Short Questions
1. लेखक कहाँ फिसल गया था?
उत्तर:लेखक बाथरूम की सीढ़ी पर फिसल गया था।
2. लेखक को चोट कहाँ आई थी?
उत्तर:उसे दाहिने पैर में चोट आई थी।
3. लेखक ने टूटी टाँग को ‘साहित्य में कैश करने’ का क्या अर्थ बताया?
उत्तर:इसका अर्थ है टूटी टाँग पर लेख लिखकर प्रसिद्धि पाना।
4. लेखक का पेशा क्या था?
उत्तर:वह अध्यापक (शिक्षक) था।
5. लेखक की पत्नी ने किस बात पर झल्लाकर कहा – ‘दोनों में लगना था क्या?’
उत्तर:जब लेखक ने कहा कि ‘गनीमत है एक ही पैर में चोट लगी’, तब।
6. लेखक के जनरल नॉलेज में वृद्धि कैसे हुई?
उत्तर:जब उसने पोर्टेबल एक्स-रे मशीन देखी।
7. मित्रों ने कवियों के बारे में क्या सुझाव दिया?
उत्तर:कि कवियों को अस्पताल में मरीजों को कविताएँ सुनाकर बेहोश करने का काम दिया जाए।
8. तीन माह बिस्तर पर पड़े रहकर लेखक ने क्या किया?
उत्तर:उसने कुछ व्यंग्य और समीक्षाएँ लिखीं।
9. लेखक ने किससे आत्म-निवेदन किया?
उत्तर:उसने ईश्वर से अपने कष्टों के निवारण के लिए आत्म-निवेदन किया।
10. लेखक के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
उत्तर:कि आदमी का मनोबल न टूटे।
Long Questions
1. ‘अपराधी कोई हो और सजा किसी को मिले’ का क्या आशय है?
उत्तर:लेखक कहना चाहता है कि दुनिया में कई बार गलती एक की होती है, पर सजा किसी और को मिलती है।
2. लेखक के अनुसार हड्डी के टूटने से क्या लाभ हुआ?
उत्तर:इससे उसके सामान्य ज्ञान में वृद्धि हुई और उसने पोर्टेबल एक्स-रे मशीन देखी।
3. ‘कवियों को समाजोपयोगी बनाना है’ – इस कथन का क्या अर्थ है?
उत्तर:कवियों को ऐसा काम देना चाहिए जिससे वे समाज के काम आ सकें, जैसे – अस्पताल में कविताएँ सुनाना।
4. ‘आदमी के भीतर का मनोबल न टूटे’ – इसका क्या भाव है?
उत्तर:लेखक कहना चाहता है कि शारीरिक चोट से डरना नहीं चाहिए, बल्कि आत्मिक शक्ति बनाए रखनी चाहिए।
5. ‘दर्द सबको माँजता है’ – इसका क्या आशय है?
उत्तर:इसका अर्थ है कि दुःख और कष्ट मनुष्य को मजबूत और अनुभवी बनाते हैं।

Leave a Reply