Imp Questions For All Chapters – Hindi Malhar Class 6
Matrbhumi Class 6 Important Questions
प्रश्न 1 : हिमालय को कवि ने किस रूप में चित्रित किया है?
उत्तर: कवि ने हिमालय को एक ऊँचा और महान पर्वत के रूप में चित्रित किया है, जो आकाश को छूता है और जिसके चरणों में नदियाँ बहती हैं।
प्रश्न 2 : “गंगा यमुना त्रिवेणी” का क्या अर्थ है?
उत्तर: “गंगा यमुना त्रिवेणी ” का अर्थ है गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है।
प्रश्न 3 : कवि ने भारत की किन-किन प्राकृतिक सुंदरताओं का वर्णन किया है?
उत्तर: कवि ने हिमालय, गंगा-यमुना, झरनों, और अमराइयों का वर्णन किया है।
प्रश्न 4 : ‘मलय पवन’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: ‘मलय पवन’ से तात्पर्य दक्षिण भारत के मलय पर्वत से चलने वाली सुगंधित और शीतल हवा है।
प्रश्न 5 : ‘जनमभूमि’ और ‘मातृभूमि’ में क्या अंतर है?
उत्तर: ‘जनमभूमि’ वह भूमि है जहाँ हमारा जन्म होता है, जबकि ‘मातृभूमि’ वह भूमि है जिसे हम माता के समान मानते हैं और उससे गहरा लगाव रखते हैं।
प्रश्न 6 : कवि ने भारत को किन विशेषणों से सुशोभित किया है?
उत्तर: कवि ने भारत को ‘पुण्यभूमि’, ‘सर्वणभूमि’, ‘कर्मभूमि’, और ‘युद्धभूमि’ जैसे विशेषणों से सुशोभित किया है।
प्रश्न 7 : इस कविता में भारत के किन महापुरुषों का उल्लेख किया गया है?
उत्तर: कविता में रघुपति (राम), सीता, श्रीकृष्ण, और गौतम बुद्ध का उल्लेख किया गया है।
प्रश्न 8 : गौतम बुद्ध ने किस प्रकार से जगत को दिशा दिखाई?
उत्तर: गौतम बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, और धर्म का मार्ग दिखाकर जगत को दिशा प्रदान की।
प्रश्न 9 : ‘युद्धभूमि’ और ‘बुद्धभूमि’ शब्दों का क्या अर्थ है?
उत्तर: ‘युद्धभूमि’ वह भूमि है जहाँ युद्ध होते हैं, जबकि ‘बुद्धभूमि’ वह भूमि है जहाँ ज्ञान और शांति का प्रचार होता है।
प्रश्न 10 : इस कविता में भारत के किस पवित्र ग्रंथ का उल्लेख किया गया है?
उत्तर: इस कविता में गीता का उल्लेख किया गया है।
प्रश्न 11 : ‘गंगा यमुना’ को किस प्रकार से विशेष महत्व दिया गया है?
उत्तर: ‘गंगा यमुना’ को भारत की पवित्र नदियाँ माना गया है, जो जीवनदायिनी हैं और जिनका संगम धार्मिक महत्व रखता है।
प्रश्न 12 : ‘श्रीकृष्ण ने सुनाई वंशी’ का क्या अर्थ है?
उत्तर: ‘श्रीकृष्ण ने सुनाई वंशी’ का अर्थ है कि श्रीकृष्ण ने अपनी बाँसुरी से प्रेम, करुणा, और ज्ञान का संदेश दिया।
प्रश्न 13 : इस कविता का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस कविता का मुख्य उद्देश्य भारत की महानता, उसकी सांस्कृति , और उसकी प्राकृतिक सुंदरता का वर्णन करना है।
प्रश्न 14 : कवि ने भारत की किस प्रकार से प्रशंसा की है?
उत्तर: कवि ने भारत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिकता, सांस्कृति, और महापुरुषों के योगदान की प्रशंसा की है।
प्रश्न 15 : ‘गौतम ने जन्म लेकर, जग को दिशा दिखाई’ इस पंक्ति का क्या अर्थ है?
उत्तर: इसका अर्थ है कि गौतम बुद्ध ने अपने ज्ञान और उपदेशों से पूरी दुनिया को सत्य और धर्म का मार्ग दिखाया।
प्रश्न 16 : इस कविता में भारत की नदियों को किस प्रकार वर्णित किया गया है?
उत्तर: इस कविता में भारत की नदियों को जीवनदायिनी, पवित्र, और कलकल बहती हुई धारा के रूप में वर्णित किया गया है।
प्रश्न 17 : ‘मातृभूमि’ शब्द का क्या महत्व है?
उत्तर: ‘मातृभूमि’ शब्द से वह भूमि समझी जाती है जिसे हम अपनी माँ के समान मानते हैं और जिसके प्रति हमारा गहरा प्रेम और सम्मान होता है।
प्रश्न 18 : इस कविता का पाठकों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: इस कविता से पाठकों में अपने देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना उत्पन्न होती है, और वे भारत की महानता को समझते हैं।
It was really helpful to me
thank you.
In our school mam did not give this much Question Answer