Main Menu
  • School
    • Close
    • CBSE English Medium
    • CBSE Hindi Medium
    • UP Board
    • Bihar Board
    • Maharashtra Board
    • MP Board
    • Close
  • English
    • Close
    • English Grammar for School
    • Basic English Grammar
    • Basic English Speaking
    • English Vocabulary
    • English Idioms & Phrases
    • Personality Enhancement
    • Interview Skills
    • Close
  • Sarkari Exam Prep
    • Close
    • All Govt Exams Preparation
    • MCQs for Competitive Exams
    • Notes For Competitive Exams
    • NCERT Syllabus for Competitive Exam
    • Close
  • Study Abroad
    • Close
    • Study in Australia
    • Study in Canada
    • Study in UK
    • Study in Germany
    • Study in USA
    • Close
विज्ञान Class 6 || Menu
  • विज्ञान Videos Class 6
  • MCQ Vigyan Class 6
  • Notes Vigyan Class 6
  • Important Questions Vigyan Class 6
  • Question Answer Vigyan Class 6
  • Book Vigyan Class 6
  • Previous Year Papers Vigyan Class 6
  • Sample Papers Vigyan Class 6
  • Vigyan Class 6

राजस्थान विज्ञान Class 6 Solution Chapter 15 दैनिक जीवन में विज्ञान

Advertisement

RBSE Solutions For All Chapters Vigyan Class 6

सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1. शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्ति किस वैज्ञानिक उपकरण के कारण हुई है ?

(अ) टेलीविजन

(ब) रेडियो

(स) कम्प्यू टर

(द) टेपरिकॉर्डर

उत्तर: (स) कम्प्यू टर

प्रश्न 2. संचार के क्षेत्र में विज्ञान की देन है

(अ) फैक्स

(ब) टेलीविजन

(स) टेलीफोन

(द) उपर्युक्त सभी

उत्तर: (द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से मनोरंजन का साधन नहीं है

(अ) वीडियो गेम

(ब) फैक्स

(स) कम्प्यूटर

(द) टी.वी.

उत्तर: (ब) फैक्स

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से प्राप्त सुव्यवस्थित ज्ञान को ………. कहते हैं।

2. विज्ञान की प्रगति के कारण ही आज कई देशों में विद्युत उत्पादन ………… शक्ति द्वारा किया जाता है।

3. इन्टरनेट द्वारा सन्देश भेजने की आधुनिक तकनीक को ………… कहते हैं।

उत्तर:
1. विज्ञान
2. परमाणु
3. ई-मेल

समूह ‘अ’ तथा समूह ‘ब’ का मिलान कीजिए,

समूह ‘अ’समूह ‘ब’
1. टेलीफोन(a) विद्युत क्षेत्र
2. श्रेशर(b) चिकित्सा क्षेत्र
3. परमाणु बिजलीघर(c) शिक्षा क्षेत्र
4. एजुसेट(d) संचार क्षेत्र
5. एक्स-रे(e) कृषि क्षेत्र

उत्तर:
1. (d)
2. (e)
3. (a)
4. (c)
5. (b)

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. विज्ञान किसे कहते हैं ?

उत्तर: प्रकृति के अन्वेषण एवं उससे प्राप्त सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान (Science) कहते हैं।

प्रश्न 2. दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले 4 विद्युत उपकरणों के नाम लिखिए।

उत्तर:
1. टेलीविजन
2. वॉशिंग मशीन
3. रेफ्रिजरेटर
4. माइक्रोवेव ओवन।

प्रश्न 3. राजस्थान में परमाणु से विद्युत ऊर्जा का उत्पादन कहाँ पर किया जाता है ?

उत्तर: राजस्थान में रावतभाटा नामक स्थान पर परमाणु से। विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 4. टेलीमेडिसन क्या है ? समझाइए।

उत्तर: टेलीमेडिसन (Telemedicine)- यह एक अत्याधुनिक चिकित्सीय विधि है। इस विधि में कम्प्यूटर द्वारा दूर बैठे रोगी की चिकित्सा की जाती है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान के योगदान को समझाइए।

उत्तर: शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान-शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है; जैसे-स्मार्ट क्लास रूम, एजूसेट के माध्यम से कक्षा अध्ययन, ई-मेल व इन्टरनेट के माध्यम से किताबें लिखना, पढ़ाई करना, पत्र भेजना, गणित की समस्याएँ सुलझाना, दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के तहत घर बैठे शिक्षा प्राप्त करना आदि। चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान-वैज्ञानिक नित्य नए प्रयोग कर औषधियों एवं विभिन्न प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों द्वारा शरीर को निरोग रखने का सतत् प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न प्रकार के रोग; जैसे-कैंसर, टी.बी., हृदय रोग, चेचक आदि की पहचान, निदान एवं शल्य चिकित्सा तथा चिकित्सा में प्रयुक्त उपकरणों; जैसे-एक्स रे, सी.टी. स्केन, ई.सी.जी. आदि के संचालन एवं नियन्त्रण में कम्प्यूटर का उपयोग किया जाता है। कम्प्यूटर द्वारा टेलीमेडिसिन की विधि से दूर बैठे रोगी की चिकित्सा तथा लेजर विधि द्वारा
ऑपरेशन भी किए जाते हैं।

