BSEB Solutions For All Chapters Vigyan Class 6
प्रश्न 1. सही उत्तर चुनिए –
(क) एस. आई. मात्रक में लम्बाई का मात्रक हैं –
(i) मिलीमीटर
(ii) सेंटीमीटर
(iii) मीटर
(iv) किलोमीटर
उत्तर: (iii) मीटर
(ख) आप अपने घर से विद्यालय जाने में एक किलोमीटर की दूरी तय करते हैं । इस एक किलोमीटर में कितने मीटर होते हैं ?
(i) 100
(ii) 1000
(iii) 10000
(iv) 100000
उत्तर: (iii) 10000
(ग) गतिशील वस्तु का उदाहरण नहीं है –
(i) उड़ती चिड़ियाँ
(ii) चींटी की गति
(iii) घड़ी
(iv) घड़ी की सूई
उत्तर: (iii) घड़ी
(घ) आवर्ती गति का उदाहरण है –
(i) झूला झुलते बच्चे को गति
(ii) लालक की गति
(iii) बजते तबलों के पृष्ठ की गति
(iv) इनमें से सभी
उत्तर: (iv) इनमें से सभी
(ङ) एक निश्चित समय में एक विस्तु जितनी दूरी तय करती है, वह उस वस्तु की कहलाती है –
(i) चाल
(ii) दुरो
(iii) गति
(iv) इनमें से काई नहीं
उत्तर: (iii) गति
प्रश्न 2. खाली स्थान भरें –
(क) 1 सेमी – ………… मिमी 1 मिमी …………….. समी
(ख) 1 मी = …………… सेमी 1 सेमी ……………… मी
(ग) 1 मी – ……………….. मिमी 1 मिमी – ………… मी
(घ) 1 किमी ………………. मी 1 मी = ……………. किमी
(ङ) झूले पर किसी बच्चे की गति ……………….. होती है।
(च) सिलाई मशीन की सुई की गति …………… होती है।
उत्तर: (क) 10.1/2
(ख) 100, 1/100
(ग) 1000, 1/1000
(घ) 1000, 1/1000
(ङ) आवृति गति
(च) आवृति गति।
प्रश्न 3. पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्र के रूप में क्यों नहीं किया जाता?
उत्तर: कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्र के रूप में उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि अलग-अलग व्यक्तियों के कदमों की लम्बाई अलग-अलग होती है। जबकि मानक मात्रक स्थिति स्थान के अनुसार नहीं बदलती है।
प्रश्न 4. निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए –
1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर,
उत्तर: 1 मिलीमीटर – 1 सेंटीमीटर- 1 मीटर – 1 किलोमीटर
प्रश्न 5. विभिन्न प्रकार की गतियाँ कौन-कौन-सी हैं? अपने दैनिक जीवन में से उनके दो-दो उदाहरण लिखिए –
उत्तर: किसी वस्तु का अपने चारों तरफ स्थित वस्तुओं की तुलना में स्थान परिवर्तित होता है तो उसे उस वस्तु का गति कहते है।
गति के अनेक प्रकार होते हैं –
जैसे – सरल रेखीय गति, वर्तुल गति, आवृति गति, घूर्णन गति आदि। – सरल रेखीय गति-जब कोई वस्तु एक सरल रेखा के अनुदिश गति कर रही हो तो इस प्रकार की गति को सरल रेखीय गति कहते हैं। जैसे – सड़क पर दौडती गाड़ी, सेना के जवान की चाल आदि।
वर्तुल गति – वैसी गति जिसमें किसी वस्तु की किसी नियत विन्दु से दूरी समान रहती है।
जैसे -कोलइ का बैल का गति, बिजली पंखा की गति।
आवर्ती गति-ऐसी गति जो एक निश्चित अन्तराल के पश्चात् दोहराती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं।
जैसे-झूला की गति, सितार की डोरियों की गति आदि।
प्रश्न 6. सीमा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 1600 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर: हम जानते हैं,
1000 मीटर = 1 किलोमीटर
∴ 1 मीटर = 1/1000 किलोमीटर
∴ 1600 मीटर = 1/1000 × 1600 किलोमीटर :
अत: 1600 मीटर = 1.6 किलोमीटर।
प्रश्न 7. किसी चलती हुई साइकिल के पहिये तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिये।
उत्तर: चलती हु साइकिल के पहिये में दो तरह की गतियाँ पायी जाती हैं। रेखीय गति तथा वर्तुल गति। जबकि छत के पंखे की गति में सिर्फ वर्तुल गति होती है। दोनों में समानताएँ यह हैं कि दोनों में वर्तुल गति है परन्तु साइकिल एक स्थान से दूसरे स्थान तक रेखीय गति के कारण जाती है। यही असमानताएँ हैं।
प्रश्न 8. रोज काम में आने वाली वस्तुओं में से ऐसी दो वस्तुओं के नाम लिखिये जिनकी लम्बाई लगभग –
(क) एक मीटर हो ।
(ख) एक सेंटीमीटर हो
(ग) एक मिलीमीटर हो
उत्तर:
(क) एक मीटर – कपड़ा मापने वाला फीता तथा कपड़ा मापने वाला
(ख) एक सेंटीमीटर – पेंसिल की लिखावट को मिटाने वाला रबर, कटर (छिलनेवाला)
(ग) एक मिलीमीटर – पंसिल की नोंक, कलम की नोंक।

Hii bro ye bhut acha sur stick answer likhta hai
Very good answer 😊💗👍
Jishan very easy answer
Wow Wandarfull