Share on WhatsApp
SELECT YOUR LANGUAGE
[gtranslate]

भौतिक विज्ञान नोट्स Notes Chapter 7 Bhautik Vigyan Class 11 UP Board

कोणीय त्वरण और रेखीय त्वरण में संबंध बताइए, सूत्र, मात्रक, परिभाषा तथा विमीय सूत्र

कोणीय त्वरण

घूर्णन अथवा कोणीय गति में कोणीय वेग के समय के साथ परिवर्तन की दर को कोणीय त्वरण (angular acceleration in Hindi) कहते हैं। इसे α (अल्फा) से प्रदर्शित करते हैं।

माना घूर्णन गति करते हुए पिंड पर किसी समय t1 पर कोणीय वेग ω1 तथा समय t2 पर कोणीय वेग ω2 है तो कोणीय त्वरण की परिभाषा से

कोणीय त्वरण α = कोणीय वेगपरिवर्तन/समयांतराल

α =\( \large \frac{ω_2 – ω_1}{t_2 – t_1} \)

\({ α = \frac{∆ω}{∆t} } \)

यह कोणीय त्वरण का सूत्र है। इसका मात्रक रेडियन/सेकंड2 होता है एवं विमीय सूत्र [M0L0T-2] होता है। कोणीय त्वरण एक सदिश राशि है।

रेखीय त्वरण

रेखीय गति में रेखीय वेग के समय के साथ परिवर्तन की दर को रेखीय त्वरण (linear acceleration in Hindi) कहते हैं। इसे a से प्रदर्शित करते हैं। तो


रेखीय त्वरण a
= रेखीय वेग परिवर्तन/समयांतराल

\( { a = \frac{∆v}{∆t} } \)

यह रेखीय त्वरण का सूत्र है। इसका मात्रक मीटर/सेकंड2 होता है यह एक सदिश राशि है। रेखीय त्वरण का विमीय सूत्र [M0LT-2] होता है।

कोणीय त्वरण और रेखीय त्वरण में संबंध

माना कोई पिंड किसी अक्ष के परितः घूम रहा है तो उसका कोणीय त्वरण

α = \( \large \frac{∆ω}{∆t} \)समी.

यदि पिंड का किसी क्षण रेखीय वेग v है तो

v = rω

या ω = \( \large \frac{v}{r} \)>

अब ω का मान समी. में रखने पर

α = \(\large \frac{∆v/r}{∆t} \)

α = \(\large \frac{1}{r} \frac{∆v}{∆t} \)

चूंकि रेखीय त्वरण a = \( \large \frac{∆v}{∆t} \) है तब

α = \( \large \frac{1}{r} \) × a

\( { a = r × α } \)

रेखीय त्वरण = त्रिज्या × कोणीय त्वरण

सदिश रूप में

\( \small \overrightarrow{a} \) = \( \small \overrightarrow{r} \) × \( \small \overrightarrow{α} \)

अर्थात पिंड के किसी कण का रेखीय त्वरण, पिंड के कोणीय त्वरण तथा उस कण की घूर्णन अक्ष से दूरी (त्रिज्या) के गुणनफल के बराबर होता है। यही कोणीय त्वरण तथा रेखीय त्वरण में संबंध (relation between angular acceleration and linear acceleration) है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ads

CBSE – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान & हरियाणा Board हिंदी माध्यम

कक्षा 6 to 8 हिंदी माध्यम
कक्षा 9 & 10 हिंदी माध्यम
कक्षा 11 हिंदी माध्यम

State Board

यूपी बोर्ड 6,7 & 8
बिहार बोर्ड हिंदी माध्यम

CBSE Board

Mathematics Class 6
Science Class 6
Social Science Class 6
हिन्दी Class 6
सामाजिक विज्ञान कक्षा 6
विज्ञान कक्षा 6

Mathematics Class 7
Science Class 7
SST Class 7
सामाजिक विज्ञान कक्षा 7
हिन्दी Class 7

Mathematics Class 8
Science Class 8
Social Science Class 8
हिन्दी Class 8

Mathematics Class 9
Science Class 9
English Class 9

Mathematics Class 10
SST Class 10
English Class 10

Mathematics Class XI
Chemistry Class XI
Accountancy Class 11

Accountancy Class 12
Mathematics Class 12

Learn English
English Through हिन्दी
Job Interview Skills
English Grammar
हिंदी व्याकरण - Vyakaran
Microsoft Word
Microsoft PowerPoint
Adobe PhotoShop
Adobe Illustrator
Learn German
Learn French
IIT JEE

Android APP

eVidyarthi
Privacy Policies, Terms and Conditions, Contact Us
Copyright © 2025 eVidyarthi and its licensors. All Rights Reserved.