1. भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ – मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा।
उत्तर:
- मणिपुर – भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है।
- सिक्किम – भारत के उत्तर-पूर्व में भूटान और नेपाल के बीच स्थित है।
- छत्तीसगढ़ – मध्य भारत में स्थित है, यह मध्यप्रदेश से अलग बनाया गया राज्य है।
- गोवा – भारत के पश्चिमी तट पर, अरब सागर के किनारे स्थित है।
2. विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।
उत्तर:भारत के अलावा जिन देशों में संघीय शासन व्यवस्था है, वे हैं –
- अमेरिका (United States of America) – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में।
- ऑस्ट्रेलिया (Australia) – ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में।
- स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) – यूरोप महाद्वीप में।
3. भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता बताएँ।
उत्तर:
- मिलती-जुलती विशेषता: दोनों देशों में सत्ता केंद्र और राज्यों के बीच बाँटी गई है और दोनों के अधिकार संविधान में लिखे गए हैं।
- अलग विशेषता: बेल्जियम में सभी राज्यों को समान अधिकार हैं, जबकि भारत में कुछ राज्यों (जैसे असम, नागालैंड, मिज़ोरम) को विशेष दर्जा प्राप्त है।
4. शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अंतर है? इसे उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें।
उत्तर: – 1.संघीय शासन (Federal Government): इसमें सत्ता केंद्र और राज्यों में बाँटी जाती है। दोनों स्तर की सरकारें अपने अधिकारों में स्वतंत्र होती हैं।
उदाहरण: – भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया।
2. एकात्मक शासन (Unitary Government): इसमें सारी शक्तियाँ केंद्र सरकार के पास होती हैं, राज्य केवल उसके अधीन काम करते हैं।
उदाहरण:- श्रीलंका, इंग्लैंड।
5. 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताएँ।
उत्तर:
- पहले: पंचायतों और नगरपालिकाओं के चुनाव नियमित रूप से नहीं होते थे और इनके पास अधिकार या संसाधन नहीं थे।
- बाद में: संविधान संशोधन के बाद पंचायतों और नगरपालिकाओं के चुनाव नियमित रूप से होने लगे और उन्हें अधिकार व वित्तीय शक्ति दी गई।
6. रिक्त स्थान भरें :
उत्तर:चूँकि अमरीका एक प्रकार का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान
अधिकार है।संघीय सरकार के मुकाबले प्रांत ज़्यादा शक्तिशाली हैं।लेकिन भारत की संघीय
प्रणाली ‘एकता में विविधता‘ की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज़्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
7. भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रियाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।
संगीता : प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।
अरमान : भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
हरीश : इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अंग्रेज़ी के प्रभुत्व को मजबूत करने का काम किया है।
उत्तर:संगीता की बात सही है, क्योंकि भारत ने प्रमुख भाषाओं को समाहित कर राष्ट्रीय एकता को मज़बूत किया। संविधान में हिंदी के साथ 21 अन्य भाषाओं को अनुसूचित भाषा का दर्जा दिया गया, जिससे सबको समान सम्मान मिला और विवाद नहीं हुआ।
8. संघीय सरकार की एक विशिष्टता है –
(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रांतीय सरकारों को देती है।
(ख) अधिकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
उत्तर:(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बाँट जाती है।
9. भारतीय संविधान की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।
(क) रक्षा; (ख) पुलिसः (ग) कृषिः (घ) शिक्षा; (घ) बैंकिग; (च) वन; (छ) संचार; (ज) व्यापार; (झ) विवाह।
संघीय सूची | राज्य सूची | समवर्ती सूची |
---|---|---|
रक्षा | पुलिस | शिक्षा |
बैंकिंग | कृषि | वन |
संचार | व्यापार | विवाह |
10. नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार-क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है?
(क) राज्य सरकार राज्य सूची
(ख) केंद्र सरकार संघीय सूची
(ग) केंद्र और राज्य सरकार समवर्ती सूची
(घ) स्थानीय सरकार अवशिष्ट अधिकार
उत्तर:(घ) स्थानीय सरकार – अवशिष्ट अधिकार (यह गलत है)।
11.सूची 1 और सूची II में मेल ढूँढ़ें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें।
उत्तर:-
सूची I | सूची II |
---|---|
1. भारतीय संघ | प्रधानमंत्री |
2. राज्य | राज्यपाल |
3. नगर निगम | मेयर |
4. ग्राम पंचायत | सरपंच |
सही उत्तर:
(गा) अ ,स ,द, ब
12. नीचे दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं:
(अ) संघीय व्यवस्था में संघ और प्रांतीय सरकारों के अधिकार स्पष्ट रूप से तय होते हैं।
(ब) भारत एक संघ है क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार संविधान में दर्ज हैं। और अपने-अपने विषयों पर उनका स्पष्ट अधिकार है।
(स) श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है क्योंकि उसे प्रांतों में बाँट दिया गया है।
(द) भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन की इकाइयों में बाँट दिए गए हैं।
ऊपर दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं।
(सा) अ, ब और स (रे) अ, स और द (गा) अ और ब (मा) ब और स
उत्तर:(गा) अ और ब सही हैं।
Leave a Reply