Imp Questions For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
संख्याओं का खेल
1. संख्या 62,871 में पहले और अंतिम अंक की अदल-बदल करने पर क्या होता है?
उत्तर: अदल-बदल करने पर संख्या बनती है 17,826, जिससे हमें वांछित परिणाम (सुपरसेल) मिल सकता है।
2. क्या कोलाट्ज अनुमान संख्या 100 पर लागू होता है?
उत्तर: हाँ, 100 से शुरू करके नियमों का पालन करने पर अंत में 1 पर पहुँचा जाता है। इसलिए कोलाट्ज अनुमान सही है।
3. 64 (2 की घात) पर कोलाट्ज नियम क्या देता है?
उत्तर: 64 → 32 → 16 → 8 → 4 → 2 → 1
यहाँ हर बार संख्या 2 से भाग होती है, इसलिए यह 1 पर पहुँचती है।
4. एक मग, बाल्टी और टंकी की क्षमता कितनी होती है?
उत्तर:
- मग = लगभग 1 लीटर
- बाल्टी = लगभग 15–20 लीटर
- टंकी = लगभग 1000 लीटर
5. एक वर्ष में अनुमानित छुट्टियाँ कितनी होती हैं?
उत्तर:
सप्ताहांत = 104
गर्मी = 50
सर्दी = 12
त्योहार = 12
सरकारी = 4
कुल = 182 दिन
6. क्या सबसे बड़ी संख्या वाला कोष्ठ हमेशा सुपरसेल होता है?
उत्तर: नहीं, केवल तब जब वह अपने सभी पड़ोसी कोष्ठों से बड़ा हो।
7. क्या सबसे छोटी संख्या सुपरसेल हो सकती है?
उत्तर: नहीं, क्योंकि वह किसी भी पड़ोसी से बड़ी नहीं हो सकती।
8. अंक 7 को 1 से 1000 तक लिखते समय कितनी बार लिखा जाएगा?
उत्तर: कुल 300 बार अंक 7 आएगा।
9. अंकों का योग 14 हो, ऐसे 5 उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
- 59 → (5+9)
- 68 → (6+8)
- 158 → (1+5+8)
- 545 → (5+4+5)
- 713 → (7+1+3)
10. 4-अंकीय संख्या 5683 को कापरेकर स्थिरांक 6174 तक पहुँचाने में कितने चरण लगते हैं?
उत्तर: 7 चरण
11. क्या कोई सारणी इस प्रकार भरी जा सकती है कि कोई सुपरसेल न हो?
उत्तर: हाँ, यदि कोई भी संख्या अपने पड़ोसियों से बड़ी न हो।
12. 5 अंकों की संख्या + 5 अंकों की संख्या = 6 अंकों की संख्या – क्या यह हमेशा सत्य है?
उत्तर: कभी-कभी सत्य है, जैसे 54321 + 56789 = 111110
13. क्या 4 अंकों की संख्या + 2 अंकों की संख्या से 6 अंकों की संख्या बन सकती है?
उत्तर: कभी नहीं, क्योंकि अधिकतम योग 9999 + 99 = 10098 होता है।
14. संख्या 280 के लिए ऐसा संख्या-पैटर्न बनाएँ जिसका योग 280 हो।
उत्तर:
40 + 40 + 40 + 50 + 50 + 30 + 30 = 280
15. आपकी गणित की पाठ्यपुस्तक में शब्दों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 5000 से अधिक, क्योंकि इसमें बहुत से अध्याय, उदाहरण और अभ्यास होते हैं।
Leave a Reply