
7. भूभाग की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
Answer: सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान सबसे छोटा राज्य – गोवा
8. भारत का संविधान बनाने में कितना समय लगा?
Answer: २ वर्ष ११ माह १८ दिन
9.भारत में कितने राज्य और कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं?
Answer: राज्य – २९ केंद्रशासित प्रदेश -७
10.विश्व में सबसे ऊँचाई पर कौन-सी सड़क है?
Answer: खरदुंग ला (लद्दाख, भारत)
(ब) पहेलियाँ:
जल में, थल में रहता,
वर्षाऋतु का गायक।
कहो कौन टर्र-टर्र करता,
इधर-उधर फुदक-फुदक।
Answer: मेंढक
मिट्टी धूप हवा से भोजन,
वह प्रतिदिन ही लेता है।
कहो कौन, जो प्राणवायु संग,
छाया भी हमको देता है।
Answer: पेड़
अर्धचक्र और सतरंगी,
नभ में बादल का संगी।
कहो कौन, जो शांत मनोहर,
रंग एक है, जिसमें नारंगी।
Answer: इंद्रधनुष
हिंदी सुलभभारती Solution साेना और लोहा Chapter 4 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
अध्ययन कौशल:
विभिन्न धातुओं के नाम और उनसे बनने वाली वस्तुएँ लिखो।
Answer:
विचार मंथन:
आराम हराम है
Answer:
‘आराम हराम है।’ यह नारा देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने दिया था। नेहरू जी ने यह नारा उस समय दिया था, जब देश स्वतंत्र हुआ था। आलस करना या अत्यधिक आराम करना हमारे लिए नुकसानदेह हो सकता है। परीक्षा का समय हो, तो डटकर पढ़ाई करनी चाहिए। किसी प्रकार की प्रतियोगिता हो, तो उसकी तैयारी करनी चाहिए। सोचो यदि हम परीक्षा की तैयारी करने के बजाय आराम करते हैं, तो परीक्षा में असफल भी हो सकते हैं। हम छोटे से जीव चींटी से भी परिश्रम की सीख ले सकते हैं। वह दिन-रात मेहनत कर अपना भोजन इकट्ठा करती है और बरसात के वक्त आराम से अपनी मेहनत का लाभ उठाती है।
भाषा की ओर:
निम्नलिखित शब्दों में प्रत्यय लगाकर लिखो।
Answer:
- सुंदरता
- गुणवान
- डरावना
- उपयोगी
- घबराहट
- दैनिक
सुनो तो जरा
बस/रेल स्थानक की सूचनाएँ ध्यानपूर्वक सुनकर सुनाओ।
Answer:
१. बस स्थानक की सूचना:
स्थान: माथेरान एस टी बस स्टैंड।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें। माथेरान से मुंबई जाने वाली दो बसों के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह ९ बजकर ३० मिनट पर रवाना होने वाली बस अब १० बजकर ११ मिनट पर रवाना होगी तथा सुबह ११ बजे रवाना होने वाली बस दोपहर १२ बजे रवाना होगी। यात्रियों को होने वाली | असुविधा के लिए हमें खेद है। धन्यवाद!
२. रेल स्थानक की सूचना:
स्थान: दादर रेलवे कार्यालय।
नमस्कार! हम दादर के केंद्रीय कार्यालय से बोल रहे हैं। ट्रैक नंबर दो पर मरम्मत-कार्य चालू होने के कारण आज दोपहर चार बजे तक सी. एस. टी. से माटुंगा की दिशा में जाने वाली सभी डाउन गिाड़याँ ट्रैक नंबर एक से चलाई जाएँगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है। धन्यवाद!
