1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित: नई योजना का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में सुधार कर कोचिंग पर निर्भरता और तनाव को कम करना है।
2. साल में दो बोर्ड परीक्षाएँ: कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हर वर्ष दो बोर्ड परीक्षाएँ होंगी – एक मुख्य (Main) और एक सुधार (Improvement) परीक्षा।
3. शुरुआत का वर्ष: यह नई प्रणाली 2026 से लागू होगी।
4. मुख्य उद्देश्य:
- परीक्षा का दबाव कम करना।
- विद्यार्थियों को बेहतर अंक प्राप्त करने का दूसरा मौका देना।
- रटने की बजाय समझ पर आधारित मूल्यांकन करना।
5. परीक्षा की तिथियाँ (2026):
- पहला चरण: 17 फरवरी – 6 मार्च
- दूसरा चरण: 5 मई – 20 मई
6. विषयों का वर्गीकरण:
- मुख्य विषय: अंग्रेज़ी, हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान।
- अन्य विषय दो समूहों में -(क) क्षेत्रीय और विदेशी भाषाएँ(ख) अन्य वैकल्पिक और व्यावसायिक विषय।
7. सिलेबस और प्रश्न-पत्र:
- दोनों परीक्षाएँ पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी।
- प्रश्न-पत्र में वस्तुनिष्ठ (MCQ) और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।
- प्रायोगिक/आंतरिक मूल्यांकन केवल एक बार होगा।
8. परिणाम और अंकपत्र:
- पहली परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक,
- दूसरी परीक्षा का परिणाम 30 जून 2026 तक घोषित होगा।
- अंतिम मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं के अंक और बेहतर अंक अंकित होंगे।
9. अलग परीक्षा नहीं होगी:
- खेल विद्यार्थियों के लिए भी इन्हीं दो परीक्षाओं में भाग लेना होगा।
- कोई अतिरिक्त या विशेष परीक्षा नहीं होगी।
10. पात्रता और उत्तीर्णता:
- पाँचों विषयों में पास होना अनिवार्य।
- पहली परीक्षा में असफल विद्यार्थी दूसरी परीक्षा में पुनः उपस्थित हो सकेंगे।
- पहली परीक्षा का परिणाम DigiLocker में उपलब्ध रहेगा जिससे कक्षा 11 में प्रवेश लिया जा सकेगा।
11. केंद्र और शुल्क:
- दोनों परीक्षाओं के लिए एक ही परीक्षा केंद्र होगा।
- दोनों परीक्षाओं का शुल्क एक साथ लिया जाएगा और वापस नहीं होगा।
12. नीति की समीक्षा:
- प्रतिक्रिया मिलने पर नीति में सुधार किए जाएंगे।
- CBSE परीक्षा उपविधियों (Bye-laws) में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।

Leave a Reply