Solutions For All Chapters Itihas Class 6
Download PDF Itihas class 6 Solutions Chapter 1
आओ याद करें
1. निम्नलिखित का सुमेल करो : नर्मदा घाटी
उत्तर :
2. पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।
उत्तर : पाण्डुलिपियाँ प्रायः ताडपत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखी जाती थी, जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण (खोदकर लिखना) किया जाता था।
आओ चर्चा करें
3. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं?
उत्तर : हमें अतीत के विषय में पाण्डुलिपियों व अभिलेखों का अध्ययन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा ईंट और पत्थरों से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों, मूर्तियों, औजारों, हथियारों, बर्तनों तथा | सिक्कों आदि के द्वारा भी जानकारियाँ मिलती हैं।
4. पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन-सी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती हैं?
उत्तर : पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएँ-
- सिक्के
- हथियार
- आभूषण
- चित्र तथा मूर्तियाँ
- औजार
- हड्डियाँ
- पत्थर तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष।
पत्थर से बनी वस्तुएँ-
- इमारतें
- हथियार
- औजार
- मूर्तियाँ
5. साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो?
उत्तर : साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों का विवरण नहीं रखते थे, इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं|
- साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों को इतना महत्त्वपूर्ण नहीं मानते होंगे कि उनका विवरण तैयार किया जाए।
- यह भी संभव है कि वे पढ़े-लिखे भी न हों।
- यह भी संभव है कि वे गरीब हों और उत्कीर्ण करवाने का कार्य खर्चीला हो।
6. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो, जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।
उत्तर : राजाओं और किसानों के जीवन में अंतर
- राजाओं का जीवन वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होता था, जबकि किसानों का जीवन कष्टों भरा होता था।
- राजा अपनी विजयों का लेखा-जोखा रखते थे, जबकि किसान अपने कार्यों का लेखा-जोखी नहीं रखते थे। आओ करके देखें
7. पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित कम से कम पाँच भिन्न-भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ। क्या ये शिल्पकार
(क) स्त्री,
(ख) पुरुष,
(ग) स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं?
उत्तर :
8. अतीत में पुस्तकें किन-किन पर लिखी गई थीं? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगी?
उत्तर : अतीत में पुस्तकें निम्नलिखित विषयों पर लिखी जाती थीं ।
- धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर।
- राजाओं के जीवन पर।
- औषधियों तथा विज्ञान पर।
- महाकाव्य, कविताएँ तथा नाटक पर।
Thank you it’s help me 😊