भारत की प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जन्तु
Short Questions Answer
प्रश्न: प्राकृतिक वनस्पति किसे कहते हैं?
उत्तर: विविध प्रकार के वन, घास भूमियाँ और झाड़ियाँ प्राकृतिक वनस्पति कहलाती हैं।
प्रश्न: भारत की वनस्पति को कितने प्रमुख भागों में बाँटा गया है?
उत्तर: भारत की वनस्पति को चार प्रमुख भागों में बाँटा गया है।
प्रश्न: उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?
उत्तर: ये वन पश्चिमी घाट, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान-निकोबार में पाए जाते हैं।
प्रश्न: उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वनों को क्या कहा जाता है?
उत्तर: इन्हें मानसूनी वन कहा जाता है।
प्रश्न: कंटीले वन कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: कंटीले वन राजस्थान, बुंदेलखंड, हरियाणा, सौराष्ट्र और पश्चिम मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं।
प्रश्न: ज्वारीय वन किन स्थानों पर पाए जाते हैं?
उत्तर: ज्वारीय वन नदियों के डेल्टा क्षेत्रों में जैसे सुंदरवन में पाए जाते हैं।
प्रश्न: शंकुधारी वनों के दो प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर: चीड़ और देवदार।
प्रश्न: हिमालय के सबसे ऊँचे भाग में पाए जाने वाले वनों को क्या कहा जाता है?
उत्तर: इन्हें अल्पाइन वन कहा जाता है।
प्रश्न: बाघ और मोर क्या हैं?
उत्तर: बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु और मोर राष्ट्रीय पक्षी है।
प्रश्न: गिर के वनों में कौन-सा जीव पाया जाता है?
उत्तर: गिर के वनों में सिंह पाया जाता है।
Long Questions Answer
प्रश्न: भारत की प्रमुख वनस्पतियों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर: भारत की वनस्पति को चार भागों में बाँटा गया है —
(1) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन,
(2) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन,
(3) कंटीले वन तथा झाड़ियाँ, और
(4) ज्वारीय वन।
इन वनों का वितरण जलवायु और वर्षा पर निर्भर करता है।
प्रश्न: उष्ण कटिबंधीय वर्षा वनों की विशेषताएँ और मुख्य वृक्ष लिखिए।
उत्तर:
विशेषताएँ –
- इन वनों के वृक्ष ऊँचे और सदा हरे-भरे रहते हैं।
- वृक्षों की पत्तियाँ मोटी और चिकनी होती हैं।
- ये वन घने होते हैं।
मुख्य वृक्ष – आबनूस, महोगनी, रोजवुड, बाँस, नारियल और रबर।
प्रश्न: उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वनों की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
- ये वन 75 से 200 सेंटीमीटर वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
- इनके वृक्ष वर्ष में एक बार अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
- ये उपयोगी वन हैं जिनमें सागौन, साल, शीशम और चंदन के वृक्ष होते हैं।
प्रश्न: कंटीले वनों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
- ये वन 75 सेंटीमीटर से कम वर्षा वाले प्रदेशों में पाए जाते हैं।
- इनके वृक्षों में काँटे होते हैं और पत्तियाँ छोटी होती हैं।
- वृक्ष दूर-दूर होते हैं और जड़ें लंबी होती हैं।
- प्रमुख वृक्ष – कीकर, बबूल, खजूर, बेर और नागफनी।
प्रश्न: ज्वारीय वनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
- ये वन समुद्र तट के डेल्टा क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
- इनमें खारे और मीठे पानी दोनों में पनपने वाले वृक्ष होते हैं।
- सुन्दरवन इसका प्रमुख क्षेत्र है।
- मुख्य वृक्ष – मैंग्रोव और सुन्दरी।
प्रश्न: पर्वतीय वनस्पतियों की विभिन्न पेटियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
पर्वतीय वनस्पतियाँ चार भागों में बाँटी जाती हैं —
(1) आर्द्र पर्वतीय वन – ओक और चेस्टनट,
(2) समशीतोष्ण चीड़ वन – चीड़ के वृक्ष,
(3) शंकुधारी वन – सीडर, सिल्वर फर और देवदार,
(4) अल्पाइन वन – बर्च, झाड़ियाँ और बुग्याल घास।
प्रश्न: भारत के प्रमुख वन्य जीवों का नाम लिखिए।
उत्तर: भारत में बाघ, शेर, गैंडा, हाथी, ऊँट, याक, हिरण, भैंसा, तेन्दुआ, नीलगाय, बंदर और रंग-बिरंगे पक्षी पाए जाते हैं।
गिर के वनों में शेर और असम-कर्नाटक में हाथी पाए जाते हैं।
प्रश्न: भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के नाम और स्थान लिखिए।
उत्तर:
- कान्हा-किसली – मध्यप्रदेश
- काजीरंगा – असम
- गिर – गुजरात
- कार्बेट – उत्तराखंड
- बांधवगढ़ – मध्यप्रदेश
- पेरियार – केरल
- रणथम्भौर – राजस्थान
प्रश्न: भारत में वन्य जीवों को संरक्षण क्यों दिया गया है?
उत्तर: वन्य जीव प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं।
बढ़ती जनसंख्या और वनों की कटाई से इनके अस्तित्व पर खतरा है।
इसलिए इनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य और चिड़ियाघर स्थापित किए गए हैं।
प्रश्न: वनों का महत्व लिखिए।
उत्तर:
- वन जीवन का आधार हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन देते हैं।
- ये वर्षा लाने, मिट्टी की रक्षा करने और तापमान संतुलित रखने में सहायक हैं।
- वन पशु-पक्षियों का घर हैं और मानव को लकड़ी, फल-फूल व औषधियाँ प्रदान करते हैं।

Leave a Reply