बताओ तो सही
थर्मामीटर में किस धातु का प्रयोग होता है, बताओ।
Answer: पारा
मेरी कलम से
अंकुरित अनाजों की सूची बनाओ और उपयोग लिखो।
Answer:
सदैव ध्यान में रखो।
प्रत्येक का अपना-अपना महत्त्व होता है।
Answer:
प्रत्येक वस्तु का अपना-अपना महत्त्व होता है। कोई भी छोटा अथवा बड़ा नहीं होता। बड़ी चीज जितनी उपयोगी है, छोटी चीज भी उतने ही काम की है। बड़ी-बड़ी मशीनों के कल-पूजों को जोड़नेवाले नट-बोल्ट छोटे-छोटे ही होते हैं। सोना अगर कीमती धातु है, तो लोहा मजबूत और रोजाना काम आने वाली धातु है।
जरा सोचो ….. चर्चा करो
यदि खनिज तेल का खजाना समाप्त हो जाए तो…
Answer:
यदि खनिज तेल का खजाना समाप्त हो जाए, तो यातायात व्यवस्था ठप हो जाएगी। खनिज तेल से पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, कुकिंग गैस, वैसलीन आदि बनते हैं। खनिज तेल के समाप्त होने से सड़कों पर गिाड़याँ नहीं दौड़ पाएँगी। हम यात्रा नहीं कर पाएँगे। रोज-रोज पैदल चलना कठिन काम होगा। ट्रक न चलने से घरों, दूकानों, बाजारों तक सामान नहीं पहुँच पाएगा। हम भूखे-प्यासे रह जाएँगे। एलपीजी गैस जिससे खाना बनाया जाता है, उसके बिना घरों में खाना नहीं बन पाएगा। खनिज तेल कई दवाइयों के निर्माण में काम आते हैं। इनके बिना दवाइयाँ भी नहीं बन पाएँगी।
सही या गलत बताओ ।
1. युद्ध में लोहे के ही अस्त्र-शस्त्र काम देतेहैं।
Answer: सही
2. रोटियॉं भी सोने के तवे पर सेंकी जाती हैं।
Answer: गलत
3. श्रम में ही जीवन की सफलता है।
Answer: सही
4. जो काम करेंगे, उनका सम्मान हमेशा होता है।
Answer: गलत
खोजबीन
रूपया भारत की मुद्रा का नाम बै।रूपये के नोट पर विभिन्न भाषाओं में उसकी कीमत लिखी रहती है। ये भाषाएं हिंदी और अंग्रेजी के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाएं होती हैं। रूपए के नोट को भारत का रिजर्व बैंक जारी करता है। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर का हस्ताक्षर होता है।
रूपये के नोट पर निम्नलिखित भाषाओं में कीमत लिखी होती है।
1-हिंदी
2-अंग्रेजी
3-असामी
4-बंगाली
5-गुजराती
6-कन्नड़
7-कश्मीरी
8-कोंकणी
9-मलयालम
10-मराठी
11-नेपाली
12-ओड़िया
13-पंजाबी
14-संस्कृत
15-तमिल
16-तेलुगु
17-उर्दू
स्वयं अध्ययन
सद्गुण ही इंसान को इंसान बनाता है। जिस इंसान में सद्गुण नहीं है वो इंसान कहे जाने योग्य ही नहीं है। सद्गुण ही इंसान का निर्माण करता है और उसे जीवन में महानता की ओर ले जाता है। हमें हमें मित्रों, अभिभावकों, गुरूजनों, महान व्यक्तियों के सद्गुणों को अपने जीवन उतारना चाहिए।
निम्नलिखित शब्दों का रोमन लिपि में लिप्यंतरण करो
1 – हाथी – Hathi
2 – नेवला – Nevla
3 – धनुष – Dhanush
4 – महल – Mahal
5 – कुर्सी – Kursee
6 – बारिश – Barish
7 – कटहल – Kathal
8 – खिड़की – Khidkee
निम्नलिखित कारकों का अपने वाक्यों में प्रयोग करो ।
1 – राम ने मुझे पैसे दिए।
2 – मैंने पिताजी को बाईक दी।
3 – वह बस से आया है।
4 – नीलम ने भाई के लिए खाना लाया।
5 – गंगा हिमालय से निकलती है।
6 – वह राम का पुत्र है।
7 – मछली पानी में रहती है।
8 – अरे! तुम कब खा लिए?
