eVidyarthi Exam Preparation
Main Menu
  • School
    • CBSE English Medium
    • CBSE Hindi Medium
    • UP Board
    • Bihar Board
    • Maharashtra Board
    • MP Board
    • Close
  • Sarkari Exam Preparation
    • State Wise Competitive Exam Preparation
    • All Govt Exams Preparation
    • MCQs for Competitive Exams
    • Notes For Competitive Exams
    • NCERT Syllabus for Competitive Exam
    • Close
  • Study Abroad
    • Study in Australia
    • Study in Canada
    • Study in UK
    • Study in Germany
    • Study in USA
    • Close
History || Menu
  • MCQ History Of India
  • Notes History Of India
SELECT YOUR LANGUAGE

शिवाजी महाराज का उदय – Rise of Shivaji Maharaj

मराठा साम्राज्य का उदय:-

  • शिवाजी के आदि पूर्वज मेवाड़ के सिसोदिया वंश के थे।
  • 14 वीं शताब्दी में सज्जन सिंह नामक व्यक्ति अल्लाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय मेवाड़ से निकलकर महाराष्ट्र आए और इन्होंने मराठा साम्राज्य की नीव रखी।
  • इस वंश की पांचवी पीढ़ी में उग्रसेन नामक व्यक्ति हुए जिनके दो पुत्र कर्ण सिंह व शुभकरण हुए।
  • शुभकरण ने मराठों में भोसले वंश की स्थापना की।
  • शुभकरण के वंशज भोसले कहलाए।
  • इनके पौत्र बालाजी भोसले हुए। बालाजी भोसले के दो पुत्र मालोजी व विठोजी हुए। ये लखुजी जाधव जो कि एक गाय पालक के पास नौकरी करते थे। मोलोजी अहमदनगर के सुल्तान मलिक अम्बर के वहां नौकरी करते थे।
  • 15 मार्च 1590 को मालोजी का एक पुत्र हुआ, जिसका नाम शाहजी रखा गया।
  • शाहजी का विवाह 1605 में जीजाबाई से हुआ। जीजाबाई लखुजी जाधव की पुत्री थी।
  • 1620 में मालोजी की मृत्यु हो गई व शाहजी उत्तराधिकारी हुए।
  • शाहजी का लखुजी जाधव से मतभेद हो गया व 1620 में शाहजी, जहांगीर के दरबार में गए। इस प्रकार जहांगीर के समय मराठे पहली बार मुगलों की सेवा में 1620 में गए। जहांगीर ने इन्हें सर्वप्रथम उमरा वर्ग में शामिल किया। लेकिन कुछ समय बाद ये अहमदनगर लौट आए।
  • भातवाडी या मारवाड़ी का युद्ध, 1624 ई
  • 1624 में अहमदनगर व मुगलों के बीच युद्ध हुआ जिसमें शाहजी ने अहमदनगर की ओर से भाग लिया और अहमदनगर का शासक मलिक अम्बर विजयी हुआ।
  • यह युद्ध लखुजी जाधव ने मुगलों की ओर से लड़ा।
  • सन् 1630 में शाहजी, शाहजहां के दरबार में गए। शाहजहां ने इनको 5000 रूपये का मनसबदार बनाया। लेकिन 1632 में ये पुनः अहमदनगर लौटे व बीजापुर गए।
  • सन् 1632 में बीजापुर के शासक मुर्तजा प्रथम की हत्या कर दी गई और शाहजी ने उसके 10 साल के बेटे मुर्तजा द्वितीय को शासक बनाया और खुद प्रशासन करने लगे।
  • शाहगढ़ को नए सुल्तान की राजधानी बनाया गया।
  • धीरे-धीरे बीजापुर में शाहजी का कद काफी बढ़ गया और बीजापुर का शासक ही शाहजी से चिढ़ने लगा।
  • शाहजी को 1647 में बीजापुर के सुल्तान द्वारा कैद कर लिया गया।
  • 1664 में शाहजी की मृत्यु हो गई।

