हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान
Short Questions Answer
प्रश्न: हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कौन-कौन से रंग होते हैं?
उत्तर: हमारे राष्ट्रीय ध्वज में केशरिया, सफेद और हरा रंग होता है।
प्रश्न: राष्ट्रध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या है?
उत्तर: राष्ट्रध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।
प्रश्न: राष्ट्रध्वज के मध्य में कौन-सा चक्र बना होता है?
उत्तर: राष्ट्रध्वज के मध्य में नीले रंग का अशोक चक्र बना होता है।
प्रश्न: अशोक चक्र में कितनी तीलियाँ होती हैं?
उत्तर: अशोक चक्र में 24 तीलियाँ होती हैं।
प्रश्न: राष्ट्रगान की रचना किसने की थी?
उत्तर: राष्ट्रगान की रचना गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर ने की थी।
प्रश्न: राष्ट्रगीत की रचना किसने की थी?
उत्तर: राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की रचना बंकिमचन्द्र चटर्जी ने की थी।
प्रश्न: राष्ट्रीय पुष्प कौन-सा है?
उत्तर: कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है।
प्रश्न: राष्ट्रीय पक्षी कौन-सा है?
उत्तर: मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
प्रश्न: राष्ट्रीय पशु कौन-सा है?
उत्तर: बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
प्रश्न: राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे कौन से शब्द लिखे हैं?
उत्तर: राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे ‘सत्यमेव जयते’ शब्द लिखे हैं।
Long Questions Answer
प्रश्न: राष्ट्रध्वज का वर्णन कीजिए।
उत्तर: हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कहलाता है। इसमें समान अनुपात में तीन पट्टियाँ होती हैं — ऊपर केशरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग।
सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र बना है। केशरिया त्याग का, सफेद शांति का और हरा समृद्धि का प्रतीक है।
प्रश्न: राष्ट्रध्वज फहराने के नियम लिखिए।
उत्तर:
- राष्ट्रध्वज फहराते समय सावधान की मुद्रा में खड़ा रहना चाहिए।
- केशरिया पट्टी सदैव ऊपर होनी चाहिए।
- महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर प्रतिदिन राष्ट्रध्वज फहराया जाए और सूर्यास्त से पहले उतार लिया जाए।
- राष्ट्रध्वज का उपयोग सजावट के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
प्रश्न: राष्ट्रध्वज का ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक महत्व बताइए।
उत्तर: राष्ट्रध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया।
यह त्याग, सत्य, शांति और समृद्धि का प्रतीक है।
बीच का नीला चक्र धर्म, गति और प्रगति का प्रतीक है, जो सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।
प्रश्न: राष्ट्रीय चिन्ह का वर्णन कीजिए।
उत्तर: राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया है। इसमें चार शेर हैं, जिनमें तीन दिखाई देते हैं।
शेरों के नीचे चौकी में एक घोड़ा, एक बैल और बीच में चक्र है। इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है जिसका अर्थ है — ‘केवल सत्य की ही विजय होती है।’
प्रश्न: राष्ट्रगान के बारे में लिखिए।
उत्तर: राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ की रचना गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर ने की थी।
यह हमारी मातृभूमि की प्रशंसा का गीत है जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।
इसके गायन की अवधि लगभग 52 सेकंड होती है।
प्रश्न: राष्ट्रगान गाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
- राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा रहना चाहिए।
- गाते समय चलना या बातें नहीं करनी चाहिए।
- समूह में एक स्वर और जोश के साथ गाना चाहिए।
प्रश्न: राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का वर्णन कीजिए।
उत्तर: ‘वन्दे मातरम्’ की रचना बंकिमचन्द्र चटर्जी ने की थी।
यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन में देशभक्ति की प्रेरणा बना।
इसे राष्ट्रगान के समान ही सम्मान दिया जाता है।
प्रश्न: राष्ट्रीय पुष्प और राष्ट्रीय पक्षी के बारे में लिखिए।
उत्तर: कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है, जो कीचड़ में खिलकर भी पवित्रता का प्रतीक है।
मोर राष्ट्रीय पक्षी है, जो सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक है और इसे भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।
प्रश्न: राष्ट्रीय पशु बाघ के बारे में लिखिए।
उत्तर: बाघ शक्ति और शान का प्रतीक है।
इसकी संख्या घटने पर 1973 में ‘बाघ परियोजना’ शुरू की गई, जिसके अंतर्गत अब तक 27 बाघ अभ्यारण्य बनाए गए हैं।
बाघ का शिकार करना दंडनीय अपराध है।
प्रश्न: राष्ट्रीय प्रतीकों का क्या महत्व है?
उत्तर: राष्ट्रीय प्रतीक हमारे राष्ट्र की एकता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक हैं।
ये हमें देशभक्ति, सम्मान और त्याग की भावना सिखाते हैं।
इनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Leave a Reply