हिंदी सुलभभारती Solution कठपुतली Chapter 3 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
विशेषता हमारी
चित्र देखकर विशेषणयुक्त शब्द बताओ और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
Answer:
(१) तालाब में सुनहरी मछली तैर रही है।
(२) बगीचे में लाल गुलाब खिले हैं।
(३) माँ ने आज स्वादिष्ट सब्जी बनाई है।
(४) थैली में एक लीटर दूध है।
(५) राजू का कक्षा में प्रथम क्रमांक आया।
(६) मोहन के पास दस पेन हैं।
(७) मेरे पास सुंदर लिखावट वाली पुस्तक है।
(८) पहाड़ पर कई ऊँचे पेड़ हैं।
जरा सोचो… लिखोः
“यदि तुम्हें अलादीन का चिराग मिल जाए तो…” विषय पर अपने विचार लिखिए:
(काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि मुझे अलादीन का चिराग मिल जाए तो उसमें से निकलने वाले जिन्न को बोलकर मैं मेरे मन की सारी आशाएँ पूर्ण करूंगा। मैं उसे सबको सुखी और संपन्न बनाने का आदेश दूंगा। जो भूखे-प्यासे हैं, उन्हें भरपेट अन्न देने के लिए कहूँगा। जो दुखी और उदास हैं, उनके दुःखों को दूर करने का अनुरोध जिन्न से करूंगा। मैं उस चिराग का उपयोग समाज के लोगों के भले के लिए करूंगा। मैं स्वयं से ज़्यादा दूसरों के भले के लिए उस चिराग का उपयोग करूँगा।
स्वयं अध्ययनः
आपके पास उपलब्ध सामग्री से कठपुतली बनाओ और किसी कार्यक्रम में उसका मंचन करो।
Answer:
(छात्र यह कार्य स्वयं करेंगे।)
भाषा की ओर:
निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग लगाकर लिखिए:
- शगुन
- पूर
- प्रथा
- व्यावहारिक
- स्वागत
- डर
Answer:
- अपशगुन
- भरपूर
- कुप्रथा
- अव्यावहारिक
- सुस्वागत
- निडर
खोजबीन:
अंधश्रद्धा के कारण एवं उसे दूर करने के उपाय ढूँढ़कर किसी एक प्रसंग को प्रस्तुत कीजिए:
Answer:
कारण:
- प्राचीन परंपराओं-रूढ़ियों को अपनाना।
- स्वयं (मनुष्य) का मन कमज़ोर होना।
- कही – सुनी बातों पर विश्वास करना।
- मृत्यु और कुछ अनहोनी होने का भय होना।
- समाज के डर से प्राचीन रीतियाँ अपनाना।
- शिक्षा का अभाव।
- वैज्ञानिक सोच का अभाव।
उपाय:
- प्राचीन परंपराएँ और रूढ़ियाँ जो योग्य और तर्कसंगत हैं, केवल उन्हें ही अपनाना।
- मनुष्य के मन को गलत एवं भ्रामक कल्पनाओं को दूर करना।
- वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण लोगों में निर्माण करना।
- लोगों को शिक्षित करना एवं अंधश्रद्धा के बारे में जानकारी देना।
- अंधविश्वास उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।
- लोगों की वैज्ञानिक सोच और तार्किक शक्ति जागृत करना।
सुनो तो जरा:
चुटकुले, पहेलियाँ सुनो और किसी कार्यक्रम में सुनाओं
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।
बताओ तो सही:
किसी एक संस्मरणीय घटना का वर्णन कीजिए: (संस्मरण लेखन)
Answer:
कई वर्ष पहले की बात है। मैं मेरे छोटे भाई के साथ मेरा दसवीं कक्षा का परिणाम देखने विद्यालय जा रह्य था। इतने में एक काली बिल्ली रास्ता काटती हुई चली गई। छोटा भाई तुरंत तीन कदम पीछे खिसकने लगा। मैं भी यह दृश्य देखकर डर गया। मुझे लगा कि न जाने मेरा परीक्षा परिणाम क्या होगा? मैं पूरी तरह से डरा हुआ था क्योंकि काली बिल्ली ने रास्ता काटा था। कई लोगों से सुना था कि बिल्ली के रास्ता काटने से काम नहीं होता, किंतु मैने विद्यालय जाकर जब परीक्षा परिणाम देखा तो मैं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो चुका था। तब मुझे अपने आप पर विश्वास हो गया कि स्वयं के कर्म पर भरोसा होने पर कोई भी बुरी शक्ति हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। असल में हमारे मन का किसी प्रकार पर अति विश्वास ही अंधविश्वास कहलाता है। यह घटना आज भी मुझे याद है।
वाचन जगत से:
हितोपदेश के आधार पर कोई कहानी पढ़ेंगे एवं उससे संबंधित चित्र बनाएँगे:
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।)
मेरी कलम से:
हिचकी आने जैसी क्रियाओं की सूची बनाकर उनके कारण लिखिए:
Answer:
- हिचकी आना
- हाथ-पाँवों में झनझनाहट होना
- होंठ सूखे पड़ना
- मितली आना
कारण
- शरीर में ऑक्सीजन (प्राणवायु) और पानी की कमी के कारण।
- शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक ढंग से न होने के कारण।
