Short Questions
प्रश्न 1. विनिर्माण किसे कहते हैं?
उत्तर: कच्चे पदार्थ को मूल्यवान वस्तु में बदलना विनिर्माण कहलाता है।
प्रश्न 2. आधारभूत उद्योग किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन उद्योगों पर अन्य उद्योग निर्भर करते हैं, उन्हें आधारभूत उद्योग कहते हैं, जैसे- लौह इस्पात।
प्रश्न 3. भारत का पहला सूती वस्त्र उद्योग कहाँ और कब स्थापित हुआ?
उत्तर: 1854 में मुंबई में।
प्रश्न 4. पटसन उद्योग का अधिकांश भाग किस राज्य में है?
उत्तर: पश्चिम बंगाल में।
प्रश्न 5. भारत में चीनी उत्पादन में विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: दूसरा।
प्रश्न 6. इस्पात उद्योग के लिए लौह अयस्क, कोकिंग कोयला और चूना पत्थर का अनुपात क्या है?
उत्तर: 4 : 2 : 1।
प्रश्न 7. एल्यूमिनियम प्रगलन के लिए प्रमुख कच्चा माल कौन-सा है?
उत्तर: बॉक्साइट।
प्रश्न 8. भारत की ‘इलैक्ट्रॉनिक राजधानी’ किसे कहा जाता है?
उत्तर: बेंगलुरु।
प्रश्न 9. वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: उद्योगों से निकलने वाली हानिकारक गैसें और धुआँ।
प्रश्न 10. सीमेंट उद्योग में सबसे आवश्यक कच्चा माल कौन-सा है?
उत्तर: चूना पत्थर।
Long Questions
प्रश्न 1. विनिर्माण उद्योग का महत्व समझाइए।
उत्तर: विनिर्माण उद्योग कृषि का आधुनिकीकरण करते हैं, रोजगार बढ़ाते हैं, गरीबी कम करते हैं, निर्यात से विदेशी मुद्रा लाते हैं और देश के विकास की रीढ़ माने जाते हैं।
प्रश्न 2. उद्योगों का वर्गीकरण किन-किन आधारों पर किया जाता है?
उत्तर: (i) कच्चे माल के आधार पर – कृषि आधारित, खनिज आधारित।(ii) भूमिका के आधार पर – आधारभूत, उपभोक्ता।(iii) पूँजी निवेश के आधार पर – लघु, बृहत्।(iv) स्वामित्व के आधार पर – सार्वजनिक, निजी, संयुक्त, सहकारी।(v) भार के आधार पर – भारी, हल्के उद्योग।
प्रश्न 3. भारतीय सूती वस्त्र उद्योग का विकास कैसे हुआ?
उत्तर: प्राचीन समय में हाथ से कताई और बुनाई होती थी। 1854 में मुंबई में पहला आधुनिक उद्योग लगा। विश्वयुद्धों और इंग्लैंड की माँग से उद्योग को बढ़ावा मिला। यह उद्योग महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में केंद्रित है।
प्रश्न 4. पटसन उद्योग पश्चिम बंगाल में क्यों केंद्रित है?
उत्तर: यहाँ कच्चा माल आसानी से मिलता है, जल परिवहन है, सस्ता श्रमिक उपलब्ध है और कोलकाता में बैंकिंग व निर्यात की सुविधा है।
प्रश्न 5. भारत का चीनी उद्योग कहाँ-कहाँ फैला है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में।
प्रश्न 6. लोहा और इस्पात उद्योग छोटानागपुर क्षेत्र में क्यों केंद्रित हैं?
उत्तर: यहाँ लौह अयस्क सस्ता है, कोयला और चूना पत्थर पास में हैं, सस्ते श्रमिक और स्थानीय बाजार उपलब्ध हैं।
प्रश्न 7. रसायन उद्योग के दो प्रमुख प्रकार कौन-से हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर: (i) अकार्बनिक रसायन – सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, कास्टिक सोडा।(ii) कार्बनिक रसायन – पेट्रोरसायन, प्लास्टिक, कृत्रिम वस्त्र, औषधियाँ।
प्रश्न 8. उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं?
उत्तर: (i) वायु प्रदूषण – गैसें और धुआँ।(ii) जल प्रदूषण – अपशिष्ट और रसायन।(iii) भूमि प्रदूषण – कचरा और मलबा।(iv) ध्वनि प्रदूषण – मशीनों और ड्रिल से।
प्रश्न 9. उद्योगों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपाय बताएँ।
उत्तर: जल का पुनः प्रयोग, वर्षा जल संग्रहण, अपशिष्ट का शोधन, ऊँची चिमनियाँ, प्रदूषण नियंत्रक उपकरण, शोर नियंत्रक यंत्र, वृक्षारोपण आदि।
प्रश्न 10. सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का महत्व लिखिए।
उत्तर: यह उद्योग ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, कंप्यूटर, दूरसंचार उपकरण आदि बनाता है। भारत में इसका मुख्य केंद्र बेंगलुरु है। यह उद्योग निर्यात बढ़ाता है और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है।
Leave a Reply