Notes For All Chapters Hindi Kshitij Class 9
प्रेमचंद – दो बैलों की कथा
लेखक परिचय
- प्रेमचंद का जन्म सन् 1880 में बनारस के लमही गाँव में हुआ था।
- उनका मूल नाम धनपत राय था।
- बचपन अभावों में बीता, शिक्षा बी.ए. तक हुई।
- शिक्षा विभाग में नौकरी की, लेकिन असहयोग आंदोलन में भाग लेने के लिए नौकरी छोड़ दी और लेखन में समर्पित हो गए।
- सन् 1936 में उनका देहांत हुआ।
- उनकी कहानियाँ ‘मानसरोवर’ के आठ भागों में संकलित हैं।
- प्रमुख उपन्यास: सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, कायाकल्प, निर्मला, गबन, कर्मभूमि, गोदान।
- पत्रिकाओं का संपादन: हंस, जागरण, माधुरी आदि।
- कथा साहित्य के अलावा निबंध और अन्य गद्य लिखा।
- साहित्य को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानते थे।
- रचनाओं में गाँव-शहर का परिवेश, किसानों-मजदूरों की स्थिति, दलितों का शोषण, स्त्री की दुर्दशा, स्वाधीनता आंदोलन जैसे विषय।
- कथा साहित्य में मनुष्य के अलावा पशु-पक्षियों को भी आत्मीयता दी।
- भाषा सरल, सजीव, मुहावरेदार; लोक प्रचलित शब्दों का प्रयोग।
- ‘दो बैलों की कथा’ में कृषक समाज और पशुओं के भावात्मक संबंध का वर्णन; स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का संदेश; पंचतंत्र और हितोपदेश की परंपरा का उपयोग।
कहानी का सारांश
कहानी दो बैलों हीरा और मोती की है, जो झूरी काछी के हैं। दोनों में गहरा भाईचारा है। वे एक-दूसरे को चाटकर, सूंघकर प्रेम दिखाते और सींग मिलाते हैं। हल जोतते समय बोझ खुद उठाते हैं। थकान चाटकर मिटाते।
झूरी बैलों को ससुराल भेजता है। बैल समझते हैं कि बेच दिए गए। गया (झूरी का साला) उन्हें ले जाता है, लेकिन वे भागकर वापस आ जाते हैं। झूरी खुश होता है, लेकिन उसकी पत्नी नाराज होकर सूखा भूसा देने को कहती है।
फिर गया बैलों को ले जाता है। वे हल में अड़ते हैं, मार खाते हैं। सूखा भूसा मिलता है। एक छोटी लड़की (गया की बेटी) उन्हें रोटियाँ देती है। बैल रस्सी चबाने की कोशिश करते, लेकिन लड़की उन्हें खोल देती और शोर मचाती है। बैल भाग जाते हैं, लेकिन रास्ता भूल जाते। मटर चरते हैं, साँड से लड़ते और जीतते हैं। फिर पकड़े जाते और कांजीहौस में बंद हो जाते।
कांजीहौस में भूखे रहते। दीवार तोड़कर भागते हैं, लेकिन हीरा बंधा रहता। मोती साथ रहता। नीलाम में दढ़ियल आदमी खरीदता है। बैल भागकर झूरी के पास पहुँचते। मोती दढ़ियल को भगाता। अंत में बैलों को खली-भूसा मिलता, झूरी और उसकी पत्नी प्रेम से सहलाते।
कहानी में बैलों की दोस्ती, शोषण के खिलाफ विद्रोह, स्वतंत्रता का संघर्ष और पशु-मानव संबंध दिखाए गए।
Kha se ya notes lag rahe hai
Acha sa par liya
Very crazy 🤪
such a nice summary and very helpful Notes and thank you 👍🏼🎀🙂
Very nice notes very helpful 👍🏻🙂 thank you for the notes📖
Very helpful… TKSM✨✨
Very helpful note
Class 9 chapter 1 notes in hindi
Wow amazing
Too 🤩 amazing
Very helpful
Very good to study a day before exam 😁
9 th class Hindi 1 lesson
𝐓𝐡𝐚𝐧𝐤𝐲𝐨𝐮🙂🙂🙂🙂🙂☺️☺️☺️☺️
Such a nice explanation.
Seriously the chapter is so lengthy and long but this page always gives the best summary in lesser words.
Thankyou.
Wow so amazing
😁😁😁😁
Hi everyone you know our exam are near my hindi exam will be on 21 september 2023 so i will come for my hindi exam revision
What you want to complete
I just need to complete