- शरीर में पानी की कमी होने के कारण।
- अपचन और योग्य आहार न लेने के कारण।
सही विकल्प चुनकर वाक्य फिर से लिखो
1- नारियल – एक कठपुतली हाथ में एक नारियल लेकर आई।
2- ठिठककर-सारी कठपुतलियां ठिठककर खड़ी हो गई।
3- अंधविश्वास – जिसे लोग अंधविश्वास समझते हैं।
4- मोहल्ला – सारा मोहल्ला ही छींक रहा है।
अध्ययन कौशल:
नए शब्दों को शब्दकोश में से ढूँढकर वर्णमाला के क्रमानुसार लिखिए:
Answer:
(छात्र स्वयं करेंगे।)
सदैव ध्यान में रखोः
बिना सोचे – समझे किसी बात पर विश्वास ना करें:
Answer:
मनुष्य को अपना प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। दूसरे की बात पर विश्वास करके या बिना किसी जाँच – पड़ताल किए दूसरे पर विश्वास करने वाले मनुष्य को अंत में हानि ही उठानी पड़ती है।
विचार मंथन:
विज्ञान का फैलाओगे प्रकाश तो होगा अंधविश्वास का नाश। (अनुच्छेद लेखन)
Answer:
प्रस्तुत कथन का अर्थ यह है कि संसार में प्रत्येक घटना के घटित होने के पीछे भौगोलिक या वैज्ञानिक कारण होता है। प्रत्येक घटना को अगर हम विज्ञान की कसौटी पर जाँच कर देखेंगे, तो हमें उत्तर मिलेगा कि संसार में कोई घटना बिना वजह घटित नहीं होती। अंधविश्वास बिना सोची-समझी बातों को करने से बढ़ता है। अत: विज्ञान के प्रकाश से ही हम अंधविश्वास का नाश कर सकते हैं।
नीचे दी गई संज्ञाओं का वाक्यों में प्रयोग करो ।
Answer:
(१) पानी – पानी के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है।
(२) भीड़ – भीड़ में खड़े कई लोग चिल्ला रहे थे।
(३) ईमानदारी – हमें अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए।
(४) हाथी – हाथी एक बड़ा जानवर है।
(५) भारत – भारत मेरा देश है।
नीचे दिए सर्वनामों के चित्र देखो, पहचानो और वाक्यों में प्रयोग करो।
(तुम, कोई, हम, आप)
Answer:
(१) वह लड़का खड़ा है।
(२) लड़का और लड़की वो दोनों मुस्कुरा रहे है।
(३) लड़का अपनी परछाई को देख रहा है।
(४) यहा लड़का लड़की को कुछ समझा रहा है।
हिंदी सुलभभारती Solution तूफानों से क्या डरना Chapter 2 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
स्वयं अध्ययन:
दिए गए चित्र को देखकर हाव-भाव की नकल कीजिए:
Answer:
(१) खुशी का भाव
(२) क्रोध का भाव
(३) डर या भय का भाव
(४) हैरानी का भाव
(५) दुख-उदासी का भाव
(६) उपेक्षा का भाव
(७) बेफिक्री का भाव
खोजबीन:
भारतीय स्थानीय समय के अनुसार देश – विदेश के समय की तालिका तैयार कीजिए:
(भारत में रात के ८.१४ बजने पर अन्य देशों का समय)
Answer:
भाषा की ओर:
कविता में आए किन्हीं पाँच शब्दों के विरुद्धार्थी शब्द लिखो।
Answer:
(१) अंत – आरंभ
(२) जीवन – मरण
(३) अँधेरा – उजाला
(४) प्यार – नफ़रत
(५) हार – जीत
सुनो तो जराः
छात्र रेडिओ पर एकाग्रता से भजन सुनेंगे और उसे दोहराएंगे।
Answer: (छात्र स्वयं करेंगे।)
बताओ तो सही:
साक्षरता अभियान के बारे में जानकारी लिखिए:
Answer:
साक्षरता अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा उपक्रम है, जिसके माध्यम से देश की अशिक्षित जनता को पढ़ाने-लिखाने एवं साक्षर बनाने का लक्ष्य सामने रखा गया है। इस अभियान के द्वारा समाज का निम्न या गरीब वर्ग जो शिक्षा से या उसके महत्त्व से दूर है, उसे साक्षर करने का भरकस प्रयास भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
वाचन जगत से:
मीराबाई के पद पढ़िए और उनका सरल अर्थ लिखिए:
(दोहे और पद लेखन)
मतवारे बादल आये रे,
हरी को संदेसो कछु न लाये रे।
दादुर मोर पपीहा बोले,
कोएल सबद सुनावे रे।
काली अंधियारी बिजली चमके,
बिरहिना अती दर्पाये रे।
मन रे परसी हरी के चरण,
लिसतें तो मन रे परसी हरी के चारण।
सरल अर्थ: मीराबाई कहती हैं कि बादल गरज – गरज कर आ रहे हैं, किंतु मेरे प्रभु का कोई संदेश नहीं लाये हैं। वर्षा ऋतु में मोर ने अपने पंख फैलाये हैं और कोयल भी मधुर आवाज में गा रही है। काले बादल घिर आए हैं और उनके भीतर बिजली कौंधने से मन अधिक व्याकुल हो रहा है। विरह की आग बढ़ती चली जा रही है। मन केवल प्रभु के दर्शन करने का अभिलाषी है।
जरा सोचो ….. चर्चा करोः
यदि समय का चक्र रुक जाए तो ….’
