Imp Questions For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
अभाज्य समय
1. ऐसी कौन सी संख्या है जो 3 और 5 दोनों की गुणज हो?
उत्तर: 15 (क्योंकि 3 × 5 = 15)
2. ‘idli-vada’ खेल में पहली बार कौन सी संख्या पर “idli-vada” बोला जाएगा?
उत्तर: 15
3. एक संख्या जिसके केवल दो भाजक हों – 1 और वह स्वयं, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर: अभाज्य संख्या (Prime Number)
4. 1 को अभाज्य या मिश्रित संख्या क्यों नहीं माना जाता?
उत्तर: क्योंकि इसका केवल एक ही भाजक (1) है।
5. अभाज्य संख्याएँ कौन-कौन सी हैं 1 से 20 के बीच?
उत्तर: 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19
6. मिश्रित संख्या की परिभाषा क्या है?
उत्तर: वह संख्या जिसके दो से अधिक भाजक हों।
7. 24 के कौन-कौन से भाजक हैं?
उत्तर: 1, 2, 3, 4, 6, 8, 12, 24
8. कौन-सी दो संख्याएँ 14 और 36 दोनों की भाजक हैं?
उत्तर: 1 और 2
9. सह-अभाज्य (Co-prime) संख्याएँ कौन-सी होती हैं?
उत्तर: जिनका केवल 1 ही समान भाजक हो।
10. 15 और 39 क्या सह-अभाज्य हैं?
उत्तर: नहीं, क्योंकि इन दोनों में 3 सामान्य भाजक है।
11. 7 और 1 को आयताकार रूप में कैसे रखा जा सकता है?
उत्तर: केवल 1 × 7 या 7 × 1 – इसलिए 7 एक अभाज्य संख्या है।
12. 12 को आयत में कितने तरीकों से रखा जा सकता है?
उत्तर: कई तरीकों से – जैसे 1×12, 2×6, 3×4 – क्योंकि यह मिश्रित संख्या है।
13. अभाज्य संख्याओं को पता लगाने की विधि “Eratosthenes का चलनी तरीका” किसलिए उपयोगी है?
उत्तर: यह सभी अभाज्य संख्याएँ सरलता से पहचानने में मदद करता है।
14. 56 का अभाज्य गुणनखंडन (prime factorisation) क्या है?
उत्तर: 2 × 2 × 2 × 7
15. 36 के चार अलग-अलग गुणनखंडन क्या एक जैसे परिणाम देते हैं?
उत्तर: हाँ, सभी में 2 × 2 × 3 × 3 होता है।
Leave a Reply