जनपदों और महाजनपदों का युग
Short Questions Answer
प्रश्न: जनपद किसे कहते हैं?
उत्तर: मनुष्यों के बसने का क्षेत्र जनपद कहलाता है।
प्रश्न: महाजनपद किसे कहते हैं?
उत्तर: बड़े और शक्तिशाली जनपदों को महाजनपद कहा जाता था।
प्रश्न: गणसंघ क्या थे?
उत्तर: वे राज्य जहाँ राजा का पद वंशानुगत नहीं होता था और जनता द्वारा चुना जाता था, उन्हें गणसंघ कहा जाता था।
प्रश्न: मगध साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: मगध साम्राज्य की स्थापना हर्यंक वंश के राजा बिम्बिसार ने की थी।
प्रश्न: बिम्बिसार की राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर: बिम्बिसार की राजधानी राजगिर (गिरिव्रज) थी।
प्रश्न: अजातशत्रु के द्वारा प्रयोग किया गया प्रमुख युद्ध यंत्र कौन-सा था?
उत्तर: पत्थर फेंकने वाला “महासिलाकटंक” और गदा से जुड़ा “रथमूसल” नामक यंत्र।
प्रश्न: नंद वंश के संस्थापक का नाम क्या था?
उत्तर: नंद वंश का संस्थापक महापद्म नंद था।
प्रश्न: शिशुनाग वंश की राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर: शिशुनाग वंश की राजधानी वैशाली थी।
प्रश्न: महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: महावीर स्वामी का जन्म वैशाली गणराज्य में हुआ था।
प्रश्न: गौतम बुद्ध को ज्ञान कहाँ प्राप्त हुआ था?
उत्तर: गौतम बुद्ध को बोधगया में एक पीपल के वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।
Long Questions Answer
प्रश्न: जनपद और महाजनपद में क्या अंतर था?
उत्तर: जनपद मनुष्यों के बसने का छोटा क्षेत्र होता था, जबकि बड़े और शक्तिशाली जनपद महाजनपद कहलाते थे।
महाजनपदों में राजा का पद वंशानुगत होता था और इनके अधीन छोटे-छोटे जनपद आते थे।
प्रश्न: मगध साम्राज्य की स्थापना और विस्तार कैसे हुआ?
उत्तर: मगध की स्थापना हर्यंक वंश के बिम्बिसार ने की थी।
उसने अंग को जीतकर अपने राज्य में मिलाया और अन्य राज्यों से वैवाहिक संबंध बनाए।
अजातशत्रु ने आक्रमक नीति अपनाई और नए युद्ध यंत्रों से साम्राज्य को विस्तार दिया।
प्रश्न: मगध के साम्राज्य के विस्तार के प्रमुख कारण क्या थे?
उत्तर:
- इस क्षेत्र की भूमि उपजाऊ थी।
- यहाँ लोहे के भंडार थे जिनसे हथियार बनते थे।
- गंगा नदी से व्यापार सुगम था।
- राजधानियाँ सुरक्षित थीं और सेना में हाथियों की बड़ी संख्या थी।
प्रश्न: शिशुनाग वंश के शासन की प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?
उत्तर: शिशुनाग, काशी प्रदेश का शासक था जिसने नागदासक को हटाकर सत्ता संभाली।
उसने अवंति के शासक को हराकर उज्जैन पर कब्जा किया और मगध साम्राज्य का विस्तार किया।
प्रश्न: नंद वंश की स्थापना किसने की और इसकी प्रमुख विशेषताएँ क्या थीं?
उत्तर: नंद वंश की स्थापना महापद्म नंद ने की थी।
वह साहसी और महत्वाकांक्षी शासक था। उसके शासनकाल में सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया।
उसकी विशाल सेना और अपार धन-भंडार के कारण वह अत्यधिक शक्तिशाली था।
प्रश्न: सिकंदर के आक्रमण के क्या परिणाम हुए?
उत्तर: भारत और यूनान के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध स्थापित हुए।
सिकंदर के साथ आए यात्रियों ने भारत के भूगोल और घटनाओं का विस्तार से वर्णन किया जिससे इतिहास लेखन में सहायता मिली।
प्रश्न: महाजनपद काल की राजनैतिक व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
उत्तर: इस काल में राजा शक्तिशाली था।
मंत्री, पुरोहित, कोषाध्यक्ष, सेनापति आदि प्रशासन चलाते थे।
परिषद में ब्राह्मण सदस्य होते थे। कर किसानों और व्यापारियों से वसूला जाता था।
प्रश्न: महाजनपद काल की सामाजिक और धार्मिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर: समाज चार वर्णों में बँटा था – ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र।
कई जातियाँ जैसे – लुहार, बढ़ई, तेली, सुनार आदि विकसित हुईं।
धार्मिक कर्मकांडों से लोग ऊब चुके थे और इसी समय जैन व बौद्ध धर्म का उदय हुआ।
प्रश्न: महावीर स्वामी का जीवन परिचय और उनकी शिक्षाएँ लिखिए।
उत्तर: महावीर का जन्म वैशाली में हुआ और वे जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे।
30 वर्ष की आयु में उन्होंने घर त्याग दिया और 12 वर्ष की साधना के बाद ज्ञान प्राप्त किया।
उनकी मुख्य शिक्षाएँ थीं — अहिंसा, सत्य, चोरी न करना, संग्रह न करना और ब्रह्मचर्य का पालन।
प्रश्न: गौतम बुद्ध का जीवन परिचय और उनकी शिक्षाएँ लिखिए।
उत्तर: गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी वन में हुआ।
29 वर्ष की आयु में उन्होंने घर छोड़ा और बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया।
उनकी प्रमुख शिक्षाएँ थीं —
- दुख का कारण तृष्णा है।
- तृष्णा से मुक्ति द्वारा निर्वाण प्राप्त होता है।
- अष्टांगिक मार्ग और पंचशील का पालन करने से जीवन शुद्ध होता है।

Leave a Reply