विषय पर अपने विचार प्रकट करें। (काल्पनिक लेखन)
Answer:
विद्वानों के कथन के अनुसार ‘समय ही जीवन है। किंतु अगर हम कल्पना करें कि समय अपनी जगह रुक गया तो पूरी सजीव सृष्टि ही रुक जाएगी। सभी पशु-पक्षी, प्राणी, जलचर, प्रकृति की सभी चीजें यहाँ तक कि स्वयं मनुष्य भी अपनी जगह हारकर बैठ जाएगा। समय का पहिया चलता है, इसीलिए तो जीवन निरंतर अबाध गति से चलता रहता है। समय का चक्र रुकने से मनुष्य अपने वर्तमान और भविष्य दोनों से वंचित हो जाएगा। समय के कारण ही मनुष्य अपने जीवन में अग्रसर होते रहता है। समय का चक्र रुकने से पूरे संसार एवं मनुष्य का जीवन थम-सा जाएगा। पूरी दुनिया समय के चक्र के अनुसार ही चलती है।
कविता का सार:
इस कविता का सार लिखिए। (सारांश लेखन)
Answer:
इस कविता का मुख्य सार यह है कि जीवन में मुसीबतें तो आती रहती हैं। उन मुसीबतों का सामना हमें निडर होकर करना चाहिए। हमारे भीतर के घमंड़ रूपी अहंकार को हमें समाप्त कर परस्पर सहयोग से आगे बढ़ना चाहिए। नफ़रत को छोड़कर प्रेम-भाव से सबको गले लगाना चाहिए।
सदैव ध्यान में रखिए:
हमारी सोच सकारात्मक क्यों होनी चाहिए? (अनुच्छेद लेखन)
Answer:
मानव का मन अत्यंत चंचल होता है। उसमें कई विचार आते जाते रहते हैं, किंतु मनुष्य को हमेशा अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। सकारात्मक सोच हमेशा अच्छे विचारों को जन्म देती है। इसके विपरीत नकारात्मक सोच मन में बुरे विचार पैदा कर मनुष्य के विकास में बाधा का निर्माण करती है। कई विद्वानों के अनुसार सकारात्मक सोच सामाजिक विकास के साथ-साथ मनुष्य का मानसिक एवं सर्वागीण विकास भी करती है।
विचार मंथन:
करत – करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।
Answer:
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ यह है कि निरंतर प्रयल एवं अभ्यास करने से बुद्धिहीन या मूर्ख व्यक्ति भी चतुर बन सकता है। निरंतर किसी भी कार्य में कार्यरत रहने से मनुष्य अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
अध्ययन कौशलः
समाज सेवी महिला की जीवनी पढ़कर प्रेरणादायी अंश को चुनकर लिखिए एवं बताइए।
(मदर टेरेसा की जीवनी)
Answer:
मदर टेरेसा के जीवन के प्रेरणादायी अंश निम्नलिखित हैं –
- मदर टेरेसा के द्वारा कोई निर्धन खाली हाथ नहीं गया।
- स्वयं को मिले सारे पुरस्कार गरीबों के नाम स्वीकार किए।
- मदर टेरेसा ने ८ अगस्त, १९४८ को तीन साड़ियाँ और पाँच रुपये का एक नोट लेकर, मानवता की सेवा शुरू की।
- एक भिक्षु की दी हुई भेंट उन्होंने केवल उसकी भावना को ठेस न पहुँचे इसके लिए स्वीकार की।
- टीटागढ़ के कुष्ठ – सेवा केंद्र में कुष्ठरोगियों की नज़दीक से सेवा की।
- समाज में स्थित निम्न, गरीब, पीड़ा से कराहते लोगों की पीड़ा को दूर किया।
- ‘मैं तो प्रभु के हाथ की एक पेंसिल मात्र हूँ। यह उनका ही कार्य है।’ यह कहकर वे जीवन भर समाज के हित में कार्य करती रहीं।
