Imp Questions For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
आकँड़ों का प्रबंधन और प्रस्तुतिकरण
1. डेटा क्या होता है?
उत्तर: किसी वस्तु से संबंधित तथ्यों, संख्याओं, मापों, टिप्पणियों आदि के संग्रह को डेटा कहते हैं।
2. सबसे लोकप्रिय खेल का पता लगाने के लिए नव्या और नरेश को क्या करना चाहिए?
उत्तर: उन्हें कक्षा के प्रत्येक छात्र से उनका पसंदीदा खेल पूछकर सूची बनानी चाहिए और फिर तालिका बनाकर सर्वाधिक बार आने वाले खेल की गणना करनी चाहिए।
3. आंकड़ों को व्यवस्थित करने के लिए ‘तैली चिह्न’ (Tally Marks) का उपयोग कैसे किया जाता है?
उत्तर: प्रत्येक प्रतिक्रिया के लिए एक लंबी रेखा खींचते हैं और पाँच पर पहुँचने पर चार रेखाओं पर एक तिरछी रेखा लगाई जाती है।
4. चित्र आलेख (Pictograph) किसे कहते हैं?
उत्तर: चित्रों या प्रतीकों के माध्यम से डेटा को दर्शाने की विधि को चित्र आलेख कहते हैं, जहाँ प्रत्येक चित्र किसी संख्या को दर्शाता है।
5. बार ग्राफ में “स्केल” का क्या महत्व है?
उत्तर: स्केल यह बताता है कि एक इकाई लंबाई कितनी संख्या को दर्शाती है। इससे ग्राफ संतुलित और पढ़ने में आसान बनता है।
6. चित्रालेख और बार ग्राफ में स्केल का महत्व क्या है?
उत्तर: स्केल से यह निश्चित होता है कि एक चित्र या एक यूनिट लंबाई किस संख्या को दर्शाता है, जिससे ग्राफ को सही पढ़ा जा सकता है।
7. बार ग्राफ और पिक्टोग्राफ में क्या अंतर है?
उत्तर: बार ग्राफ में डेटा को समान चौड़ाई वाले स्तंभों के माध्यम से दर्शाया जाता है जबकि पिक्टोग्राफ में चित्रों का उपयोग किया जाता है।
8. आकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने से क्या लाभ होता है?
उत्तर: इससे न्यूनतम, अधिकतम और विशेष श्रेणियों की आवृत्ति का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
9. तैली चिन्हों के माध्यम से गुझिया के लिए अंकित संख्या क्या होगी यदि चिन्ह |||| ||| हों?
उत्तर: 4 + 3 = 7 छात्र।
10. एक दिन में कक्षा के छात्रों की उपस्थिति के लिए बार ग्राफ क्यों अधिक उपयुक्त है?
उत्तर: क्योंकि जब संख्या अधिक हो तो बार ग्राफ द्वारा डेटा को साफ़-सुथरे ढंग से दर्शाया जा सकता है।
11. आंकड़ों को दिखाते समय चित्र ज्यादा रंगीन और आकर्षक बनाने से क्या खतरा हो सकता है?
उत्तर: चित्र बहुत आकर्षक बनाकर कभी-कभी वास्तविक डेटा को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है।
12. यदि किसी ग्राम में 18 कुत्ते हैं और प्रतीक 1 चित्र = 6 कुत्ते है, तो कितने चित्र बनाए जाएंगे?
उत्तर:18 ÷ 6 = 3 चित्र बनाए जाएंगे।
13. यदि 1 चित्र = 100 पतंगें है, तो रानी ने 300 पतंगें खरीदी हों तो कितने चित्र होंगे?
उत्तर: 300 ÷ 100 = 3 चित्र।
14. “Project Tiger” कब शुरू हुआ और इसका उद्देश्य क्या था?
उत्तर: यह 1973 में शुरू हुआ था, और इसका उद्देश्य बाघों की रक्षा और उनकी संख्या बढ़ाना था।
15. डेटा के कलात्मक प्रस्तुतीकरण में कौन-से पहलू शामिल होते हैं?
उत्तर: उपयुक्त रंग, चित्रों का आकार और दिशा (ऊर्ध्व या क्षैतिज), और संतुलित स्केल का चयन शामिल होता है।
Leave a Reply