भारत में राष्ट्रवाद
Short Questions and Answer
प्रश्न 1: रॉलट एक्ट क्या था?
उत्तर: रॉलट एक्ट 1919 में पारित किया गया ऐसा क़ानून था जिससे सरकार को राजनीतिक कैदियों को बिना मुक़दमा चलाए दो वर्ष तक जेल में बंद रखने का अधिकार मिल गया था।
प्रश्न 2: जलियाँवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?
उत्तर: यह हत्याकांड 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में हुआ था।
प्रश्न 3: असहयोग आंदोलन की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: असहयोग आंदोलन जनवरी 1921 में शुरू हुआ।
प्रश्न 4: गांधीजी ने असहयोग आंदोलन वापस क्यों लिया?
उत्तर: चौरी-चौरा की हिंसक घटना के बाद गांधीजी ने आंदोलन को अहिंसा के सिद्धांत के उल्लंघन के कारण वापस ले लिया।
प्रश्न 5: ‘सत्याग्रह’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: सत्याग्रह का अर्थ है—सत्य और अहिंसा के बल पर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना।
प्रश्न 6: खिलाफत आंदोलन किसने शुरू किया?
उत्तर: खिलाफत आंदोलन की शुरुआत अली बंधुओं—मोहम्मद अली और शौकत अली—ने की थी।
प्रश्न 7: नमक यात्रा कब और कहाँ से शुरू हुई?
उत्तर: नमक यात्रा 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से दांडी तक शुरू हुई।
प्रश्न 8: गांधी-इरविन समझौता कब हुआ?
उत्तर: गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च 1931 को हुआ।
प्रश्न 9: पूना समझौता किसके बीच हुआ?
उत्तर: पूना समझौता 1932 में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच हुआ।
प्रश्न 10: ‘वंदे मातरम्’ गीत किसने लिखा?
उत्तर: ‘वंदे मातरम्’ गीत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था।
Long Questions and Answer
प्रश्न 1: पहले विश्व युद्ध ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में क्या योगदान दिया?
उत्तर: पहले विश्व युद्ध से भारत की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति बिगड़ गई। कर और कीमतें बढ़ीं, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं और इससे अंग्रेज़ी शासन के प्रति असंतोष फैला। इसी असंतोष ने राष्ट्रीय आंदोलन को नई गति दी।
प्रश्न 2: सत्याग्रह के विचार का वर्णन कीजिए।
उत्तर: सत्याग्रह का अर्थ सत्य और अहिंसा के बल पर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना है। गांधीजी का विश्वास था कि अहिंसा का धर्म सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाँध सकता है।
प्रश्न 3: जलियाँवाला बाग हत्याकांड का विवरण दीजिए।
उत्तर: 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने अमृतसर के जलियाँवाला बाग में इकट्ठी भीड़ पर गोलियाँ चलवा दीं। सैकड़ों लोग मारे गए। यह घटना अंग्रेजी शासन की क्रूरता का प्रतीक बन गई और पूरे देश में गुस्सा फैल गया।
प्रश्न 4: असहयोग आंदोलन की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर: लोगों ने सरकारी नौकरियाँ, स्कूल-कॉलेज, अदालतें छोड़ दीं; विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार हुआ; खादी का प्रयोग बढ़ा; शराब की दुकानों की पिकेटिंग की गई।
प्रश्न 5: असहयोग आंदोलन को वापस लेने का कारण बताइए।
उत्तर: चौरी-चौरा में हिंसा फैलने से गांधीजी ने कहा कि अहिंसक आंदोलन में हिंसा अस्वीकार्य है, इसलिए उन्होंने आंदोलन रोक दिया।
प्रश्न 6: सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई?
उत्तर: गांधीजी ने 1930 में नमक कर को अन्यायपूर्ण बताते हुए दांडी यात्रा की और समुद्र के पानी से नमक बनाया। यहीं से सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई।
प्रश्न 7: सविनय अवज्ञा आंदोलन में महिलाओं की भूमिका क्या थी?
उत्तर: हजारों महिलाएँ नमक बनाकर, विदेशी कपड़ों व शराब की दुकानों की पिकेटिंग में शामिल हुईं और कई जेल भी गईं।
प्रश्न 8: डॉ. अंबेडकर और गांधीजी के बीच मतभेद का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर: दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की माँग पर दोनों में मतभेद हुआ। बाद में पूना समझौते से यह सुलझा।
प्रश्न 9: भारत माता की छवि राष्ट्रवाद के लिए कैसे प्रतीक बनी?
उत्तर: भारत माता की छवि ने लोगों में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा और एकता का भाव जगाया। अबनीन्द्रनाथ टैगोर की चित्रकला ने इसे लोकप्रिय बनाया।
प्रश्न 10: “भारत छोड़ो आंदोलन” का वर्णन कीजिए।
उत्तर: 8 अगस्त 1942 को गांधीजी ने “करो या मरो” का नारा दिया। देशभर में हड़तालें, प्रदर्शन और जन आंदोलन हुए। इसे दबाने में अंग्रेजों को एक वर्ष से अधिक समय लगा।
Leave a Reply