हिंदी सुलभभारती Solution सोई मेरी छौना रे! Chapter 9 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
जरा सोचो ….. बताओ:
यदि सच में हमारे मामा का घर चाँद पर होता तो ..(काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि सच में हमारे मामा का घर चाँद पर होता तो हम छुट्टियों में वहाँ घूमने जाया करते। छुट्टी भर वहीं चाँद पर घूमते। वहाँ के दृश्य फोटो में खींच कर लाते। वहाँ से धरती का भी फोटो खींचते और यहाँ आकर सबको फोटो दिखाते और वहाँ के बारे में सबको बताते।
स्वयं अध्ययन:
अपने परिवार के प्रिय व्यक्ति के लिए चार काव्य पंक्तियाँ लिखो। (कविता-लेखन)
Answer:
मेरी माँ प्यारी माँ, भोली माँ कितनी अच्छी सुबह सबेरे उठ जाती सैर सपाटे हमें कराती पूरी-हलवा टिफिन में भरकर रोज़ हमें स्कूल ले जाती जब भी करता मैं शैतानी माँ हो जाती मेरी उदास कान पकड़ जब मैं माफ़ी माँगता गले लगाती मेरी माँ।
भाषा की ओर:
हिंदी-मराठी के समोच्चारित शब्दों की अर्थ भिन्नता बताओ और लिखो।
Answer:
(१) उद्या/आने वाला कल
(२) बरोबर/ठीक है
(३) उघड़/खोलना
(४) माँ/आना
(५) थर/स्तर
सुनो तो जराः
नीतिपरक दोहे सुनो और आनंदपूर्वक सुनाओ:
Answer:
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय।
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि।।
बताओ तो सही:
माँ को एक दिन की छुट्टी दी जाए तो क्या होगा? (काल्पनिक लेखन)
Answer:
माँ को एक दिन की छुट्टी दी जाए तो सुबह-सुबह सब देर तक सोते रहेंगे। सोकर उठने पर चाय और नाश्ता तैयार नहीं मिलेगा। खुद उठकर चाय और नाश्ता बनाना पड़ेगा। अपने कपड़ों को इधर-उधर से ढूँढना पड़ेगा। दोपहर का भोजन समय पर नहीं मिलेगा। कुल मिलाकर पूरा घर अस्त-व्यस्त नज़र आएगा और सभी लोग हैरान-परेशान होते रहेंगे।
वाचन जगत से:
सुभद्राकुमारी चौहान की कविता पढ़ो और समूह में गाओ:
Answer:
देखो कोयल काली है पर मीठी है इसकी बोली। इसने ही तो कूक-कूककर, कानों में मिसरी घोली। कोयल-कोयल! सच बतलाओ, क्या संदेशा लाई हो? बहुत दिनों के बाद आज फिर, इस डाली पर आई हो।
मेरी कलम से:
‘नियत’ विषय पर भाषण तैयार करो। (भाषण – लेखन)
Answer: मंचपर उपस्थित मान्यवर, मैं आपके समक्ष ‘नियत’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करने जा रहा हूँ। ‘नियत’ शब्द का अर्थ है आदमी की सोच। जिसकी ‘नियत’ बुरी होती है, वह हमेशा दूसरों के बारे में खराब, अभद्र, बुरा सोचता रहता है। वह कभी भी धोखा दे सकता है। ऐसे व्यक्ति का विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह सामने तो अच्छा-अच्छा बोलता है, किंतु जैसे ही पीठ पीछे जाता है, वह काम बिगाड़ने में लग जाता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूर रहना ही अच्छा होता है।
कविता की पंक्तियाँ पूरी करो:
Answer:
चाँद सितारे जाग रहे,
नाच रही है चाँदनिया।
फूल खिले हैं चाँदी के,
फूली मेरी आँगनिया।
Answer:
मेरा सुख अनहोना रे,
सोई मेरी छौना रे!
