1. जनसंख्या का महत्त्व
- मानव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास का मुख्य आधार है।
- संसाधनों का निर्माण और उपयोग मानव करता है।
- बाढ़, सुनामी जैसी प्राकृतिक घटनाएँ तभी आपदा बनती हैं जब वे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को प्रभावित करें।
- जनसंख्या संसाधन, आपदा और विकास समझने का मूल संदर्भ बिंदु है।
2. भारत की जनसंख्या का आकार (2011)
- कुल जनसंख्या: 121 करोड़ (12.106 लाख)
- विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5%
- भूमि क्षेत्रफल: विश्व का 2.4%, पर जनसंख्या बहुत अधिक
- सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य: उत्तर प्रदेश (16%)
- सबसे कम: लक्षद्वीप (64,429) और सिक्किम (6 लाख)
- आधी आबादी सिर्फ पाँच राज्यों में: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश
3. जनगणना
- निश्चित समय अंतराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना।
- भारत में पहली जनगणना: 1872 (आंशिक)
- पूर्ण जनगणना: 1881 से हर 10 वर्ष पर
4. जनसंख्या घनत्व
- परिभाषा: प्रति वर्ग कि.मी. में रहने वाले लोगों की संख्या।
- भारत का घनत्व (2011): 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
- सर्वाधिक: बिहार (1,102)
- न्यूनतम: अरुणाचल प्रदेश (17)
घनत्व को प्रभावित करने वाले कारण:
- भौगोलिक स्थिति
- जलवायु
- मिट्टी की उर्वरता
- संसाधन उपलब्धता
- रोजगार के अवसर
5. जनसंख्या वृद्धि
- परिभाषा: एक तय समय (जैसे 10 वर्ष) में जनसंख्या में परिवर्तन।
- दो तरीके:
- निरपेक्ष वृद्धि (Absolute Increase)
- प्रतिवर्ष प्रतिशत वृद्धि (वृद्धि दर)
उदाहरण:
- 1951 में 36.10 करोड़ → 2011 में 121 करोड़
वृद्धि दर का रुझान:
- 1951-1981: तेज़ी से बढ़ोतरी
- 1981 से: जन्म दर कम होने से वृद्धि दर घटने लगी
महत्वपूर्ण तथ्य:
- वृद्धि दर कम होने पर भी कुल जनसंख्या बढ़ती है क्योंकि आधार जनसंख्या बहुत बड़ी है।
6. जनसंख्या परिवर्तन की प्रक्रियाएँ
- जन्म दर (Birth Rate)प्रति 1000 व्यक्तियों पर जन्मे जीवित बच्चों की संख्या।
- मृत्यु दर (Death Rate)प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या।
- प्रवास (Migration)एक स्थान से दूसरे स्थान जाना (आंतरिक या बाह्य)।
प्राकृतिक वृद्धि = जन्म दर – मृत्यु दर
प्रवास का प्रभाव:
- कुल जनसंख्या पर (अंतर्राष्ट्रीय)
- वितरण एवं संरचना पर (आंतरिक)
7. ग्रामीण से शहरी प्रवास के कारण
Push कारक (गाँव से हटाने वाले):
- गरीबी
- बेरोज़गारी
Pull कारक (शहर की ओर आकर्षित करने वाले):
- रोजगार
- बेहतर सुविधाएँ
- उच्च जीवन स्तर
शहरों की जनसंख्या 1951 में 17.29% से बढ़कर 2011 में 31.80%
8. किशोर जनसंख्या
- आयु वर्ग: 10-19 वर्ष
- कुल जनसंख्या का 1/5 भाग
- भविष्य के मानव संसाधन
- पोषण की अधिक आवश्यकता
- समस्याएँ:
- कुपोषण
- रक्तहीनता (खासकर बालिकाओं में)
- समाधान:
- शिक्षा और जागरूकता
9. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000
उद्देश्य:
- परिवारों का आकार नियंत्रित करना
- स्वास्थ्य एवं कल्याण में सुधार
मुख्य विशेषताएँ:
- 14 वर्ष से कम बच्चों को निःशुल्क शिक्षा
- शिशु मृत्यु दर 30 प्रति 1000 से कम करना
- टीकाकरण
- लड़कियों की विवाह आयु बढ़ाना
- परिवार नियोजन को जन-केंद्रित बनाना

Leave a Reply