Short Questions
1.गीता क्यों अनमनी थी?
उत्तर:क्योंकि वह दहेज की माँग से परेशान और चिंतित थी।
2.महिलाएँ गीता के भाग्य को क्यों सराह रही थीं?
उत्तर:क्योंकि उसे एक इंजीनियर लड़का मिला था और उन्होंने सोचा कि कोई माँग नहीं रखी गई।
3. ‘हम दहेज के खिलाफ हैं’ – यह किसने कहा?
उत्तर:यह लड़के के पिता ने कहा।
4. गीता को किनकी बातों में छलावा नज़र आया?
उत्तर:लड़के के पिता की बातों में, जो दहेज नहीं माँगने का नाटक कर रहे थे।
5. शंभुपुरा वालों का रिश्ता क्यों ठुकराया गया था?
उत्तर:क्योंकि वे गरीब थे।
6. बारातियों ने खाने में क्या माँगा?
उत्तर:उन्होंने आइसक्रीम माँगी।
7. दूल्हे ने शादी में क्या माँग रखी?
उत्तर:उसने कार माँगी।
8. गीता ने शादी करने से इनकार क्यों किया?
उत्तर:क्योंकि दूल्हे ने दहेज की माँग रखी थी।
9. रघुनाथ जी का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:वे बहुत मिलनसार और मानवतावादी थे।
10. ‘अपमान का दहेज लेकर’ कौन लौट गया?
उत्तर:दूल्हा और उसके पिता लौट गए।
Long Questions
1. गीता ने पिताजी से “अगर आप बुरा न मानें” कहकर क्या कहा?
उत्तर:उसने कहा कि जो व्यक्ति दहेज माँगता है वह दण्डनीय होता है, और पिताजी को शंभुपुरा वालों के घर जाकर रिश्ता जोड़ने की सलाह दी।
2. शंभुपुरा पहुँचकर गीता के चाचा ने रघुनाथ जी को क्या बताया?
उत्तर:उन्होंने पूरी घटना सुनाई और कहा कि पहले रिश्ता न मानकर उन्होंने गलती की थी।
3. रघुनाथ जी ने गीता का रिश्ता क्यों स्वीकार किया?
उत्तर:क्योंकि वे गीता जैसी सुशील और सुसंस्कारी बहू पाकर बहुत प्रसन्न हुए।
4. बारातियों के लौटने का क्या कारण था?
उत्तर:क्योंकि गीता ने दहेज माँगने वाले दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया था।
5. कहानी ‘नई सुबह’ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:कि दहेज एक बुराई है, और हमें गीता की तरह साहस से इसका विरोध करना चाहिए।

Leave a Reply