गीत सुनाऊँ सोए तू,
तू सोए औ गाऊँ मैं।
सदैव ध्यान में रखोः
‘जीवन में माँ का स्थान क्या है’
Answer:
बच्चे का जब जन्म होता है, तब सबसे पहले वह अपनी माँ को देखता है। माँ की गोद ही उसकी सारी दुनिया होती है, इसलिए बच्चे अपनी माँ के बहुत करीब होते हैं। माता ही संतान की पहली गुरु होती है। बच्चे को चलना, उठना, बोलना सब उसकी माँ ही सिखाती है। सब दुख-दर्द सहकर भी माँ अपनी संतान की भलाई में लगी रहती है। संतान की बेहतरी के लिए वह अपना सब कुछ त्याग देती है, इसलिए जीवन में माँ का स्थान असाधारण होता है।
विचार मंथनः
‘जननी – जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।
Answer:
माता और मातृभूमि स्वर्ग से भी श्रेष्ठ होती हैं। इसलिए अपनी मातृ और मातृभूमि के प्रति हमेशा आदर और भक्ति भाव रखना चाहिए। कहा गया है कि तीनों लोकों का स्वामी भी बिना माँ के भिखारी ही होता है।
जोड़ो हमें:
दिए गए पेड़ के पत्तों पर दिए गए वर्षों से संयुक्ताक्षरयुक्त शब्द बनाओ: (आथे होकर, पाई हटाकर, हल लगाकर, ‘र’ के प्रकार)
Answer:
(क) डॉक्टर
(ग) लकड़बग्घा
(थ) पथ्य
(व) व्यय
(द) गिद्ध
(प) प्याज
(ट) पट्टा
(ह) ह्रस्व
(त) कुत्ता
(ड) डॉक्टर
(ष) मनुष्य
(ड) पाठ्यपुस्तक
(घ) घर
(ठ) फ्लेमिंगो
(ट) टटू
(फ) चम्पा
हिंदी सुलभभारती Solution जन्मदिन Chapter 8 Class 6 Hindi Sulabhbharati महाराष्ट्र बोर्ड
Solutions For All Chapters – हिंदी Class 6
मैं कौन हूँ?
सूचना, निर्देश, आदेश, अनुरोध, बिनती के बाक्य विरामचिह्न सहित पढ़ो और समझोः
1. बगीचे के फल-फूल तोड़ना मना है।
Answer: सूचना
2. जैसे – फल, सब्जी लेकर घर आओ।
Answer: निर्देश
3.’चंदामामा’ बालपत्रिका पढ़ो।
Answer: आदेश
4. अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।
Answer: अनुरोध
5. बच्चों ने कहा, “कृपया हमें अंतरिक्ष के बारे में बताएँ।”
Answer: विनती
जरा सोचो …. बताओ:
यदि पानी की टोंटी बोलने लगे …(काल्पनिक लेखन)
Answer:
यदि पानी की टोंटी बोलने लगे तो बहुत हद तक पानी की बचत होने लगेगी। अक्सर लोग पानी की टोंटी खुली छोड़ देते हैं। यही नहीं, मुँह धोते समय भी टोंटी खुली होती है और ब्रश करते रहते हैं।
विचार मंथन:
सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा के बारेमें बताओ।
Answer:
सौर ऊर्जा अर्थात सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा अक्षय है। सूर्य में अनंत ऊर्जा है और वह समाप्त होने वाली नहीं है। अन्य ऊर्जा का भंडार सीमित है, परंतु सौर ऊर्जा असीमित है। अत: आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अधिकसे-अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग करें।
भाषा की ओर:
शब्दयुग्मों की जोड़ियाँ मिलाओ।
Answer:
अड़ोस – पड़ोस
बारी – बारी
अच्छा – बुरा
नहाना – वहाना
हँसी – खुशी
स्वयं अध्ययनः
मातृभाषा के दस शब्द एवं दो वाक्यों का हिंदी अनुवाद करो:
Answer:
(१) मुलगी – लड़की
(२) मुलगा – लड़की
(३) घड्याळ – घड़ी
(४) झाड़ – पेड़
(५) आंबा – आम
(६) फणस – कटहल
(७) ससा – खरगोश
(८) ढग – बादल
(९) खटारा – बैलगाड़ी
(१०) गवत – घास
(अ) वर्गात स्वच्छता राखा
कक्षा में स्वच्छता रखो।
(ब) अभ्यास करताना शांतता राखा.
पढ़ाई करते समय शांति रखो।
सुनो तो जरा:
ध्वनिफीति सी.डी पर कोई लोकगीत सुनोः(आत्मकथा लेखन)
Answer: विद्यार्थी अपने घर पर लोकगीत सुनेंगे।
बताओ तो सही:
तुम अपनी छोटी बहन छोटे भाई के लिए क्या करते हो?