प्रश्न 2. वैज्ञानिक विधि किसे कहते हैं ? इसके विभिन्न चरण लिखिए।

उत्तर: वैज्ञानिक विधि-वैज्ञानिकों द्वारा समस्या हल करने की विधि को वैज्ञानिक पद्धति या वैज्ञानिक विधि कहते हैं। वैज्ञानिक विधि के निम्नलिखित चरण हैं

1. समस्या की पहचान
2. सम्बन्धित तथ्यों को एकत्रित कर उनका वर्गीकरण
3. परिकल्पना का निर्माण
4. प्रयोगों द्वारा परिकल्पना की सत्यता की जाँच
5. निष्कर्ष के आधार पर सिद्धान्त एवं नियम बनाना।

प्रश्न 3. गाँवों के विकास में विज्ञान किस तरह उपयोगी हो सकता है ? विस्तार से बताए।

उत्तर: गाँवों के विकास में विज्ञान अत्यन्त उपयोगी साबित हो सकता है। गाँवों के विकास में निम्न प्रकार विज्ञान का उपयोग किया जा सकता है

1. गाँवों में विभिन्न संचार माध्यमों; जैसे-टी.वी.,रेडियों, मोबाइल, फैक्स, इन्टरनेट आदि की व्यवस्था करना, जिससे ग्रामीण लोग विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत होते रहें।
2. ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की अच्छी सुविधा प्राप्त हो। यह विज्ञान द्वारा निर्मित यातायात साधनों से सम्भव है।
3. ग्रामीण लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएँ, औषधियाँ आदि उपलब्ध हों।
4. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक ई-शिक्षा, कम्प्यूटर शिक्षा आदि की व्यवस्था हो।
5. किसानों के लिए नई कृषि तकनीकियाँ एवं कृषि उपकरण, उर्वरक, कीटनाशक आदि उपलब्ध हों। ये सभी विज्ञान के द्वारा ही सम्भव हैं।
6. लोगों में विज्ञान के प्रति जागृति उत्पन्न कर उनके रहन-सहन का उत्थान करना व अन्धविश्वास को दूर करना। इस प्रकार विज्ञान द्वारा गाँवों का विकास किया जा सकता है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

सभी कक्षा के अध्याय के प्रश्न उत्तर in Hindi PDF Download

सभी Kaksha के Paath के Prashn Uttar, Objective Question, सैंपल पेपर, नोट्स और प्रश्न पत्र Download Free in PDF for Hindi Medium

क्लास की बुक (पुस्तक), MCQ, नोट्स, एनसीईआरटी समाधान इन हिंदी पीडीएफ – PDF FREE Download

सभी पाठ के एनसीईआरटी समाधान, सैंपल पेपर, नोट्स, प्रश्न पत्र के मुफ्त पीडीएफ डाउनलोड करे

Advertisement

Maharashtra Board Marathi & English Medium

Just Launched! Access Maharashtra Board Exam MCQs, Previous Year Papers, Textbooks, Solutions, Notes, Important Questions, and Summaries—available in both Marathi and English mediums—all in one place Maharashtra Board

Android APP

सरकारी Exam Preparation

Sarkari Exam Preparation Youtube

CBSE – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान & हरियाणा Board हिंदी माध्यम

कक्षा 6 to 8 हिंदी माध्यम
कक्षा 9 & 10 हिंदी माध्यम
कक्षा 11 हिंदी माध्यम

State Board

यूपी बोर्ड 6,7 & 8
बिहार बोर्ड हिंदी माध्यम

CBSE Board

Mathematics Class 6
Science Class 6
Social Science Class 6
हिन्दी Class 6
सामाजिक विज्ञान कक्षा 6
विज्ञान कक्षा 6

Mathematics Class 7
Science Class 7
SST Class 7
सामाजिक विज्ञान कक्षा 7
हिन्दी Class 7

Mathematics Class 8
Science Class 8
Social Science Class 8
हिन्दी Class 8

Mathematics Class 9
Science Class 9
English Class 9

Mathematics Class 10
SST Class 10
English Class 10

Mathematics Class XI
Chemistry Class XI
Accountancy Class 11

Accountancy Class 12
Mathematics Class 12

Learn English
English Through हिन्दी
Job Interview Skills
English Grammar
हिंदी व्याकरण - Vyakaran
Microsoft Word
Microsoft PowerPoint
Adobe PhotoShop
Adobe Illustrator
Learn German
Learn French
IIT JEE
Privacy Policies, Terms and Conditions, About Us, Contact Us
Copyright © 2025 eVidyarthi and its licensors. All Rights Reserved.