1. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।
 उत्तर –राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं, नीतियाँ और कार्यक्रम जनता के सामने रखते हैं, कानून निर्माण में भाग लेते हैं, सरकार बनाते और चलाते हैं, विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं, जनमत निर्माण करते हैं और सरकार तक जनता की पहुँच बनाते हैं।
2. राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?
उत्तर – राजनीतिक दलों के सामने चार प्रमुख चुनौतियाँ हैं –
 (1) आंतरिक लोकतंत्र का अभाव,
 (2) वंशवाद की प्रवृत्ति,
 (3) धन और अपराधियों की बढ़ती भूमिका,
 (4) दलों में विकल्पहीनता की स्थिति।
3. राजनीतिक दल अपना कामकाज बेहतर ढंग से करें, इसके लिए उन्हें मजबूत बनाने के कुछ सुझाव दें।
 उत्तर –राजनीतिक दलों को सुधारने के लिए सुझाव हैं –
 (1) दलों में आंतरिक चुनाव और पारदर्शिता हो,
 (2) महिलाओं को टिकट और पदों पर आरक्षण मिले,
 (3) चुनाव खर्च का बोझ सरकार उठाए,
 (4) लोगों, मीडिया और आंदोलनों द्वारा दबाव बनाया जाए,
 (5) सुधार चाहने वाले लोग खुद राजनीति में शामिल हों।
4. राजनीतिक दल का क्या अर्थ होता है? 
 उत्तर –राजनीतिक दल लोगों का ऐसा संगठित समूह होता है जो चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता संभालने के उद्देश्य से काम करता है।
5. किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं?
  उत्तर –राजनीतिक दल समाज के सामूहिक हित को ध्यान में रखकर नीतियाँ और कार्यक्रम बनाता है, मतदाताओं को अपनी नीति से सहमत करने का प्रयास करता है और चुनाव जीतकर उन नीतियों को लागू करता है।
6. चुनाव लड़ने और सरकार में सत्ता सँभालने के लिए एकजुट हुए लोगों के समूह को राजनीतिक दल कहते हैं।
7. पहली सूची [संगठन/दल] और दूसरी सूची (गठबंधन मोर्चा) के नामों का मिलान करें और
नीचे दिए गए कूट नामों के आधार पर सही उत्तर ढूँढ़ें:
उत्तर –
| सूची-I | सूची-II | |
|---|---|---|
| 1 | इंडियन नेशनल काँग्रेस | संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन | 
| 2 | भारतीय जनता पार्टी | राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन | 
| 3 | कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) | वाम मोर्चा | 
| 4 | तेलुगु देशम पार्टी | क्षेत्रीय दल | 
उत्तर: (क) – ग, क, ख, घ
8. इनमें से कौन बहुजन समाज पार्टी का संस्थापक है?
        (क) कांशीराम
        (ख) साहू महाराज
        (ग) बी.आर. आंबेडकर
       (घ) ज्योतिबा फुले
उत्तर –(क) कांशीराम
9. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?
        (अ) बहुजन समाज
         (ब) क्रांतिकारी लोकतंत्र
         (स) समग्र मानवतावाद
         (द) आधुनिकता
उत्तर – (स) समग्र मानवतावाद
10. पार्टियों के बारे में निम्नलिखित कथनों में सही कौन-सा है?
(अ) राजनीतिक दलों पर लोगों का ज्यादा भरोसा नहीं है।
 (ब) दलों में अक्सर बड़े नेताओं के घोटालों की गूंज सुनाई देती है।
 (स) सरकार चलाने के लिए पार्टियों का होना ज़रूरी नहीं।
इन कथनों में से कौन सही है?
 (क) अ, ब और स (ख) अ और ब (ग) ब और स (घ) अ और स
उत्तर – (ख) अ और ब
11.निम्नलिखित उद्धरण को पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों का जवाब दें:
 उत्तर:- हाँ, मोहम्मद यूनुस ने नया राजनीतिक दल बनाकर सही किया क्योंकि वे भ्रष्टाचार-मुक्त और अच्छे शासन की स्थापना चाहते थे। उनका दल निचले स्तर से लोकतांत्रिक ढंग से काम करेगा।अगर मैं संस्थापक होता तो मैं तर्क देता कि यह दल पारंपरिक दलों से अलग एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करेगा और जनता को बेहतर शासन देगा।



Leave a Reply