1. बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. निम्न से कौन-सा उद्योग चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त करता है?
(क) एल्यूमिनियम
(ख) प्लास्टिक
(ग) सीमेंट
(घ) मोटरगाड़ी
उत्तर: (ग) सीमेंट
प्रश्न 2. निम्न से कौन-सा उद्योग बॉक्साइट को कच्चे माल के रूप में प्रयोग करता है?
(क) एल्यूमिनियम प्रगलन
(ख) सीमेंट
(ग) कागज
(घ) स्टील
उत्तर: (क) एल्यूमिनियम प्रगलन
प्रश्न 3. निम्न से कौन-सा उद्योग दूरभाष, कंप्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करते है?
(क) स्टील
(ख) एल्यूमिनियम प्रगलन
(ग) इलैक्ट्रानिक
(घ) सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर: (ग) इलैक्ट्रानिक
2.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1. विनिर्माण क्या है?
उत्तर: कच्चे पदार्थ को मूल्यवान उत्पाद में बदलकर अधिक मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन करना विनिर्माण कहलाता है। उदाहरण – गन्ने से चीनी, लकड़ी से कागज़।
प्रश्न 2. आधारभूत उद्योग क्या है? उदाहरण देकर बताएँ।
उत्तर: वे उद्योग जिनके उत्पादन पर अन्य उद्योग निर्भर रहते हैं, आधारभूत उद्योग कहलाते हैं। उदाहरण – लोहा-इस्पात उद्योग, ताँबा प्रगलन उद्योग।
3.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1. उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं?
उत्तर:उद्योग वायु, जल, भूमि और ध्वनि सभी प्रकार के प्रदूषण फैलाते हैं।
- वायु प्रदूषण – जहरीली गैसें, धुआँ, धूलकण, स्प्रे आदि से।
- जल प्रदूषण – रसायन, रंग, अम्ल, अपशिष्ट और भारी धातुएँ नदियों में डालने से।
- भूमि प्रदूषण – काँच, प्लास्टिक, रसायन और औद्योगिक कचरा भूमि को अनुपजाऊ बनाते हैं।
- ध्वनि प्रदूषण – मशीनें, जेनरेटर, ड्रिल आदि से तेज़ आवाज़ होती है।
प्रश्न 2. उद्योगों द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों की चर्चा करें।
उत्तर:
- अपशिष्ट जल का यांत्रिक, जैविक और रासायनिक शोधन।
- जल का पुनर्चक्रण और वर्षा जल संग्रहण।
- ऊँची चिमनियाँ, स्क्रबर और इलेक्ट्रोस्टैटिक अवक्षेपण का प्रयोग।
- कोयले की जगह तेल व गैस का उपयोग।
- मशीनों में साइलेंसर और ध्वनि अवशोषक उपकरण।
- वृक्षारोपण और हरित क्षेत्र का संरक्षण।
- ऊर्जा कुशल तकनीकों का प्रयोग।
Leave a Reply