लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व
Solutions For All Chapters Nagrik shastra Class 6
Download PDF Nagrik Shastra class 6 Solutions ch 4
1. आज दक्षिण अफ्रीका में माया को जीवन कैसा होगा?
उत्तर आज दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश है और सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाता है, इसलिए आज माया का जीवन सुखमय होगा तथा उसे वे सभी अधिकार मिले होंगे जो श्वेतों को प्राप्त हैं।
2. किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?
उत्तर
लोग सरकार की प्रक्रियाओं में निम्नलिखित तरीकों से भाग लेते हैं –
- लोग वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनते हैं। ये प्रतिनिधि सरकार बनाते हैं। इस प्रकार वोट देकर लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं।
- लोग सरकार के कार्यों में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके भी अपनी भागीदारी निभाते हैं।
- लोग सरकार के प्रति अपनी राय को धरने, जुलूस, हड़ताल आदि तरीकों से व्यक्त करते हैं ताकि सरकार की जो बातें गलत हैं और न्यायसंगत नहीं हैं उन्हें सामने लाया जा सके।
- लोग समाचार-पत्र, पत्रिकाओं, टेलीविजन आदि के माध्यम से भी अपने विचार सरकार के सामने रख सकते हैं और सरकार उनके विचारों के अनुसार अपने कानून बना सकती है।
- लोग आंदोलन करके सरकार और उसके काम करने के तौर-तरीके को चुनौती दे सकते हैं।
3. विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?
उत्तर विवाद तब उभरता है जब विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, क्षेत्रों और आर्थिक पृष्ठभूमियों के लोग एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते। ऐसा तब भी होता है जब कुछ लोगों को लगता है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लोग अपने विवादों को खत्म करने के लिए हिंसात्मक तरीके भी अपनाते हैं जिससे अन्य लोगों में भय और असुरक्षा की भावना फैलती है। सरकार की यह जिम्मेदारी होती है कि वह विवादों का
समाधान करे।
4. सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?
उत्तर लोकतांत्रिक सरकार न्याय और समानता के प्रति वचनबद्ध होती है। न्याय और समानता को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। न्याय तभी प्राप्त हो सकता है जब सब लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार हो। सरकार उन समूहों के लिए विशेष प्रावधान करती है जो समाज में आज भी बराबर नहीं माने जा रहे जैसे अस्पृश्यता यानी छुआछूत की प्रथा पर अब कानून द्वारा रोक लगा दी गई है।
5. पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर हैं।
उत्तर
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व –
- किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं।
- आम सुविधाओं का प्रयोग करने का सबको अधिकार।
- सभी लोगों को मतदान का अधिकार।
- सभी लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति तथा धर्म का पालन करने तथा विकास करने का अधिकार।
- न्याय और समानता के प्रति वचनबद्धता।
Leave a Reply