Imp Questions For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
सममिति
1. सममिति क्या होती है?
उत्तर: जब किसी आकृति के भाग निश्चित ढंग से दोहराए जाते हैं, तो उसे सममिति कहते हैं।
2. सममिति की रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर:सममिति की रेखा वह रेखा होती है जो आकृति को दो ऐसे भागों में बाँटती है कि मोड़ने पर दोनों भाग एक-दूसरे पर पूरी तरह मेल खाते हैं।
3. कौन-कौन सी आकृतियों में एक से अधिक सममिति रेखाएँ हो सकती हैं?
उत्तर: वर्ग, वृत्त, समबाहु त्रिभुज, समषट्भुज आदि में एक से अधिक सममिति रेखाएँ हो सकती हैं।
4. वर्ग की कितनी सममिति रेखाएँ होती हैं?
उत्तर: वर्ग की 4 सममिति रेखाएँ होती हैं — दो विकर्ण, एक ऊर्ध्वाधर और एक क्षैतिज।
5. रोटेशनल सममिति क्या होती है?
उत्तर: जब कोई आकृति एक बिंदु के चारों ओर घुमाई जाती है और वह अपने आप पर मेल खा जाती है, तो उसे रोटेशनल सममिति कहते हैं।
6. समबाहु त्रिभुज की कितनी सममिति रेखाएँ होती हैं?
उत्तर: समबाहु त्रिभुज में 3 सममिति रेखाएँ होती हैं।
7. वृत्त में कितनी सममिति रेखाएँ होती हैं?
उत्तर: वृत्त में अनगिनत (असीमित) सममिति रेखाएँ होती हैं, हर व्यास एक सममिति रेखा होती है।
8. सममिति का केंद्र किसे कहते हैं?
उत्तर: वह बिंदु जिसके चारों ओर आकृति को घुमाने पर वह अपनी स्थिति में लौटती है, सममिति का केंद्र कहलाता है।
9. कौन सी आकृति केवल रोटेशनल सममिति रखती है पर रेखीय सममिति नहीं?
उत्तर: पवन चक्की (windmill) जैसी आकृतियाँ।
10. एक आकृति में 90°, 180°, 270°, और 360° की सममिति कोण हैं। तो इसमें कितने सममिति कोण हैं?
उत्तर: इसमें 4 सममिति कोण हैं।
11. यदि आकृति में सबसे छोटा सममिति कोण 120° है, तो बाकी कोण क्या होंगे?
उत्तर: 120°, 240°, और 360°।
12. सममिति आकृतियों का निर्माण करने के दो तरीके बताइए।
उत्तर: (1) कागज को मोड़कर और काटकर। (2) स्याही बूँदें गिराकर और मोड़कर।
13. क्या सभी आकृतियों में रोटेशनल सममिति होती है?
उत्तर: नहीं, केवल कुछ विशेष आकृतियों में ही रोटेशनल सममिति होती है।
14. अर्धवृत्त (half-circle) में कितनी सममिति रेखाएँ होती हैं?
उत्तर: केवल 1 सममिति रेखा — उसका ऊर्ध्वाधर व्यास।
15. अशोक चक्र में कितने सममिति कोण होते हैं?
उत्तर: अशोक चक्र में 24 सममिति कोण होते हैं — सबसे छोटा कोण 15° (360° ÷ 24) होता है।
16. ऐसी आकृति का उदाहरण दें जिसमें कोई सममिति न हो।
उत्तर: बादल जैसी आकृति (cloud) में सममिति नहीं होती।
17. समषट्भुज (Regular Hexagon) की कितनी सममिति रेखाएँ होती हैं?
उत्तर: 6 सममिति रेखाएँ।
18. ऐसी आकृति का उदाहरण दीजिए जिसमें रेखीय और रोटेशनल दोनों सममिति हों।
उत्तर: वर्ग (Square) — इसमें दोनों प्रकार की सममिति होती है।
19. सममिति की पहचान करने के लिए कौन-से साधन उपयोगी होते हैं?
उत्तर: सममिति की पहचान के लिए मोड़ना, कागज काटना, घुमाना आदि तरीके उपयोगी होते हैं।
20. यदि कोई आकृति 60° के सममिति कोण से मेल खाती है, तो कुल कितने कोण होंगे?
उत्तर: 6 सममिति कोण — 60°, 120°, 180°, 240°, 300°, और 360°।
Leave a Reply