Answer: मैं अपनी छोटी बहन/छोटे भाई की पढ़ाई में मदद करता हूँ। विद्यालय से मिले गृहकार्य करवाता हूँ। उसके साथ खेलता हूँ। चित्रकला एवं अन्य कार्यों में उसकी मदद करता हूँ।
वाचन जगत से:
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा का अंश पड़कर उनके बारे में लिखिए:
Answer:
पाँच वर्ष की अवस्था में रामेश्वरम के प्राथमिक स्कूल में कलाम की शिक्षा का प्रारंभ हुआ। उनकी प्रतिभा को देखकर उनके शिक्षक उनपर स्नेह रखने लगे। एक बार बुखार आ जाने के कारण कलाम स्कूल नहीं पहुँचे, यह देखकर उनके शिक्षक मुत्थुरा जी काफी चिंतित हो गए। स्कूल समाप्त होने के बाद वे उनके घर जा पहुँचे। उन्होंने कलाम के स्कूल न आने का कारण पूछा और कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो नि:संकोच कह सकते हैं।
मेरी कलम से:
अपने नाना जी/दादा जी को अपने मन की बात लिखकर भेजो। (पत्र लेखन)
Answer:
छात्रावास
मुंबई।
पूज्य नाना जी/ दादा जी सादर प्रणाम।
मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा है आप सब भी सकुशल होंगे। आज हमारे विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। आपको यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता होगी कि मैंने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सब आपके आशीर्वाद एवं कुशल मार्गदर्शन के कारण ही संभव हो पाया है।
माता जी और पिता जी को प्रणाम तथा अमीषा को प्यारभरा आशीर्वाद।
आपका आज्ञाकारी पोता/नाती
दो-तीन वाक्य में उत्तर लिखो:
1. बबलू की आदत से कौन परेशान थे?
Answer:
बबलू की आदत से उसके माता-पिता दोनों परेशान थे।
2. शीला मौसी ने बिजली की कटौती का क्या कारण बताया?
Answer: शीला मौसी ने बिजली की कटौती का यह कारण बताया कि गरमी बढ़ जाने से बाहर तमाम जगहों पर बिजली का भार बढ़ गया है। आज कॉलोनी के इस ब्लॉक में कटौती हुई है। फिर बारी-बारी दूसरे ब्लॉकों में कटौती होगी।
3.प्यास के कारण बबलू की स्थिति कैसी बनी थी?
Answer: प्यास के कारण बबलू बेचैन हो उठा। वह पानी-पानी चिल्लाने लगा। प्यास से उसका गला सूखा जा रहा था। खाने का एक कौर भी गले से नीचे नहीं उतर रहा था।
4. बबलू ने किस बात को कभी नहीं जाना?
Answer: बबलू ने इस बात को कभी नहीं जाना कि शीला मौसी के यहाँ जन्मदिन की पार्टी में जो कुछ हुआ, वह एक नाटक था।
सदैव ध्यान में रखोः
प्राकृतिक संपदाओं की बचत करना आवश्यक है। (अनुच्छेद – लेखन)
Answer:
प्रकृति की सर्वश्रेष्ठ रचना मनुष्य है। मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्राकृतिक संपदाएँ भरी पड़ी हैं। किंतु आज हम उन संपदाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं। यही नहीं, प्रकृति को ही प्रदूषित कर रहे हैं। अत: अपने जीवन को बचाना है तो हमें प्राकृतिक संपदाओं की बचत करना आवश्यक है।
अध्ययन कौशल:
निम्नांकित चित्रों के नाम बताओ और जानकारी लिखोः
Answer:
१) पेड़ – पेड़ हमारे सच्चे मित्र हैं। पेड़ों से हमें फल-फूल, लकड़ी, दवाएँ आदि मिलती हैं। पेड़ से हमें ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है। अत: अधिक-से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
(२) कुआँ – कुएँ ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत काम आते हैं। खेती के कार्य में एवं पीने के लिए भी इससे जल प्राप्त होता है। इससे भूजल स्तर में वृद्धि होती है।
(३) झरना – पहाड़ों से एकत्रित होकर पानी मैदानी भाग में गिरता है, तो उससे झरने का निर्माण होता है। इससे प्राप्त जल का उपयोग कृषि कार्य एवं अन्य कार्यों में किया जाता है।
(४) बादल – बादल को आकाश में देखते ही किसान खुश हो जाते हैं। बादल जब बरसते हैं, तो किसान खेती के कार्य में लग जाते हैं। अच्छी वर्षा किसानों और देश के लिए समृद्धि का सूचक है।
(५) नदी – नदी के जल से देश के अधिकांश भागों में सिंचाई की जाती है। नदियों का जल पीने के काम में आता है। नदियों का धार्मिक महत्त्व भी है। नदियों में स्नान करना पुण्यकारक माना जाता है।













