Imp Questions For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
परिमाप और क्षेत्रफल
परिमाप से संबंधित प्रश्न
1. परिमाप किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी बंद आकृति की बाहरी सीमा की कुल लंबाई को उसका परिमाप कहते हैं।
2. आयत का परिमाप कैसे निकाला जाता है?
उत्तर: आयत का परिमाप = 2 × (लंबाई + चौड़ाई)
3. वर्ग का परिमाप क्या होता है?
उत्तर: वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा की लंबाई
4. त्रिभुज का परिमाप कैसे निकाला जाता है?
उत्तर: त्रिभुज का परिमाप = तीनों भुजाओं की लंबाइयों का योग
5. 12 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा आयत का परिमाप कितना होगा?
उत्तर: 2 × (12 + 8) = 40 मीटर
6. एक वर्ग की भुजा 6 मीटर है, उसका परिमाप क्या होगा?
उत्तर: 4 × 6 = 24 मीटर
7. यदि किसी त्रिभुज की भुजाएँ 4 सेमी, 5 सेमी, और 7 सेमी हैं, तो उसका परिमाप क्या होगा?
उत्तर: 4 + 5 + 7 = 16 सेमी
8. यदि परिमाप 14 सेमी और चौड़ाई 2 सेमी है, तो लंबाई क्या होगी?
उत्तर: 14 = 2 × (l + 2) → l = 5 सेमी
क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न
9. क्षेत्रफल किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी बंद आकृति के अंदर के क्षेत्र को क्षेत्रफल कहते हैं।
10. वर्ग का क्षेत्रफल कैसे निकाला जाता है?
उत्तर: वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
11. आयत का क्षेत्रफल कैसे निकाला जाता है?
उत्तर: आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई
12. एक 5 मीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा फर्श का क्षेत्रफल कितना होगा?
उत्तर: 5 × 4 = 20 वर्ग मीटर
13. यदि वर्ग की भुजा 3 मीटर है, तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा?
उत्तर: 3 × 3 = 9 वर्ग मीटर
14. एक खेत 100 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा है, उसमें कितने नारियल के पेड़ लगाए जा सकते हैं यदि हर पेड़ को 25 वर्ग मीटर चाहिए?
उत्तर: क्षेत्रफल = 100 × 50 = 5000 → 5000 ÷ 25 = 200 पेड़
15. चार वर्गाकार फूलों की क्यारी, प्रत्येक 4 मीटर की भुजा वाली हैं, तो उनका कुल क्षेत्रफल क्या होगा?
उत्तर: एक का क्षेत्रफल = 16 → 4 × 16 = 64 वर्ग मीटर
16. एक जमीन का क्षेत्रफल 120 वर्ग मीटर है, उसमें 64 वर्ग मीटर क्यारी है, बचा हुआ क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर: 120 – 64 = 56 वर्ग मीटर
मिश्रित प्रश्न
17. समभुज त्रिभुज का परिमाप क्या होता है यदि एक भुजा 7 सेमी है?
उत्तर: 3 × 7 = 21 सेमी
18. परिमाप और क्षेत्रफल में क्या अंतर है?
उत्तर: परिमाप आकृति की सीमा की लंबाई होती है जबकि क्षेत्रफल आकृति के अंदर का क्षेत्र होता है।
19. एक आयताकार पार्क की लंबाई 150 मीटर और चौड़ाई 120 मीटर है, यदि एक मीटर की बाड़ 40 रुपये की है, तो कुल खर्च कितना होगा?
उत्तर: परिमाप = 2 × (150 + 120) = 540 मीटर → 540 × 40 = ₹21600
20. किसी बंद आकृति की सीमा की नाप किसमें की जाती है?
उत्तर: लंबाई की इकाइयों में, जैसे मीटर या सेमी में।
Leave a Reply