Notes For All Chapters – संस्कृत Class 8
पश्यत कोणमैशान्यं भारतस्य मनोहरम्
(देखो, कौन-सा स्थान भारत का सुंदर है।)
१. पाठस्य विषयः
- अस्य पाठस्य मुख्यविषयः – भारतस्य ऐशान्यप्रदेशः (पूर्वोत्तरराज्यानि) ।
- अत्र अष्टराज्यानि सन्ति – अरुणाचलप्रदेशः, असमः, मणिपुरम्, मेघालयः, मिजोरम्, नागालैण्डम्, त्रिपुरा, सिक्किमः।
- एतेषां समूहः “सप्तभगिन्यः एकः भ्राता च” इति प्रसिद्धः।
हिन्दी अनुवाद
१. पाठ का विषय
- इस पाठ का मुख्य विषय है – भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र।
- इसमें आठ राज्य हैं – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम।
- इनका समूह “सात बहनें और एक भाई” के नाम से प्रसिद्ध है।
२. भौगोलिकम् विशेषम्
- पूर्वहिमालयश्रेण्यां पत्काई-नागापर्वतप्रदेशे स्थितानि।
- बराक-ब्रह्मपुत्रादयः नद्यः प्रवहन्ति।
- उपत्यकाः, पीठस्थलानि, पर्वताः, निम्नपर्वताः च अत्र दृश्यन्ते।
- ऐशान्यप्रदेशः दक्षिण-पूर्व-एशियायाः द्वारम् अस्ति।
हिन्दी अनुवाद
२. भौगोलिक विशेषता
- ये राज्य पूर्वी हिमालय की पर्वत-श्रृंखलाओं और पट्काई-नागा पर्वत क्षेत्र में स्थित हैं।
- यहाँ बराक और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ बहती हैं।
- घाटियाँ, पठार, पहाड़ और छोटे पर्वत इस क्षेत्र को भौगोलिक विविधता प्रदान करते हैं।
- यह क्षेत्र दक्षिण-पूर्व एशिया का द्वार कहलाता है।
३. सांस्कृतिकम् ऐतिहासिकम् च
- सप्तभगिन्यः स्वे प्राचीनइतिहासे स्वाधीनाः एव आसन्।
- अत्र बहवः जनजातीयाः वसन्ति – गारो, खासी, नागा, मिजो, लेप्चा इत्यादयः।
- नृ्त्यगीत-परम्परायुक्ताः, स्वलीलाकलासु निपुणाः च।
हिन्दी अनुवाद
३. सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि
- सात बहनें प्राचीन इतिहास में स्वतंत्र रही हैं।
- यहाँ गारो, खासी, नागा, मिजो, लेप्चा आदि अनेक जनजातियाँ निवास करती हैं।
- ये लोग ऊर्जावान, बहुभाषी, पर्व-परम्परा-समृद्ध और नृत्य-कला में निपुण हैं।
४. प्राकृतिकसम्पत्तयः
- पर्वतवृक्ष-पुष्पादिभिः समृद्धः प्रदेशः।
- बांसवृक्षाणां प्राचुर्यं दृश्यते।
- हस्तशिल्प, वस्त्राभरण, गृहनिर्माणे अपि वंशवस्तूनां प्रयोगः।
- वंशोद्योगः अन्तर्राष्ट्रीयख्यातिं प्राप्नुति।
हिन्दी अनुवाद
४. प्राकृतिक सम्पदा
- यह क्षेत्र पर्वतों, वृक्षों और पुष्पों से समृद्ध है।
- यहाँ बांस के वृक्षों की बहुतायत है।
- बांस से बने वस्त्र, आभूषण, घर आदि का निर्माण किया जाता है।
- आज बांस उद्योग अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुका है।
५. विशेषताः
- अरुणाचले प्रथमं सूर्योदयः दृश्यते।
- असमराज्ये बृहत्तमः नदीद्वीपः “माजुली” अस्ति।
- मणिपुरे एकमात्रं प्लवमानं राष्ट्रियउद्यानं “लोकटकसरोवरस्य” मध्ये अस्ति।
- मेघालये कोयलादयः खनिजसंपदा बहु प्राप्यन्ते।
हिन्दी अनुवाद
५. विशेषताएँ
- अरुणाचल प्रदेश में भारत का सबसे पहला सूर्योदय होता है।
- असम राज्य में “माजुली” नामक दुनिया का सबसे बड़ा नदी-द्वीप स्थित है।
- मणिपुर में “लोकटक झील” पर एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।
- मेघालय में कोयला, यूरेनियम, लौह-अयस्क आदि खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
Leave a Reply