1. बहुविकल्पीय प्रश्न
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा उस कृषि प्रणाली को दर्शाता है जिसमें एक ही फसल लंबे-चौड़े क्षेत्र में उगाई जाती है?
 (क) स्थानांतरी कृषि
 (ख) रोपण कृषि
 (ग) बागवानी
 (घ) गहन कृषि
 उत्तर – (ख) रोपण कृषि
(ii) इनमें से कौन-सी रबी फसल है?
 (क) चावल
 (ख) मोटे अनाज
 (ग) चना
 (घ) कपास
 उत्तर – (ग) चना
(iii) इनमें से कौन-सी एक फलीदार फसल है?
 (क) दालें
 (ख) मोटे अनाज
 (ग) ज्वार तिल
 (घ) तिल
 उत्तर – (क) दालें
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
(i) एक पेय फसल का नाम बताएँ तथा उसको उगाने के लिए अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का विवरण दें।
 उत्तर – चाय एक प्रमुख पेय फसल है। इसे उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु, ह्यूमसयुक्त गहरी मिट्टी तथा ढलवाँ क्षेत्र चाहिए। वर्षभर नम और पालारहित जलवायु तथा समान वर्षा इसकी खेती के लिए उपयुक्त है।
(ii) भारत की एक खाद्य फसल का नाम बताएँ और जहाँ यह पैदा की जाती है उन क्षेत्रों का विवरण दें।
 उत्तर – गेहूँ भारत की दूसरी सबसे महत्त्वपूर्ण खाद्य फसल है। यह मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पैदा की जाती है।
(iii) सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधार कार्यक्रमों की सूची बनाएँ।उत्तर –
- भूमि सुधार और चकबंदी
 - जमींदारी प्रथा का अंत
 - हरित क्रांति और श्वेत क्रांति
 - फसल बीमा योजना
 - किसान क्रेडिट कार्ड
 - व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना
 - न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा
 
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
(i) कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपाय सुझाइए।
 उत्तर – स्वतंत्रता के बाद सरकार ने कृषि सुधार के कई उपाय किए। भूमि सुधार और चकबंदी लागू की गई। जमींदारी प्रथा का अंत किया गया। हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की शुरुआत की गई। व्यापक भूमि विकास कार्यक्रम चलाए गए। किसानों को फसल बीमा, सस्ती दर पर ऋण तथा ग्रामीण बैंकों और सहकारी समितियों की सुविधा दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई। आकाशवाणी और दूरदर्शन से कृषि और मौसम की जानकारी उपलब्ध कराई गई। न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीद मूल्य की घोषणा से किसानों को सुरक्षा व लाभ मिला। इन उपायों से कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई।
(ii) चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।
 उत्तर – चावल खरीफ की फसल है। इसे उगाने के लिए 25° C से ऊपर तापमान, 100 सेमी. से अधिक वर्षा और अधिक आर्द्रता चाहिए। कम वर्षा वाले प्रदेशों में सिंचाई की आवश्यकता होती है। यह मुख्य रूप से उत्तर और उत्तर-पूर्वी मैदानों, तटीय क्षेत्रों और डेल्टा प्रदेशों में उगाई जाती है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे कम वर्षा वाले प्रदेशों में नहरों और नलकूपों की मदद से इसकी खेती संभव हुई है।

Leave a Reply