Short Questions
1. कवि ने अपने घर को क्या कहा है?
उत्तर:कवि ने कहा है कि मेरा घर सारा संसार है।
2. कवि किस बात पर गर्व करता है?
उत्तर:उसे अपनी मानवता पर अभिमान है।
3. कवि का आराध्य कौन है?
उत्तर:कवि का आराध्य आदमी (मनुष्य) है।
4. कवि के अनुसार घट-घट में कौन है?
उत्तर:कवि के अनुसार घट-घट में राम है।
5. कवि को क्या भाता है-देवत्व या मनुजत्व?
उत्तर:कवि को मनुजत्व भाता है।
6. धरती को कवि ने किससे ज्यादा सुकुमार बताया है?
उत्तर:उसने स्वर्गों से ज्यादा सुकुमार कहा है।
7. कवि ने ‘देश-काल’ को किससे तुलना की है?
उत्तर:कवि ने उसे जंग लगी जंजीर कहा है।
8. कवि ने लोगों को क्या सिखाया है?
उत्तर:कि जियो और जीने दो संसार को।
9. ‘फूल डाल का पीछे, पहले उपवन का श्रृंगार है’ – इस पंक्ति का अर्थ क्या है?
उत्तर:इसका अर्थ है कि व्यक्ति से पहले समाज का कल्याण आवश्यक है।
10. कविता का मूल भाव क्या है?
उत्तर:कविता का मूल भाव है कि सारा संसार एक परिवार है, कोई पराया नहीं।
Long Questions
1. कवि ने अपने धर्म को स्याही और शब्दों का गुलाम क्यों नहीं माना?
उत्तर:क्योंकि कवि के लिए धर्म का अर्थ प्रेम और मानवता है, न कि शब्दों या पुस्तकों का पालन।
2. देश-काल को जंग लगी जंजीर क्यों कहा गया है?
उत्तर:क्योंकि यह मनुष्य को बाँधती है और उसे सीमित सोच में रोक देती है।
3. ‘घट-घट में राम है’ – इस पंक्ति से क्या भाव प्रकट होता है?
उत्तर:यह बताती है कि ईश्वर हर व्यक्ति के भीतर है, इसलिए सबके साथ प्रेम करना चाहिए।
4. ‘जियो और जीने दो’ के लिए कवि क्या बाँटने को कहता है?
उत्तर:कवि कहता है कि जितना ज्यादा बाँट सको, बाँटो अपने प्यार को।
5. ‘मानवता का मार्ग सर्वश्रेष्ठ है’ – कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:क्योंकि प्रेम, समानता और सह-अस्तित्व ही मानवता के सर्वोच्च मूल्य हैं।

Leave a Reply