शिवाजी:-

  • शिवाजी मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे।
  • शिवाजी का जन्म 10 अप्रैल 1627 ई में पूना में, शिवनेर दुर्ग में हुआ था।
  • इनके पिता का नाम शाहजी भोसले था।
  • इनकी माता का नाम जीजाबाई था।
  • इनकी पत्नी का नाम साइबाई निम्बालकर, तुकाबाई मोहिते था।
  • इनके पुत्र का नाम राजाराम व शम्भाजी था।
  • शिवाजी का राज्यभिषेक 1674 को बनारस के विद्वान गंगाभट्ट द्वारा करवाया गया।
  • शिवाजी के राजनैतिक गुरु का नाम कोंडदेव व आध्यात्मिक गुरु का नमा रामदास था।
  • मराठों की राजभाषा मराठी थी।
  • शिवाजी के बड़े बेटे शम्भाजी थे, जिनकी मृत्यु 1654 में पोलीगर के युद्ध में हो गई थी।
  • शिवाजी पर सर्वाधिक प्रभाव कोंडदेव का था। कोंडदेव शिवाजी के संरक्षक भी थे।
  • आध्यात्मिक क्षेत्र में शिवाजी के आचरण पर गुरु रामदास का काफी प्रभाव था।
  • रामदास ने दासबोध एवं आनन्दवन भवन नामक पुस्तकें लिखी है।
  • समर्थ रामदास ने मराठा धर्म का प्रतिपादन किया।
  • शिवाजी का विवाह साईबाई निम्बालकर से 1640 में हुआ। जिससे शिवाजी के उत्तराधिकारी शम्भाजी का जन्म हुआ।
  • शाहजी ने शिवाजी को 1643 में पूना की जागीर प्रदान कर स्वयं बीजापुर रियासत में नौकरी कर ली।
  • शिवाजी ने अपने पिता की जागीर के प्रशासक के रूप में पुणे में प्रारंभ किया।
  • शिवाजी के प्रारम्भिक सैन्य अभियान बीजापुर के आदिशाही राज्य के विरूद्ध शुरू हुए।
  • 1643 में शिवाजी ने सर्वप्रथम सिंहगढ़ का किला जीता।
  • 1646 में इन्होंने बीजापुर के तोरण व मुब्बगढ़ का किला जीता।
  • 1647 में इन्होंने कोण्डाना व चाकन पर विजय प्राप्त की। इसी विजय के बाद बीजापुर के सुल्तान ने शाहजी को बंदी बना लिया।
  • 1654 में इन्होंने पुरन्दर का किला जीता जो पहले बीजापुर के अधीन था। यहां का किलेदार नीलोजी नीलकंठ था।
  • 1656 में शिवाजी ने जुन्नार किले की विजय प्राप्त की। यहां से इन्हें बहुत अधिक धन प्राप्त हुआ।
  • 1656 में शिवाजी ने रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया।
  • शिवाजी ने पहली बार मुगलों से (औरंगजेब) 1657 में युद्ध किया, जिसमें शिवाजी की हार हो गयी थी।
  • 1657 में शिवाजी ने कोंकण क्षेत्र की विजय की थी।
  • शिवाजी को राजा की पदवी औरंगजेब ने दी थी।

अफजल खां से संघर्ष (1659):-

  • बीजापुर के सुल्तान ने अपने योग्य सेनापति अफजल खां को सितंबर 1659 ई में शिवाजी को कैद करने या मारने केलिए भेजा।
  • उसने अपने दूत कृष्ण जी भास्कर को शिवाजी के पास भेजा व मिलने की इच्छा व्यक्त की।
  • वार्ता के लिए प्रतागढ़ का जंगल चुना गया।
  • जहां शिवाजी ने अफजल खां की हत्या कर दी।
  • शाइस्ता खां से संघर्ष (1663)
  • सन् 1660 में औरंगजेब ने अपने मामा शाइस्ता खां को दक्षिण का सूबेदार नियुक्त किया और शिवाजी को खत्म करने का आदेश दिया।
  • सन् 1663 में शिवाजी ने शाइस्ता खां को पराजित किया और उसके पुत्र फतेह खां की हत्या कर दी।
  • सूरत की प्रथम लूट (08 फरवरी 1664)
  • शिवाजी ने सूरत को 1664 ई एवं 1670 ई में लूटा।
  • प्रथम लूट में करीब 1 करोड़ रूपये प्राप्त हुए।
  • इस समय सूरत की अंग्रेज कोठी का अध्यक्ष सर जॉर्ज ऑक्साइडन था।

