फ्रांसीसी क्रांति
क्रियाकलाप के उत्तर
1. किसी एक क्रांतिकारी व्यक्ति की संक्षिप्त जीवनी:
 उत्तर:मैक्समिलियन रोबेस्प्येर फ्रांसीसी क्रांति का एक प्रमुख नेता था।वह जैकोबिन क्लब का सदस्य था और उसने गरीबों के हितों के लिए काम किया।उसने ‘आतंक के शासनकाल’ में कठोर कानून लागू किए ताकि गणतंत्र मजबूत हो सके।1794 में उसे गिलोटिन पर चढ़ाकर मार दिया गया।
2. फ्रांसीसी क्रांति के समय की किसी घटना पर अखबार हेतु लेख:
 उत्तर:14 जुलाई 1789 को पेरिस की जनता ने बास्तील किला तोड़ दिया।यह किला राजा की निरंकुश शक्ति का प्रतीक था।लोगों ने इसे गिराकर स्वतंत्रता की नई शुरुआत की।यह घटना फ़्रांसीसी क्रांति की सबसे महत्त्वपूर्ण शुरुआत मानी जाती है।
प्रश्नों के उत्तर
1. फ्रांस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई?
 उत्तर:राजकोष खाली था और करों का सारा बोझ आम जनता पर था।रोटी की कीमत बहुत बढ़ गई थी और लोगों में भूख और ग़रीबी फैल गई थी।राजा लुई सोलहवाँ की नीतियों और विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों के अन्याय से जनता नाराज़ थी।इन्हीं परिस्थितियों में 1789 में फ़्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई।
2. फ़्रांसीसी समाज के किन तबकों को क्रांति का फ़ायदा मिला? कौन-से समूह सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर हो गए? क्रांति के नतीजों से समाज के किन समूहों को निराशा हुई होगी?
 उत्तर:क्रांति से तीसरे एस्टेट (आम जनता) को सबसे अधिक लाभ हुआ।कुलीन वर्ग और पादरी वर्ग को अपने विशेषाधिकार छोड़ने पड़े।राजा और सामंती वर्ग सत्ता से बाहर हो गए।महिलाएँ और गरीब मजदूर निराश हुए क्योंकि उन्हें समान राजनीतिक अधिकार नहीं मिले।
3. उन्नीसवीं और बीसवीं सदी की दुनिया के लिए फ़्रांसीसी क्रांति कौन-सी विरासत छोड़ गई?
 उत्तर:क्रांति ने स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के विचार पूरी दुनिया में फैलाए।इसने लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की नींव रखी।दास-प्रथा के विरोध और समान कानून की भावना विश्व में फैली।यह विचार आगे चलकर यूरोप और अन्य देशों के आंदोलनों को प्रेरित करने लगे।
4. उन जनवादी अधिकारों की सूची बनाएँ जो आज हमें मिले हुए हैं और जिनका उद्गम फ़्रांसीसी क्रांति में है।
 उत्तर:जीवन का अधिकार,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता,कानून के सामने समानता,स्वतंत्र रूप से करार और संपत्ति रखने का अधिकार,और शोषण के विरोध का अधिकार – ये सभी फ़्रांसीसी क्रांति की देन हैं।
5. क्या आप इस तर्क से सहमत हैं कि सार्वभौमिक अधिकारों के संदेश में नाना अंतर्विरोध थे?
 उत्तर:हाँ, क्योंकि ‘पुरुष एवं नागरिक अधिकार घोषणापत्र’ में महिलाओं को समान अधिकार नहीं दिए गए।सभी नागरिकों की बराबरी की बात की गई, पर असल में अधिकार केवल पुरुषों तक सीमित रहे।इसलिए इसमें समानता के विचार तो थे, पर उनके पालन में विरोधाभास था।
6. नेपोलियन के उदय को कैसे समझा जा सकता है?
 उत्तर:क्रांति के बाद डिरेक्ट्री सरकार कमजोर और अस्थिर हो गई थी।नेपोलियन ने इस अव्यवस्था का लाभ उठाया और सेना की ताकत से सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया।1804 में उसने खुद को फ़्रांस का सम्राट घोषित कर दिया।उसने यूरोप में आधुनिक कानून और प्रशासन की व्यवस्था फैलाई।

Leave a Reply