भारत का भौतिक स्वरूप
1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए —
(1) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो —
A. तट
B. प्रायद्वीप
C. द्वीप
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B. प्रायद्वीप
(2) भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम —
A. हिमाचल
B. पूर्वांचल
C. उत्तराखण्ड
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: B. पूर्वांचल
(3) गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी —
A. कोरोमंडल
B. कन्नड़
C. कोंकण
D. उत्तरी सरकार
उत्तर: B. कन्नड़
(4) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर —
A. अनाईमुडी
B. महेंद्रगिरि
C. कंचनजंगा
D. खासी
उत्तर: B. महेंद्रगिरि
2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए —
(1) ‘भाबर’ क्या है?
उत्तर: हिमालय की तलहटी में 8 से 16 किलोमीटर चौड़ी एक पट्टी होती है जहाँ नदियाँ पहाड़ों से उतरते समय गुटिकाओं का निक्षेप करती हैं। इस क्षेत्र में नदियों का जल भूमि के अंदर समा जाता है। इस पट्टी को ‘भाबर’ कहा जाता है।
(2) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए।
उत्तर: हिमालय के तीन प्रमुख विभाग उत्तर से दक्षिण की ओर इस प्रकार हैं —
- हिमाद्रि (महान हिमालय)
- हिमाचल (मध्य हिमालय)
- शिवालिक (निम्न हिमालय)
(3) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?
उत्तर: अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों के बीच मालवा का पठार स्थित है, जो प्रायद्वीपीय पठार का भाग है।
(4) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।
उत्तर: भारत के लक्षद्वीप द्वीप समूह प्रवाल भित्तियों से बने हैं। ये छोटे-छोटे प्रवाल द्वीपों का समूह हैं।
प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए —
(1) भांगर और खादर में अंतर —
उत्तर:
क्रमांक | भांगर | खादर |
---|---|---|
1. | यह पुराने जलोढ़ निक्षेपों से बना होता है। | यह नए जलोढ़ निक्षेपों से बना होता है। |
2. | यह ऊँचे भागों पर स्थित रहता है। | यह निचले भागों में स्थित होता है। |
3. | इसमें चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं जिन्हें ‘कंकड़’ कहा जाता है। | यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ होता है और हर वर्ष नए निक्षेपों से बनता है। |
4. | इसमें खेती सीमित रूप से की जाती है। | यह गहन खेती के लिए उपयुक्त होता है। |
(2) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट में अंतर —
उत्तर:
क्रमांक | पूर्वी घाट | पश्चिमी घाट |
---|---|---|
1. | यह असतत और अनियमित पर्वत श्रृंखला है। | यह सतत और समानांतर पर्वत श्रृंखला है। |
2. | इसकी औसत ऊँचाई लगभग 600 मीटर है। | इसकी ऊँचाई 900 से 1,600 मीटर तक होती है। |
3. | नदियाँ जैसे महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी इसे काटकर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। | यह पश्चिमी तट के समानांतर स्थित है और केवल दरों से पार किया जा सकता है। |
4. | इसका सर्वोच्च शिखर महेंद्रगिरि (1,500 मीटर) है। | इसके प्रमुख शिखर अनाईमुडी (2,695 मीटर) और डोडा बेटा (2,633 मीटर) हैं। |
प्रश्न 4. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?
उत्तर:
भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्नलिखित हैं —
- हिमालय पर्वत श्रृंखला
- उत्तरी मैदान
- प्रायद्वीपीय पठार
- भारतीय मरुस्थल
- तटीय मैदान
- द्वीप समूह
हिमालय क्षेत्र और प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर —
- हिमालय एक नवीन वलित पर्वत श्रृंखला है, जिसमें ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ और तेज बहने वाली नदियाँ पाई जाती हैं।
- प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग है, जो स्थिर, कठोर एवं आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है। इसमें चौड़ी घाटियाँ और गोलाकार पहाड़ियाँ पाई जाती हैं।
प्रश्न 5. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत का उत्तरी मैदान सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बना है।
यह मैदान लगभग 7 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जिसकी लंबाई लगभग 2,400 किलोमीटर और चौड़ाई 240 से 320 किलोमीटर है।
यह क्षेत्र अत्यंत उपजाऊ है क्योंकि यहाँ जलोढ़ मृदा, प्रचुर जल और अनुकूल जलवायु उपलब्ध है।
इसे तीन भागों में बाँटा गया है —
- पंजाब का मैदान
- गंगा का मैदान
- ब्रह्मपुत्र का मैदान
यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला और कृषि के लिए सबसे उपयुक्त क्षेत्र है।
प्रश्न 6. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए –
(1) मध्य हिमालय:
हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित श्रृंखला को मध्य हिमालय या हिमाचल कहा जाता है।इनकी ऊँचाई 3,700 से 4,500 मीटर के बीच होती है और यह अत्यधिक संपीडित तथा परिवर्तित शैलों से बनी हैं।इस क्षेत्र में कश्मीर, कांगड़ा और कुल्लू की घाटियाँ स्थित हैं।
(2) मध्य उच्च भूमि:
यह प्रायद्वीपीय पठार का उत्तरी भाग है जो नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित है।इसमें मालवा पठार, बुंदेलखंड और बघेलखंड के क्षेत्र शामिल हैं।यह क्षेत्र पश्चिम में चौड़ा और पूर्व में संकीर्ण है तथा इसकी नदियाँ दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर बहती हैं।
(3) भारत के द्वीप समूह:
भारत में दो प्रमुख द्वीप समूह हैं –
- लक्षद्वीप द्वीप समूह (अरब सागर में) – यह छोटे-छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है, और इसका प्रशासनिक मुख्यालय कावारत्ती है।
- अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (बंगाल की खाड़ी में) – यह ज्वालामुखीय उत्पत्ति के द्वीप हैं, जिनमें भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरेन द्वीप स्थित है।ये द्वीप घने जंगलों से आच्छादित हैं और देश की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
मानचित्र कार्य
भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए-
(i) पर्वत शिखर के-2, कंचनजुंगा, नंगा पर्वत, अनाईमुडी
(iii) पठार शिलांग, छोटानागपुर, मालवा तथा बुंदेलखंड
(iv) थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट
उत्तर:
क्रियाकलाप
- दी गई वर्ग पहेली में कुछ शिखरों, दरों, श्रेणियों, पठारों, पहाड़ियाँ एवं घाटियों के नाम छुपे हैं। उन्हें ढूंढिए।
- ज्ञात कीजिए कि ये आकृतियाँ कहाँ स्थित हैं? आप अपनी खोज क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या विकर्णीय दिशा में कर सकते हैं।
नोटः पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।
उत्तर:
Leave a Reply