पुरन्दर की संधि (22 जून 1665):-

  • शाइस्ता खां के बाद राजा जयसिंह को दक्षिण का सूबेदार नियुक्त किया गया।
  • जिससे शिवाजी को संधि के लिए बाध्य होना पड़ा।
  • तीन दिनों तक वार्ता के बाद पुरन्दर की संधि हो गयी।
  • पुरन्दर की संधि 1665 में महाराजा जयसिंह एवं शिवाजी के मध्य सम्पन्न हुई।
  • इस संधि के अनुसार शिवाजी ने अपने 35 किलों में से 23 किले मुगलों को दे दिए।
  • शिवाजी मुगलों की ओर से युद्ध एवं सेवा करेंगे।
  • शिवाजी 12 मई 1666 को आगरा दरबार पहुंचे।
  • राजा जयसिंह के पुत्र रामसिंह ने शिवाजी की सुरक्षा की गारंटी ली थी।
  • दरबार में इन्हें 5000 के मनसबदारों की लाइन में खड़ा किया गया, जिससे शिवाजी नाराज हो गए और शिवाजी का औरंगजेब से संघर्ष हुआ।
  • शिवाजी को औरंगजेब ने मई 1666 में जयपुर भवन में कैद कर लिया, जहां से वे 16 अगस्त 1666 ई में भाग निकले।
  • दक्षिण के सूबेदार मुअज्जम के माध्यम से 1668 में शिवाजी ने औरंगजेब से संधि का प्रस्ताव रखा और औरंगजेब संधि के लिए तैयार हो गया।
  • इसी समय सन् 1668 में शिवाजी को औरंगजेब ने राजा की उपाधि दी और संधि की जिसमें उसने शिवाजी को बीजापुर व गोलकुण्डा से चौथ वसूलने का अधिकार दे दिया।

सूरत की लूट (1670):-

  • इस लूट में शिवाजी को लगभग 66 लाख रूपये की सम्पत्ति प्राप्त हुई।
  • इसमें एक सोने की पालकी भी थी जो किसी ने औरंगजेब को भेंट के लिए बनाई थी।
  • सूरत की लूट से लौटते समय शिवाजी का मुगल सेना से सामना हुआ।
  • मुगल सेना का नेतृत्व दाऊद खां व इखलास खां कर रहे थे। शिवाजी लूट का माल सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सफल हुए।
  • इस युद्ध का वास्तविक स्थान कंचन-मंचन का दर्रा महाराष्ट्र में था।
  • 1673 में शिवाजी ने पन्हाला दुर्ग को बीजापुर से छीना। यहां का किलेदार बाबू खां युद्ध में मारा गया।
  • शिवाजी का राज्याभिषेक (06 जून 1674)
  • 6 जून 1674 को शिवाजी ने रायगढ़ में वाराणसी के प्रसिद्ध विद्वान श्री विश्वेश्वर भट्ट या गंगाभट्ट से अपना
  • राज्याभिषेक करवाया तथा छत्रपति की उपाधि धारण की।
  • मूल रूप से गंगा भट्ट महाराष्ट्र के एक सम्मानित ब्राह्मण थे, जो लंबे समय से वाराणसी में रह रहे थे। ये शिवाजी के राजपुरोहित भी थे।
  • इस अवसर पर हेनरी ऑक्साइडन भी उपस्थित थां ।
  • इस अवसर पर शिवाजी का, दूसरी पत्नी सोयराबाई के साथ पुनः विवाह हुआ। जिससे इनका पुत्र राजाराम का जन्म हुआ।
  • शिवाजी हैन्दवधर्मोधरक की पदवी के साथ छत्रपति के आसन पर बैठै।
  • 17 जून 1674 को शिवाजी की माता जीजाबाई का देहान्त हो गया, परिणामस्वरूप शिवाजी का दूसरी बार राज्याभिषेक हुआ।
  • दूसरा राज्याभिषेक 24 सितंबर 1674 को संपन्न हुआ। इसे निश्चलपुरी गोंसाई नामक व्यक्ति ने संपन्न कराया।

