Solutions For All Chapters – विज्ञान Class 7
आइए, और अधिक सीखें
1. उस कार की चाल का परिकलन कीजिए जो 10 सेकंड में 150 मीटर चलती है। अपने उत्तर को km/h में व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
चाल = दूरी ÷ समय
= 150 ÷ 10 = 15 m/s
अब m/s को km/h में बदलते हैं:
15 × (18 ÷ 5)
= 54 km/h
2. एक धावक 50 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय करता है। कोई दूसरा धावक यही दूरी 45 सेकंड में पूरी करता है। किसकी चाल अधिक है और कितनी अधिक है?
उत्तर:
पहला धावक = 400 ÷ 50 = 8 m/s
दूसरा धावक = 400 ÷ 45 = 8.9 m/s
अतः दूसरे धावक की चाल अधिक है और यह 0.9 m/s अधिक है।
3. एक रेलगाड़ी 25 m/s की चाल से चलती है और 360 km की दूरी तय करती है। इसे यह दूरी तय करने में कितना समय लगता है?
उत्तर:
दूरी = 360 km = 360000 m
चाल = 25 m/s
समय = दूरी ÷ चाल= 360000 ÷ 25 = 14400 s
= 240 मिनट = 4 घंटे
4. कोई रेलगाड़ी 3 घंटे में 180 km की दूरी तय करती है। इसकी चाल का परिकलन कीजिए –
(i) km/h में
(ii) m/s में
(iii) यदि रेलगाड़ी अपनी संपूर्ण यात्रा में समान चाल बनाए रखती है तो 4 घंटे में यह कितनी दूरी तय करेगी?
उत्तर:
(i) चाल = 180 ÷ 3 = 60 km/h
(ii) 60 × 1000 ÷ 3600 = 16.67 m/s
(iii) 4 घंटे में दूरी = 60 × 4 = 240 km
5. सबसे अधिक चाल से चौकड़ी भरता हुआ घोड़ा लगभग 18 m/s तक की चाल प्राप्त कर सकता है। 72 km/h की चाल से गतिमान रेलगाड़ी की तुलना में यह कम है या अधिक है?
उत्तर:
घोड़े की चाल = 18 m/s = 64.8 km/h
रेलगाड़ी की चाल = 72 km/h
अतः रेलगाड़ी की चाल अधिक है।
6. एक यातायात विहीन सरल रेखीय राजमार्ग पर गतिमान कार तथा एक अन्य कार जो शहर के यातायात के बीच चल रही है, इन दोनों का उदाहरण लेते हुए एकसमान एवं असमान गति के बीच विभेद कीजिए।
उत्तर:
- राजमार्ग पर चलने वाली कार = एकसमान गति
- शहर के यातायात में चलने वाली कार = असमान गति
7. विभिन्न समय अंतरालों में किसी वस्तु द्वारा चलित दूरियों के आँकड़े तालिका में दिए गए हैं। यदि वस्तु एकसमान गति में है तो तालिका में छोड़े गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर:
समय (सेकंड) | 0 | 10 | 20 | 30 | 40 | 50 | 60 | 70 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
दूरी (मीटर) | 0 | 8 | 16 | 24 | 32 | 40 | 48 | 56 |
वस्तु हर 10 सेकंड में 8 मीटर चल रही है।
इसलिए इसकी गति = 8 ÷ 10 = 0.8 m/s है।
दूरी समय के साथ समान अनुपात में बढ़ रही है।
अतः वस्तु एकसमान गति (Uniform Motion) में है।
8.कोई कार अपनी यात्रा के पहले घंटे में 60 km, दूसरे घंटे में 70 km और तीसरे घंटे में 50 km की दूरी तय करती है। क्या इसकी गति एकसमान है? अपने उत्तर का औचित्य बताइए कार की औसत चाल का परिकलन कीजिए।
उत्तर: नहीं, इसकी गति असमान है क्योंकि चली गई दूरी हर घंटे में भिन्न-भिन्न है।
औसत चाल = (60 + 70 + 50) / 3 = 60 km/h
9. दैनिक जीवन में हमें सामान्यतः किस प्रकार की गति दृष्टिगत होती है- एकसमान गति अथवा असमान गति? अपने अनुभव के आधार पर अपने उत्तर के समर्थन में तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर: असमान गति, उदाहरण: पैदल चलना, साइकिल चलाना, कार चलाना।
10.तालिका में किसी वस्तु की गति संबंधी आँकड़े दिए गए हैं। बताइए कि वस्तु की चाल एकसमान है अथवा असमान उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।
उत्तर: असमान, औसत चाल = 60 / 90 = 0.67 m/s।
11. कोई वाहन एक सरल रेखा के अनुदिश गतिमान है और यह 2 km की दूरी तय करता है। पहले 500 m यह 10 m/s की चाल से चलता है और अगले 500 m यह 5 m/s की चाल से चलता है। शेष बची दूरी इसकी कितनी चाल से चलना चाहिए जिससे इसकी पूरी यात्रा 200 सेकंड में समाप्त हो जाए? पूरी यात्रा के लिए वाहन की औसत चाल कितनी है?
उत्तर:
पहले 500 m के लिए समय = 500 / 10 = 50 सेकंड,
अगले 500 m के लिए समय = 500 / 5 = 100 सेकंड।
कुल समय = 50 + 100 = 150 सेकंड।
शेष दूरी = 2000 – 1000 = 1000 m।
शेष समय = 200 – 150 = 50 सेकंड।
आवश्यक चाल = 1000 / 50 = 20 m/s।
औसत चाल = 2000 / 200 = 10 m/s।
Leave a Reply