फ्रांसीसी क्रांति
Short Questions
प्रश्न 1: फ़्रांसीसी क्रांति कब शुरू हुई?
उत्तर: 14 जुलाई 1789 को बास्तील किले पर हमला करके।
प्रश्न 2: दास-प्रथा का अंत पहली बार कब हुआ?
उत्तर: सन् 1794 में।
प्रश्न 3: लुई XVI की पत्नी का नाम क्या था?
उत्तर: मेरी एन्तोएनेत।
प्रश्न 4: फ़्रांस का समाज कितने एस्टेट्स में बँटा था?
उत्तर: तीन एस्टेट्स में।
प्रश्न 5: ‘टाइद’ क्या था?
उत्तर: चर्च द्वारा वसूला जाने वाला धार्मिक कर।
प्रश्न 6: ‘टाइल’ क्या था?→
उत्तर: राज्य को दिया जाने वाला प्रत्यक्ष कर।
प्रश्न 7:तीसरे एस्टेट के लोग असंतुष्ट क्यों थे?
उत्तर: क्योंकि कर केवल उन्हीं पर लगाया जाता था।
प्रश्न 8:’नैशनल असेंबली’ का गठन कब हुआ?
उत्तर: 20 जून 1789 को।
प्रश्न 9:फ़्रांस का राष्ट्रीय गीत कौन-सा है?
उत्तर: मार्सिले (La Marseillaise)।
प्रश्न 10:’आतंक का युग’ किसे कहा जाता है?
उत्तर: 1793-1794 के काल को।
Long Questions
प्रश्न 1: बास्तील किला लोगों की घृणा का प्रतीक क्यों था?→
उत्तर: क्योंकि यह सम्राट की निरंकुश शक्ति का प्रतीक था और जनता ने इसे आज़ादी के प्रतीक के रूप में ढहा दिया।
प्रश्न 2: फ़्रांस के खजाने के खाली होने का कारण क्या था?→
उत्तर: लंबे युद्धों, राजदरबार की फिजूलखर्ची और अमेरिका की सहायता के कारण खजाना खाली हो गया।
प्रश्न 3: मध्य वर्ग ने समाज में क्या परिवर्तन चाहा?→
उत्तर: वे समान अवसरों और योग्यता पर आधारित समाज बनाना चाहते थे, जहाँ कोई विशेषाधिकार न हो।
प्रश्न 4: नैशनल असेंबली की स्थापना क्यों हुई?→
उत्तर: क्योंकि तीसरे एस्टेट के प्रतिनिधियों ने खुद को राष्ट्र का प्रतिनिधि मानकर नया संविधान बनाने की शपथ ली।
प्रश्न 5: 1791 के संविधान का मुख्य उद्देश्य क्या था?→
उत्तर: राजा की शक्तियों को सीमित करना और कानून बनाने का अधिकार असेंबली को देना।
प्रश्न 6: जैकोबिन क्लब का नेता कौन था और उसका उद्देश्य क्या था?→
उत्तर: मैक्समिलियन रोबेस्प्येर; उद्देश्य था जनता के अधिकारों की रक्षा और समानता स्थापित करना।
प्रश्न 7: रोबेस्प्येर के आतंक काल में क्या हुआ?→
उत्तर: विरोधियों को गिलोटिन पर चढ़ाया गया और सख्त नियमों से शासन चलाया गया।
प्रश्न 8: फ़्रांसीसी क्रांति में महिलाओं की भूमिका क्या रही?→
उत्तर: महिलाएँ आंदोलनों में शामिल हुईं, समान अधिकारों की माँग की और अपने क्लब बनाए।
प्रश्न 9: ओलम्प दे गूज़ कौन थीं और उन्होंने क्या किया?→
उत्तर: वे क्रांतिकारी महिला थीं जिन्होंने “महिला एवं नागरिक अधिकार घोषणापत्र” लिखा।
प्रश्न 10: नेपोलियन का उदय कैसे हुआ?→
उत्तर: डिरेक्ट्री की अस्थिरता और राजनीतिक गड़बड़ी के कारण नेपोलियन सत्ता में आया।

Leave a Reply