कर्नाटक अभियान (1676-78 ई):-

  • कर्नाटक अभियान शिवाजी का अन्तिम अभियान था।
  • जिसमें शिवाजी ने जिंजी का किला 1678 ई में जीता। यहां का किलेदार अब्दुल्ला हब्सी था।
  • जिंजी की विजय शिवाजी की अन्तिम विजय थी।
  • मात्र 53 वर्ष की आयु में 3 अप्रैल 1680 को शिवाजी की मृत्यु हो गई।
  • इनका अन्तिम संस्कार राजाराम ने सम्पन्न किया।
  • शिवाजी की सात पत्नियां थी, उनकी एक पत्नी पुतलीबाई, उनकी मृत्यु के बाद सती हो गई।

शिवाजी का प्रशासन:-

  • शिवाजी का साम्राज्य स्वराज्य (अपना राज्य) एवं मुल्द-ए-कादिम (पुराना प्रदेश) नामक दो भागों में विभक्त था।

अष्टप्रधान परिषद्

  • शिवाजी के मंत्रिमंडल को अष्टप्रधान कहा जाता था। अष्टप्रधान में पेशवा का पद महत्वपूर्ण एवं सम्मान का होता था।
  • अष्टप्रधान में निम्न पद थे।
  • पेशवा (प्रधानमंत्री) – राज्य का प्रशासन एवं अर्थव्यवस्था की देख-रेख करने वाला
  • सरी-ए-नौबत (सेनापति)सैन्य प्रधान था। सेना की भर्ती करना, संगठन व उनकी आवश्यकता की पूर्ति करना इसका कार्य था ।
  • अमात्य (राजस्व या वित्त मंत्री) – आय व्यय का लेखा जोखा रखने वाला।
  • वाकयानवीस(गृहमंत्री)- यह दरबारी लेखक था। कानून व्यवस्था, सूचना, गुप्तचर एवं संधि विग्रह के विभागों का अध्यक्ष था।
  • चिटनिस – राजकीय पत्रों को पढ़कर उसकी भाषा शैली को देखना वाला।
  • सुमन्त – विदेश मंत्री।
  • पंडित राव- दान व धार्मिक कार्यों के लिए
  • न्यायाधीश- न्याय विभाग का प्रधान
  • शिवाजी की दरबारी भाषा व राजभाषा मराठी थी।
  • मराठी शब्दकोष की रचना रघुनाथ पंडित हनुमंत ने की।

भू-राजस्व व्यवस्था:-

  • शिवाजी की कर व्यवस्था मलिक अम्बर की कर व्यवस्था पर आधारित थी।
  • शिवाजी ने रस्सी द्वारा माप की व्यवस्था के स्थान पर काठी एवं मानक छड़ी के प्रयोग को आरंभ किया।
  • शिवाजी के समय कुल उपज का 33 प्रतिशत भाग राजस्व के रूप में वसूला जाता था। जो बढ़ कर 40 प्रतिशत हो।
  • चौथ एवं सरदेशमुखी नामक कर शिवाजी के द्वारा लगाया गये थे।
  • चौथ – किसी एक क्षेत्र को बरबाद न करने के बदले दी जाने वाली रकम को कहा गया है। जिसे ये पड़ोसी राज्य से लेते थे।
  • सरदेशमुखी – इसको भी शिवाजी दूसरे राज्यों से वसूलते थे। इसको हक का दावा करके शिवाजी स्वयं को श्रेष्ठ देशमुख प्रस्तुत करना चाहते थे।

