Notes For All Chapters – गणित प्रकाश Class 6th
आकँड़ों का प्रबंधन और प्रस्तुतिकरण
1. आँकड़े क्या होते हैं?
जब हम अपने आस-पास की चीज़ों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं, जैसे कि रंगों की पसंद, खेल, ऊँचाई आदि, तो उसे आँकड़ा (Data) कहते हैं।
आँकड़ा = तथ्यों, संख्याओं, मापों या टिप्पणियों का संग्रह
2. आँकड़े कैसे इकट्ठा और व्यवस्थित करें?
उदाहरण: छात्रों के पसंदीदा खेल जानने के लिए उनसे पूछना और सूची बनाना।
सूची को तालिका या तल्ली चिह्न (|) के रूप में व्यवस्थित करने से समझना आसान होता है।
3. मिलान चिह्न (Tally Marks)
हर छात्र की पसंद को ‘|’ के रूप में दिखाते हैं।
पाँच बार गिनने पर: |||| → |||| पर एक तिरछा लाइन = |||||
इससे संख्या गिनना आसान होता है।
4. चित्रालेख (Pictograph)
आँकड़ों को चित्रों के रूप में दर्शाया जाता है।
उदाहरण: 🚶 = 1 छात्र, 🚌 = 10 छात्र, आदि।
यह जल्दी समझने में मदद करता है।
विशेषताएँ:
- प्रतीक या चित्र के लिए एक स्केल निर्धारित होता है।
- कम संख्या के लिए अच्छा, ज़्यादा संख्या के लिए कठिन।
5. बार ग्राफ (Bar Graph)
जब आँकड़े ज़्यादा हों, तो बार ग्राफ से दिखाना आसान होता है।
लंबवत या क्षैतिज पट्टियाँ (bars) होती हैं जिनकी ऊँचाई या लंबाई संख्याओं को दर्शाती है।
विशेष बातें:
- सभी पट्टियाँ समान चौड़ाई की होनी चाहिए।
- एक स्केल तय करना जरूरी है।
6. ग्राफ बनाते समय ध्यान देने योग्य बातें:
स्केल चुनना महत्वपूर्ण है ताकि आँकड़ा सही और स्पष्ट रूप से दिखे।
रंगों, चित्रों, और बार की दिशा (ऊर्ध्वाधर/क्षैतिज) का उपयोग आकर्षकता बढ़ाता है।
लेकिन ज़्यादा सजावटी ग्राफ कभी-कभी गुमराह भी कर सकते हैं।
7. आँकड़ों को आरोही क्रम में क्रमबद्ध करना
इससे यह जानना आसान हो जाता है कि कौन सा मान सबसे छोटा है और कौन सा सबसे बड़ा। यह हमें आँकड़ों में मौजूद पैटर्न (रूपरेखा) को समझने में मदद करता है।
8. आवृत्ति वितरण तालिका (Frequency Distribution Table)
यह एक ऐसी तालिका होती है जो यह दिखाती है कि कोई मान कितनी बार आया है।
यह बड़ी मात्रा में आँकड़ों को संक्षेप में समझने में मदद करती है।
9. सारांश:
आँकड़े = जानकारी
तल्ली चिह्न = गिनती का आसान तरीका
पिक्टोग्राम = चित्रों द्वारा प्रस्तुति
बार ग्राफ = बार की लंबाई से तुलना करना
सही स्केल और साफ प्रस्तुति बहुत जरूरी है।
Leave a Reply