रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाएं
रसायन विज्ञान क्या है|
विज्ञान की वह शाखा, जिसके अंतर्गत पदार्थों के गुण, संगठन एवं पदार्थों की संरचना और उनमें होने वाले परिवर्तनों तथा उनसे संबंधित अभिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। रसायन विज्ञान कहलाता है।
रसायन विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएं निम्न प्रकार से हैं।
1. अकार्बनिक रसायन
2. कार्बनिक रसायन
3. भौतिक रसायन
4. कृषि रसायन
5. जीव रसायन
6. विश्लेषिक रसायन
7. औद्योगिक रसायन
कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
एक मोल किसी पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें पदार्थ के 6.022 × 1023 मूलकण (परमाणु, अणु या आयन) उपस्थित होते हैं।
स्थिर अनुपात का नियम फ्रांसीसी वैज्ञानिक (रसायनज्ञ) जोसेफ प्राउस्क ने सन् 1779 में प्रस्तुत किया था।
मोल अंश (मोल प्रभाज) ताप पर निर्भर नहीं करता है। जबकि मोलरता ताप में परिवर्तन करने पर परिवर्तित हो जाती है।
आर्सेनिक और एंटीमनी दो ऐसे तत्व हैं जो उपधातुओं के रूप में कार्य करते हैं।
-40° ताप सेल्सियस तथा फॉरेनहाइट दोनों पैमानों पर बराबर होता है।
sir , aapke ye notes chahiye mujhe pdf me .