Short Questions
1. ‘कम्पनी सरकार की भी तो जय कहिए।’ यह किसने किससे कहा?
उत्तर: चेन्नम्मा ने मल्लप्पा शेट्टी से कहा।
2. लालच आने पर आदमी में क्या परिवर्तन हो जाते हैं?
उत्तर:वह अंधा और नीच बन जाता है।
3. समय आने पर नारी क्या कर सकती है?
उत्तर: वह प्रलय भी कर सकती है।
4. नारी की शक्ति के बारे में चेन्नम्मा ने मल्लप्पा से क्या कहा?
उत्तर: नारी दुर्बल नहीं, समय आने पर वह प्रलय कर सकती है।
5. दास बनकर जीवन बिताने से कैसा जीवन जीना अच्छा है?
उत्तर: लड़कर मर जाना अच्छा है।
6. मल्लप्पा शेट्टी कौन था?
उत्तर:वह कित्तूर का दीवान था जो अंग्रेजों से मिल गया था।
7. थेकरे कौन था?
उत्तर:वह अंग्रेजों का सेनानायक था।
8. चेन्नम्मा किस राज्य की रानी थी?
उत्तर:वह कित्तूर राज्य की रानी थी।
9. चेन्नम्मा ने फरमान का क्या किया?
उत्तर: उसने फरमान फाड़कर फेंक दिया।
10. रायण्णा ने थेकरे का क्या किया?
उत्तर: उसका सिर काटकर किले के बुर्ज पर लटका दिया।
Long Questions
1. चेन्नम्मा ने सरकार के फरमान का उत्तर किन शब्दों में दिया?
उत्तर:उसने कहा कि अंग्रेज़ों की यह भूल है कि नारी को वे दुर्बल समझते हैं; वह समय आने पर प्रलय कर सकती है।
2. यदि मल्लप्पा जैसे भेदी शत्रु से मिल जाएँ तो क्या होगा?
उत्तर: देश का नुकसान होगा और गद्दारी बढ़ेगी; ऐसे लोग ईश्वर की क्षमा नहीं पाते।
3. “अंग्रेज़ों को चुनौती देना साँप की बाँबी में हाथ डालना है” – इस कथन का क्या आशय है?
उत्तर: इसका अर्थ है कि अंग्रेजों से लड़ना बहुत कठिन और खतरनाक कार्य था।
4. मल्लप्पा का अंत किस प्रकार हुआ?
उत्तर:रानी चेन्नम्मा ने क्रोध में आकर अपनी कटार से उसके सीने में भोंक दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
5. लड़ाई की तैयारी के बारे में रायण्णा ने चेन्नम्मा को क्या बताया?
उत्तर:उसने कहा कि राज्य में अन्न, जल और बारूद की पूरी व्यवस्था है, हम युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Leave a Reply