यूरोप में समाजवाद एवं रूसी क्रांति
प्रश्नों के उत्तर
प्रश्न 1. रूस के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हालात 1905 से पहले कैसे थे?
 उत्तर:1905 से पहले रूस में जार निकोलस द्वितीय की निरंकुश राजशाही थी।अधिकतर जनता खेती पर निर्भर थी और समाज में सामंतों व चर्च का दबदबा था।मजदूरों को लंबे घंटे काम और बहुत कम वेतन मिलता था।राजनीतिक अधिकार नहीं थे और जनता पर दमन होता था।
प्रश्न 2. 1917 से पहले रूस की कामकाजी आबादी यूरोप के बाकी देशों के मुकाबले किन-किन स्तरों पर भिन्न थी?
 उत्तर:रूस की 85% आबादी खेती पर निर्भर थी जबकि यूरोप में उद्योग विकसित थे।यहाँ मजदूर असंगठित थे, और उनकी स्थिति बहुत खराब थी।उन्हें कम वेतन, लंबे घंटे और कठिन कार्यस्थितियों में काम करना पड़ता था।कारखानों में औरतों को पुरुषों से आधा वेतन मिलता था।
प्रश्न 3.1917 में जार का शासन क्यों खत्म हो गया?
 उत्तर:पहले विश्वयुद्ध में रूस की हार और लाखों सैनिकों की मौत ने जनता को नाराज़ किया।खाद्य संकट, बेरोज़गारी और गरीबी बढ़ गई थी।फरवरी 1917 में मजदूरों और सैनिकों के विद्रोह से जार को गद्दी छोड़नी पड़ी।फिर एक अंतरिम सरकार बनी जिसने राजशाही का अंत किया।
प्रश्न 4.दो सूचियाँ बनाइए-एक में फरवरी क्रांति की मुख्य घटनाएँ और प्रभाव लिखिए और दूसरी सूची में अक्तूबर क्रांति की प्रमुख घटनाओं और प्रभावों को दर्ज कीजिए।
(क) फरवरी क्रांति:
- रोटी की कमी से पेत्रोग्राद में हड़तालें हुईं।
 - महिलाओं और मजदूरों ने मिलकर आंदोलन किया।
 - सैनिकों ने जनता पर गोली चलाने से इनकार किया।
 - जार ने गद्दी छोड़ दी और अंतरिम सरकार बनी।
 
(ख) अक्तूबर क्रांति:
- लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविकों ने विद्रोह किया।
 - विंटर पैलेस पर हमला हुआ और मंत्रियों को गिरफ़्तार किया गया।
 - उद्योगों और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
 - रूस में साम्यवादी सरकार की स्थापना हुई।
 
प्रश्न 5.बोल्शेविकों ने अक्तूबर क्रांति के फ़ौरन बाद कौन-कौन-से प्रमुख परिवर्तन किए?
 उत्तर:बोल्शेविकों ने निजी संपत्ति समाप्त कर दी और उद्योगों व बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।किसानों को ज़मींदारों की ज़मीनों पर कब्ज़ा करने की अनुमति दी गई।जमीन को सामाजिक संपत्ति घोषित किया गया।पुराने रईसी पदवियों और विशेषाधिकारों को खत्म कर दिया गया।
प्रश्न 6. निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिए:
(क) कुलक:
 उत्तर: रूस के संपन्न किसानों को कुलक कहा जाता था। ये किसान अनाज संग्रह करते थे और सामूहिकीकरण का विरोध करते थे।
(ख) ड्यूमा:
 उत्तर: यह रूस की निर्वाचित संसद थी जिसे 1905 की क्रांति के बाद बनाया गया था।
(ग) 1900 से 1930 के बीच महिला कामगार:
 उत्तर: महिला मजदूरों को पुरुषों से आधा वेतन मिलता था।बाद में फैक्ट्रियों में बालवाड़ियों और काम की सुविधाएँ दी गईं।
(घ) उदारवादी:
 उत्तर: वे प्रतिनिधि सरकार और व्यक्ति के अधिकारों के समर्थक थे।वे धर्म की समानता और सीमित मताधिकार में विश्वास रखते थे।
(ङ) स्तालिन का सामूहिकीकरण कार्यक्रम:
 उत्तर: स्तालिन ने किसानों की ज़मीनें लेकर सामूहिक खेत (कोलखोज) बनाए।कुलकों का विरोध किया गया और विरोध करने वाले किसानों को दंडित किया गया।

Leave a Reply