प्राकृतिक वनस्पति तथा वन्य प्राणी
Short Questions with Short Answers
प्रश्न 1: प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं?
उत्तर: जो वनस्पति मनुष्य की सहायता के बिना अपने-आप उत्पन्न होती है, उसे प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।
प्रश्न 2: देशज और विदेशज पौधों में क्या अंतर है?
उत्तर: जो पौधे मूल रूप से भारत के हैं, वे देशज हैं; और जो बाहर से आए हैं, वे विदेशज हैं।
प्रश्न 3: भारत में कितनी पादप जातियाँ पाई जाती हैं?
उत्तर: भारत में लगभग 47,000 पादप जातियाँ पाई जाती हैं।
प्रश्न 4: उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: ये पश्चिमी घाट, अंडमान-निकोबार, असम के ऊपरी भाग और तमिलनाडु के तट पर पाए जाते हैं।
प्रश्न 5: पर्णपाती वनों को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: इन्हें मानसूनी वन कहा जाता है।
प्रश्न 6: कंटीले वन किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?
उत्तर: ये राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि के शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
प्रश्न 7: मैंग्रोव वनों का मुख्य वृक्ष कौन-सा है?
उत्तर: सुंदरी वृक्ष।
प्रश्न 8: भारत में एशियाई शेर कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: गुजरात के गिर जंगल में।
प्रश्न 9: जीव-मंडल निचय से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: वह संरक्षित क्षेत्र जहाँ जैव विविधता को सुरक्षित रखा जाता है, जीव-मंडल निचय कहलाता है।
प्रश्न 10: भारत में वन्यजीव संरक्षण हेतु कौन-सा अधिनियम लागू हुआ?
उत्तर: सन् 1972 में “भारत जीव सुरक्षा अधिनियम” लागू हुआ।
Long Questions with Answers
प्रश्न 1: भारत में प्राकृतिक वनस्पति के मुख्य प्रकार कौन-कौन-से हैं?
उत्तर: भारत में पाँच प्रकार की प्राकृतिक वनस्पतियाँ पाई जाती हैं—
(1) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन,
(2) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन,
(3) कंटीले वन तथा झाड़ियाँ,
(4) पर्वतीय वन,
(5) मैंग्रोव वन।
प्रश्न 2: उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वनों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर: ये वर्ष भर हरे-भरे रहते हैं, वृक्षों की ऊँचाई लगभग 60 मीटर तक होती है। यहाँ हर प्रकार की लताएँ, झाड़ियाँ और वृक्ष पाए जाते हैं। आबनूस, महोगनी, रोज़वुड, रबड़ और सिंकोना इसके प्रमुख वृक्ष हैं।
प्रश्न 3: उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार और मुख्य वृक्ष बताएँ।
उत्तर: ये भारत में सबसे अधिक क्षेत्र में फैले हैं और 70 सेमी से 200 सेमी वर्षा वाले भागों में पाए जाते हैं। सागोन, साल, शीशम, बाँस, चंदन, अर्जुन आदि इसके प्रमुख वृक्ष हैं।
प्रश्न 4: पर्वतीय वनों की वनस्पति ऊँचाई के अनुसार कैसे बदलती है?
उत्तर: 1000–2000 मी. पर चौड़ी पत्ती वाले ओक और चेस्टनट वृक्ष होते हैं,
1500–3000 मी. पर शंकुधारी वृक्ष जैसे देवदार, पाइन, फर और सीडर,
3600 मी. से ऊपर अल्पाइन घास और मॉस-लाइकेन पाई जाती है।
प्रश्न 5: भारत के प्रमुख वन्य प्राणियों का विवरण दीजिए।
उत्तर: भारत में हाथी, गैंडा, भैंसा, बाघ, शेर, नीलगाय, बारहसिंघा, ऊँट, याक, तेंदुआ, लाल पांडा आदि प्रमुख प्राणी हैं। पक्षियों में मोर, सारस, तोता, मैना आदि शामिल हैं।
प्रश्न 6: औषधीय पौधों के कुछ उदाहरण और उनके उपयोग बताएँ।
उत्तर:
- सर्पगंधा – रक्तचाप के निदान में।
- जामुन – मधुमेह में लाभकारी।
- अर्जुन – हृदय रोगों में।
- बबूल – शारीरिक शक्ति वृद्धि में।
- नीम – जीवाणु रोधक।
- तुलसी – खाँसी – जुकाम में।
प्रश्न 7: भारत में जीव-मंडल निचयों की स्थापना क्यों की गई है?
उत्तर: जैव विविधता को संरक्षित रखने, संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने तथा पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए। देश में 18 जीव-मंडल निचय हैं जैसे सुंदरवन, नंदादेवी, नीलगिरी, पन्ना आदि।
प्रश्न 8: जैव विविधता के घटने के कारण लिखिए।
उत्तर: वनों की अंधाधुंध कटाई, अत्यधिक शिकार, प्रदूषण, औद्योगिक अवशिष्ट, विदेशी प्रजातियों का प्रवेश और मानवी लालच जैव विविधता के क्षरण के प्रमुख कारण हैं।
प्रश्न 9: वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए भारत सरकार ने कौन-से कदम उठाए हैं?
उत्तर: भारत जीव सुरक्षा अधिनियम (1972) लागू किया गया,
18 जीव-मंडल निचय, 103 राष्ट्रीय उद्यान, 535 वन्य अभयारण्य स्थापित किए गए,
शेर, गैंडा और भैंसा संरक्षण परियोजनाएँ चलायी गईं।
प्रश्न 10: प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर: यह मनुष्य के जीवन-निर्वाह का आधार है। पौधे ऑक्सीजन और भोजन देते हैं, जानवर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हैं। यदि वनस्पति और जीव विलुप्त हो जाएँ तो मानव जीवन असंभव हो जाएगा। इसलिए इसका संरक्षण अनिवार्य है।
Leave a Reply