Imp Questions For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
शून्य के दूसरी ओर
1. 0 क्या दर्शाता है?
उत्तर: 0 का अर्थ ‘कुछ नहीं’ होता है। यह न तो धनात्मक संख्या है और न ही ऋणात्मक संख्या।
2. –3 का क्या अर्थ है?
उत्तर: –3 का अर्थ है शून्य से 3 कम यानी ऋणात्मक तीन।
3. पॉजिटिव और नेगेटिव संख्या किसे कहते हैं?
उत्तर: जिन संख्याओं के आगे ‘+’ हो वो धनात्मक (positive) कहलाती हैं और जिनके आगे ‘–’ हो वे ऋणात्मक (negative) कहलाती हैं।
4. “+4 + (–6)” का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: –2 (क्योंकि 4 – 6 = –2)
5. “–5 + 8” का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: 3
6. “–3 + (–4)” का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: –7
7. किसी संख्या का विपरित (inverse) संख्या क्या होती है?
उत्तर: वह संख्या जो जोड़ने पर शून्य दे। जैसे 3 का विपरित –3 होता है।
8. “(+5) – (+3)” का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: +2
9. “(+3) – (–2)” को जोड़ में कैसे बदलेंगे?
उत्तर: (+3) + (+2) = +5
10. शून्य किसके बीच में आता है?
उत्तर: शून्य धनात्मक और ऋणात्मक संख्याओं के बीच में आता है।
11. धनात्मक और ऋणात्मक संख्याएँ मिलाकर किस प्रकार की संख्याएँ बनती हैं?
उत्तर: पूर्णांक (Integers)
12. “(–6) – (–3)” का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: –3
13. –10 और –3 में कौन सी संख्या बड़ी है?
उत्तर: –3 (क्योंकि यह –10 से ऊपर है)
14. यदि किसी का बैंक बैलेंस –₹50 है, तो इसका क्या अर्थ है?
उत्तर: उसका ₹50 उधार है या ऋण में है।
15. ऊँचाई मापने में ऋणात्मक संख्या का क्या अर्थ है?
उत्तर: वह ऊँचाई समुद्र स्तर से नीचे है।
16. यदि “गर्म पानी” का तापमान 50°C है और “बर्फ” का तापमान –5°C है, तो किसका ताप अधिक है?
उत्तर: गर्म पानी का ताप अधिक है।
17. –2 और 0 में कौन बड़ा है?
उत्तर: 0
18. दो ऋणात्मक संख्याओं का योग कैसा होता है?
उत्तर: ऋणात्मक (जैसे –2 + (–3) = –5)
19. “(+6) – (+8)” का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: –2
20. –3 – (+5) का उत्तर क्या होगा?
उत्तर: –8
Leave a Reply