सैन्य प्रशासन:-

  • शिवाजी की सेना तीन महत्वपूर्ण भागों में विभक्त थी।
  • 1. पागा या बरगीर सेना – नियमित घुड़सवार सैनिक। ये शाही घुड़सवार थे जिन्हें राज्य की ओर से शस्त्र मिलते थे।
  • 2. सिलहदार – अस्थायी घुड़सवार सैनिक। इन्हें घोड़े एवं शस्त्र स्वयं खरीदने पड़ते थे।
  • 3. पैदल – पैदल सेना

न्याय प्रशासन:-

  • शिवाजी का न्यायालय मजलिस कहलाता था, जिसे सभा भी कहा जाता था।
  • अपने जीवन काल में शिवाजी ने 240 किलों का निर्माण कराया था।
  • शिवाजी के आदि पूर्वज मेवाड़ के सिसोदिया वंश के थे।
  • 14 वीं शताब्दी में सज्जन सिंह नामक व्यक्ति अल्लाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय मेवाड़ से निकलकर महाराष्ट्र आए और इन्होंने मराठा साम्राज्य की नीव रखी।
  • इस वंश की पांचवी पीढ़ी में उग्रसेन नामक व्यक्ति हुए जिनके दो पुत्र कर्ण सिंह व शुभकरण हुए।
  • शुभकरण ने मराठों में भोसले वंश की स्थापना की।
  • शुभकरण के वंशज भोसले कहलाए।
  • इनके पौत्र बालाजी भोसले हुए। बालाजी भोसले के दो पुत्र मालोजी व विठोजी हुए। ये लखुजी जाधव जो कि एक गाय पालक के पास नौकरी करते थे। मोलोजी अहमदनगर के सुल्तान मलिक अम्बर के वहां नौकरी करते थे।
  • 15 मार्च 1590 को मालोजी का एक पुत्र हुआ, जिसका नाम शाहजी रखा गया।
  • शाहजी का विवाह 1605 में जीजाबाई से हुआ। जीजाबाई लखुजी जाधव की पुत्री थी।
  • 1620 में मालोजी की मृत्यु हो गई व शाहजी उत्तराधिकारी हुए।
  • शाहजी का लखुजी जाधव से मतभेद हो गया व 1620 में शाहजी, जहांगीर के दरबार में गए। इस प्रकार जहांगीर के समय मराठे पहली बार मुगलों की सेवा में 1620 में गए। जहांगीर ने इन्हें सर्वप्रथम उमरा वर्ग में शामिल किया। लेकिन कुछ समय बाद ये अहमदनगर लौट आए।

