BSEB Solutions For All Chapters Vigyan Class 6
भोजन कहाँ से आता है?
प्रश्न 1. क्या सभी जीव-जन्तु एक ही प्रकार का भोजन करते हैं?
उत्तर: नहीं, सभी जीव-जन्तु अलग-अलग पदार्थ को भोजन के रूप में लेते हैं। जैसे मानव चावल, दाल रोटी दूध आदि लेते हैं परन्तु गाय घास एवं – अनाज खाती है।
प्रश्न 2. चार पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए उनके कौन से भाग भोजन – में उपयोग करते हैं?
उत्तर:
प्रश्न 3. चार जंतुओं के नाम लिखिए और उनसे प्राप्त उत्पादों को बताइए।
उत्तर:
जन्तु – उत्पाद
गाय – दूध
मछली – मांस
बकरी – मांस/दूध
मुर्गी – अंडा/मांस
प्रश्न 4. मिलान कीजिए –
उत्तर:
क – घ
ख – क
ग – ख
घ – ग।
प्रश्न 5. ‘दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उपयुक्त शब्दों से कीजिए।
(गन्ना, सर्वाहारी, ऊर्जा, शाकाहारी)
(क) हमें शक्कर ……………. से प्राप्त होती है।
(ख) बंदर ……………. जन्तु है।
(ग) भोजन से हमें ……………. मिलती है।
(घ) मनुष्य एवं तिलचट्टा …………….जन्तु है।
उत्तर:
(क) गन्ना
(ख) शाकाहारी
(ग) ऊर्जा
(घ) सर्वाहारी।
प्रश्न 6. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(शाकाहारी, पादप, दूध, मांसाहारी)
(क) बाघ एक ……………. है। क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ……………. कहते हैं।
(ग) तोता केवल ……………. उत्पाद खाता है।
(घ) जो ……………….. हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जन्तु उत्पाद है।
उत्तर:
(क) मांसाहारी
(ख) शाकाहारी
(ग) पादप
(घ) दूध ।
प्रश्न 7. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थों का मिलान कॉलम 2 से कीजिए-
उत्तर:
(1) (घ)
(2) (ग)
(3) (क)
(4) (ख)
प्रश्न 8. क्या आपके आस-पास के सभी व्यक्ति को खाने के लिए पर्याप्त भोजन मिलता है ? यदि नहीं तो क्यों ?
उत्तर: नहीं, सभी व्यक्तियों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता क्योंकि हमारे आस-पास बेरोजगारी है और भोजन की बर्बादी उच्चवर्गों द्वारा की जाती है।
प्रश्न 9. हम भोजन की बर्बादी किन उपायों से रोक सकते हैं?
उत्तर: हमें भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने होंगें –
(क) जरूरत के अनुसार भोजन पकाना ।
(ख) भोजन पकाते समय सर्चत रहना ताकि वह जले नहीं ।
(ग) थाली में व्यक्ति के अनुसार परांसना चहिए ।
Leave a Reply