1. बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. निम्न से कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं?
(क) मुंबई तथा नागपुर
(ख) मुंबई और कोलकाता
(ग) सिलचर तथा पोरबंदर
(घ) नागपुर तथा सिलिगुड़ी
उत्तर: (ग) सिलचर तथा पोरबंदर
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?
(क) रेल परिवहन
(ख) पाइपलाइन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) जल परिवहन
उत्तर: (ख) पाइपलाइन
प्रश्न 3. निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा विजयपुर-जगदीशपुर पाइप लाइन से नहीं जुड़ा है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) महाराष्ट्र
(घ) उत्तर प्रदेश
उत्तर: (ग) महाराष्ट्र
प्रश्न 4. इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंतः स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
(क) चेन्नई
(ख) तूतीकोरिन
(ग) पारादीप
(घ) विशाखापट्नम
उत्तर: (घ) विशाखापट्नम
प्रश्न 5. निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है?
(क) पाइपलाइन
(ख) सड़क परिवहन
(ग) रेल परिवहन
(घ) वायु परिवहन
उत्तर: (ग) रेल परिवहन
प्रश्न 6. निम्न से कौन-सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है?
(क) आंतरिक व्यापार
(ख) बाहरी व्यापार
(ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार
उत्तर: (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1. सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उत्तर: सड़क परिवहन सस्ता होता है, यह घर-घर तक सेवा पहुँचाता है और कठिन भू-आकृतिक क्षेत्रों जैसे पहाड़ों व रेगिस्तान में भी बनाया जा सकता है।
प्रश्न 2. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों?
उत्तर: रेल परिवहन उत्तरी मैदान में सुविधाजनक है क्योंकि यहाँ समतल भूमि, घनी जनसंख्या, उपजाऊ कृषि भूमि और प्रचुर संसाधन उपलब्ध हैं।
प्रश्न 3. सीमांत सड़कों का महत्त्व बताएँ।
उत्तर: सीमांत सड़कें सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं। ये दुर्गम क्षेत्रों को जोड़ती हैं, सीमा की सुरक्षा करती हैं और इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं।
प्रश्न 4. व्यापार से आप क्या समझते हैं? स्थानीय व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर बताएँ।
उत्तर: वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है।
स्थानीय व्यापार – गाँव, कस्बे या राज्य के भीतर होता है।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार – दो या अधिक देशों के बीच होता है।
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा क्यों हैं?
उत्तर: परिवहन व संचार साधन किसी देश की आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक हैं। परिवहन उत्पादन स्थल से उपभोग स्थल तक वस्तुएँ पहुँचाता है और उद्योग, कृषि, व्यापार तथा पर्यटन को प्रोत्साहन देता है। सड़क, रेल, जल और वायु परिवहन देश के सभी हिस्सों को जोड़ते हैं। संचार साधन जैसे डाक, दूरदर्शन, रेडियो और इंटरनेट ज्ञान व सूचना उपलब्ध कराते हैं और देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ते हैं। इसीलिए इन्हें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ कहा जाता है।
प्रश्न 2. पिछले पंद्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: पिछले पंद्रह वर्षों में भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार तेज़ी से बढ़ा है। भारत से रत्न-आभूषण, रसायन, कृषि उत्पाद और सॉफ्टवेयर का निर्यात बढ़ा है। वहीं आयात में कच्चा पेट्रोलियम, मशीनें और धातुएँ प्रमुख हैं। निर्यात की मात्रा और विविधता दोनों बढ़ी हैं। सूचना प्रौद्योगिकी और सेवा क्षेत्र से विदेशी मुद्रा अर्जन में वृद्धि हुई है। इससे भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और विश्व व्यापार में उसकी भागीदारी बढ़ी है।
Leave a Reply