शिवाजी के प्रशासन के प्रमुख पहलू :-

यहाँ शिवाजी के प्रशासन के कुछ प्रमुख पहलू हैं:-

  • प्रशासनिक सुधार : शिवाजी ने विभिन्न प्रशासनिक सुधारों की शुरुआत की जो विकेंद्रीकृत शासन और स्थानीय सशक्तिकरण पर केंद्रित थे। उन्होंने सभी स्तरों पर प्रभावी शासन सुनिश्चित करते हुए क्षेत्रीय और स्थानीय प्रशासन की एक प्रणाली स्थापित की।
  • रणनीतिक स्थानों की किलेबंदी : शिवाजी ने रणनीतिक रूप से अपने राज्य भर में प्रमुख स्थानों, जैसे कि किले, को मजबूत किया, जो सैन्य अड्डों और प्रशासनिक केंद्रों के रूप में कार्य करते थे। इन किलेबंद संरचनाओं ने उसके साम्राज्य की रक्षा और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देना : शिवाजी ने बाज़ार स्थापित करके और उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करके व्यापार और वाणिज्य को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया। उन्होंने ऐसी नीतियां लागू कीं जिन्होंने व्यापार मार्गों को सुविधाजनक बनाया और व्यापारियों की रक्षा की, जिससे आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिला।
  • बुनियादी ढांचे का विकास : शिवाजी ने बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया, जिसमें सड़कों, पुलों और जल प्रबंधन प्रणालियों का निर्माण शामिल था। इन प्रयासों का उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार करना, व्यापार को सुविधाजनक बनाना और उनके राज्य के समग्र विकास को बढ़ाना था।
  • कला और साहित्य के संरक्षक : शिवाजी कला और साहित्य के संरक्षक थे। उन्होंने मराठी साहित्य के विकास को प्रोत्साहित किया और विद्वानों और कवियों का समर्थन किया। इस संरक्षण ने क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक खातों को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • राजनयिक संबंध : शिवाजी ने विभिन्न क्षेत्रीय शक्तियों के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखे। वह अपने राज्य के हितों को सुरक्षित रखने और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए संधियों, गठबंधनों और राजनयिक मिशनों में लगे रहे।
  • जल प्रबंधन : शिवाजी ने जल प्रबंधन के महत्व को पहचाना और सिंचाई, जल संरक्षण और भंडारण के लिए नवीन उपायों को लागू किया। इन पहलों ने न केवल कृषि विकास को समर्थन दिया बल्कि सूखे के समय में भी मदद की।
  • कल्याणकारी उपाय : शिवाजी ने अपनी प्रजा की भलाई के लिए कल्याणकारी उपाय लागू किये। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत प्रदान करने, खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने और समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित किया।
  • महिला सशक्तिकरण : शिवाजी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम किया।उन्होंने शिक्षा के अवसर प्रदान किए और महिलाओं को प्रशासनिक और सैन्य भूमिकाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • विरासत और प्रभाव : शिवाजी के प्रशासन ने बाद के शासकों और प्रशासकों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा। विकेंद्रीकृत शासन, कुशल प्रशासन और कल्याण-उन्मुख नीतियों के उनके सिद्धांत नेताओं को प्रेरित करते हैं और भारत में प्रभावी शासन के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sarkari Exam Preparation Youtube
Subscribe

Ads

UPSC, BPSC, MPPSC, UPPSC, RPSC :- Syllabus, Mock Test and Notes

Rajasthan Public Service Commission (RPSC) Syllabus, Mock Test and Notes.

Uttar Pradesh Public Service Commission (UPPSC) Syllabus, Mock Test and Notes.

Madhya Pradesh Public Service Commission (MPPSC) Syllabus, Mock Test and Notes.

Bihar Public Service Commission (BPSC) Syllabus, Mock Test and Notes.

SSC CHSL, SSC CPO, SSC Steno, SSC GD CGL Syllabus

SSC Combined Graduate Level Exam

UPSC, SSC & Railway Exams Syllabus, Mock Test, Videos, MCQ and Notes

At eVidyarthi, you can prepare for various SSC Combined Graduate Level Exams (SSC CGL, SSC CHSL, SSC CPO, SSC Stenographer). eVidyarthi offers SSC Mock Tests and SSC Pre Syllabus for Combined Graduate Level Exams (including SSC CGL Pre and SSC GD).

सरकारी Exam Preparation

Sarkari Exam Preparation Youtube

Study Abroad

Study in Australia: Australia is known for its vibrant student life and world-class education in fields like engineering, business, health sciences, and arts. Major student hubs include Sydney, Melbourne, and Brisbane. Top universities: University of Sydney, University of Melbourne, ANU, UNSW.

Study in Canada: Canada offers affordable education, a multicultural environment, and work opportunities for international students. Top universities: University of Toronto, UBC, McGill, University of Alberta.

Study in the UK: The UK boasts prestigious universities and a wide range of courses. Students benefit from rich cultural experiences and a strong alumni network. Top universities: Oxford, Cambridge, Imperial College, LSE.

Study in Germany: Germany offers high-quality education, especially in engineering and technology, with many low-cost or tuition-free programs. Top universities: LMU Munich, TUM, University of Heidelberg.

Study in the USA: The USA has a diverse educational system with many research opportunities and career advancement options. Top universities: Harvard, MIT, Stanford, UC Berkeley

Privacy Policies, Terms and Conditions, Contact Us
eVidyarthi and its licensors. All Rights Reserved.