Short Questions
1. कौरवों ने कायर किसे समझा?
उत्तर:युधिष्ठिर को।
2. क्षमा किसे शोभती है?
उत्तर:उस भुजंग (नाग) को, जिसके पास गरल (विष) हो।
3. सिंधु से रास्ता किसने माँगा?
उत्तर:भगवान श्रीराम ने।
4. ‘सुयोधन’ संबोधन का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
उत्तर:दुर्योधन के लिए।
5. किन गुणों को सारा जग पूजता है?
उत्तर:सहनशीलता, क्षमा और दया को।
6. राम ने सागर से कितने दिन तक पथ माँगा?
उत्तर:तीन दिवस तक।
7. सागर राम के चरणों में क्यों आ गिरा?
उत्तर:राम के बाणों की अग्नि से व्याकुल होकर।
8. कविता में ‘नर व्याघ्र’ किसे कहा गया है?
उत्तर:युधिष्ठिर को।
9. कविता के अनुसार बल का दर्प कब शोभा देता है?
उत्तर:जब उसके पीछे विनम्रता और शक्ति होती है।
10. कविता का मुख्य भाव क्या है?
उत्तर:क्षमा और सहनशीलता तभी शोभा देती है जब व्यक्ति में शक्ति और पराक्रम हो।
Long Questions
1. ‘नर व्याघ्र’ का प्रयोग कवि ने क्यों किया है?
उत्तर:कवि ने यह शब्द युधिष्ठिर के शौर्य और धैर्य को व्यक्त करने के लिए किया है।
2. सागर किसके चरणों में आ गिरा और क्यों?
उत्तर:भगवान श्रीराम के चरणों में, क्योंकि राम के बाणों की अग्नि से वह व्याकुल हो गया था।
3. ‘क्षमा शोभती उस भुजंग को, जिसके पास गरल हो’ – इसका भाव लिखिए।
उत्तर:क्षमा उसी को शोभा देती है जिसमें शक्ति होती है, निर्बल की क्षमा तुच्छ होती है।
4. ‘सच पूछो तो, शर में ही बसती है दीप्ति विनय की’ – पंक्ति का अर्थ बताइए।
उत्तर:बल और विनम्रता साथ हों तो ही मनुष्य पूजनीय बनता है, केवल विनय से नहीं।
5. कवि इस कविता के माध्यम से क्या संदेश देना चाहता है?
उत्तर:कवि कहना चाहता है कि शक्ति के साथ क्षमा और सहनशीलता ही सच्चे मनुष्य का गुण है।

Leave a Reply