वन्य समाज एवं उपनिवेशवाद
प्रश्नों के उत्तर
प्रश्न 1.औपनिवेशिक काल के वन प्रबंधन में आए परिवर्तनों ने इन समूहों को कैसे प्रभावित किया:
(क) झूम खेती करने वालों को:
उत्तर:वन अधिनियमों ने झूम खेती पर रोक लगा दी।इससे उनका पारंपरिक जीवन और आजीविका दोनों छिन गए।
(ख) घुमंतू और चरवाहा समुदायों को:
उत्तर:घुमंतू और चरवाहों के चराई के क्षेत्र सीमित कर दिए गए।उन्हें कई इलाकों से बाहर निकाल दिया गया और बेरोज़गारी बढ़ी।
(ग) लकड़ी और वन-उत्पादों का व्यापार करने वाली कंपनियों को:
उत्तर:सरकार ने ठेके देकर इन कंपनियों को बढ़ावा दिया।उन्होंने बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई कर मुनाफा कमाया।
(घ) बागान मालिकों को:
उत्तर:औपनिवेशिक सरकार ने उन्हें बड़ी ज़मीनें दीं।उन्होंने चाय, कॉफ़ी और रबर के बागान लगाए और मजदूरों से काम करवाया।
(ङ) शिकार खेलने वाले राजाओं और अंग्रेज अफसरों को:
उत्तर:शिकार पर उनका अधिकार बढ़ गया।जानवरों को मारना एक खेल और शक्ति का प्रतीक बन गया।
प्रश्न 2.बस्तर और जावा के औपनिवेशिक वन प्रबंधन में क्या समानताएँ हैं?
उत्तर: दोनों जगह सरकार ने जंगलों पर मालिकाना हक़ जताया।लोगों की खेती, चराई और लकड़ी लेने की आज़ादी छिन गई।वनवासियों ने दोनों ही जगह सरकार के खिलाफ विद्रोह किया।जंगलों का इस्तेमाल राज्य के आर्थिक लाभ के लिए किया गया।
प्रश्न 3. सन् 1880 से 1920 के बीच भारतीय उपमहाद्वीप के वनाच्छादित क्षेत्र में 97 लाख हेक्टेयर की गिरावट आयी।
पहले के 10.86 करोड़ हेक्टेयर से घटकर यह क्षेत्र 9.89 करोड़ हेक्टेयर रह गया था। इस गिरावट में निम्नलिखित कारकों की भूमिका बताएँ :
(क) रेलवे:
उत्तर:रेलवे के लिए लाखों पेड़ काटे गए ताकि स्लीपर बनाए जा सकें।
(ख) जहाज निर्माण:
उत्तर:ब्रिटिश नौसेना के लिए सागौन और साल की लकड़ी की भारी माँग थी।
(ग) कृषि-विस्तार:
उत्तर:नई खेती योग्य जमीन बनाने के लिए जंगल साफ किए गए।
(घ) व्यावसायिक खेती:
उत्तर:नकदी फसलों की खेती (नील, कपास आदि) के लिए जंगल काटे गए।
(ङ) चाय-कॉफ़ी के बागान:
उत्तर:बागान मालिकों को बड़ी ज़मीनें दी गईं जिन पर जंगलों को नष्ट किया गया।
(च) आदिवासी और किसान:
उत्तर:जनसंख्या बढ़ने से अधिक भूमि की ज़रूरत हुई, जिससे वन क्षेत्र घटा।
प्रश्न 4.युद्धों से जंगल क्यों प्रभावित होते हैं?
उत्तर:युद्धों के दौरान लकड़ी की माँग अचानक बहुत बढ़ जाती है।हथियार, जहाज और शिविर बनाने के लिए पेड़ों की कटाई तेज़ हो जाती है।कई बार जंगलों को दुश्मन के उपयोग से रोकने के लिए भी जला दिया जाता है।

This website is awesome because the answers is really short and good to use i love it and its helpful also
the answer is realy amazing short and good i like this app to much