भारत की जनसंख्या एवं वितरण
Short Questions Answer
प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर: जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में दूसरा स्थान है।
प्रश्न: भारत की कुल जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का कितने प्रतिशत है?
उत्तर: लगभग 16 प्रतिशत।
प्रश्न: वर्ष 2001 में भारत का जनसंख्या घनत्व कितना था?
उत्तर: 324 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
प्रश्न: जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी इकाई क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं।
प्रश्न: भारत में सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र कौन-से हैं?
उत्तर: गंगा-यमुना का मैदान, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल।
प्रश्न: मध्यप्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर: 196 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।
प्रश्न: भारत का स्त्री-पुरुष अनुपात क्या है?
उत्तर: प्रति 1000 पुरुषों पर 939 महिलाएँ।
प्रश्न: भारत में सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर: केरल।
प्रश्न: भारत में सबसे कम साक्षरता वाला राज्य कौन-सा है?
उत्तर: बिहार।
प्रश्न: भारत की लगभग दो तिहाई जनसंख्या किस पर निर्भर है?
उत्तर: कृषि पर निर्भर है।
Long Questions Answer
प्रश्न: भारत में जनसंख्या का वितरण असमान क्यों है?
उत्तर: भारत में जनसंख्या का वितरण असमान है क्योंकि कहीं स्थलाकृति, जलवायु, मिट्टी और खनिज भंडार अनुकूल हैं, तो कहीं प्रतिकूल।
मैदानी, उपजाऊ और औद्योगिक क्षेत्रों में अधिक लोग रहते हैं जबकि पर्वतीय और शुष्क क्षेत्रों में कम।
प्रश्न: जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(1) स्थलाकृति – लोग मैदानी क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं।
(2) जलवायु – अत्यधिक गर्म या ठंडे प्रदेशों में लोग कम बसते हैं।
(3) मिट्टी – उपजाऊ मिट्टी वाले क्षेत्रों में घनी आबादी होती है।
(4) खनिज भंडार – खनिजों की उपलब्धता से औद्योगिक विकास होता है जिससे जनसंख्या बढ़ती है।
प्रश्न: भारत की जनसंख्या को घनत्व के आधार पर कितने वर्गों में बाँटा गया है?
उत्तर: भारत की जनसंख्या को तीन वर्गों में बाँटा गया है –
(1) सघन जनसंख्या वाले क्षेत्र (300 से अधिक व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)।
(2) सामान्य जनसंख्या वाले क्षेत्र (100 से 300 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)।
(3) कम जनसंख्या वाले क्षेत्र (100 से कम व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)।
प्रश्न: भारत की जनसंख्या की विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर:
(1) व्यवसायिक भिन्नता
(2) स्त्री-पुरुष अनुपात
(3) आयु संरचना
(4) साक्षरता स्तर
(5) ग्रामीण व नगरीय भिन्नता
(6) सांस्कृतिक विविधता
प्रश्न: भारत का साक्षरता स्तर क्या है?
उत्तर: 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 65 प्रतिशत है।
पुरुषों की साक्षरता 75.85 प्रतिशत और महिलाओं की 54.26 प्रतिशत है।
केरल में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम साक्षरता है।
प्रश्न: भारत में जनसंख्या की ग्रामीण व नगरीय भिन्नता का वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारत गांवों का देश है जहाँ लगभग 5 लाख गाँव हैं।
कुल जनसंख्या का 74.28% भाग गांवों में और 25.72% भाग नगरों में रहता है।
ग्रामीण लोग कृषि करते हैं जबकि नगरीय लोग उद्योग, सेवा और व्यापार में लगे हैं।
प्रश्न: भारत का स्त्री-पुरुष अनुपात क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: भारत में प्रति 1000 पुरुषों पर 939 महिलाएँ हैं।
यह असंतुलन समाज के विकास के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इससे सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न: भारत की जनजातियों का क्षेत्रीय वितरण बताइए।
उत्तर:
(1) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र – नागालैंड, असम, मेघालय में नागा, खासी, गारो जनजातियाँ।
(2) मध्यवर्ती क्षेत्र – मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में गोंड, भील, कोरकू जनजातियाँ।
(3) दक्षिणी क्षेत्र – केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में टोडा, दुरूला, करूम्बा जनजातियाँ।
प्रश्न: मध्यप्रदेश की प्रमुख जनजातियों के नाम लिखिए।
उत्तर: मध्यप्रदेश में भील, गोंड, कोरकू, बैगा, भरिया, सहरिया और भूमिया जनजातियाँ निवास करती हैं।
ये प्रायः बालाघाट, मंडला, झाबुआ, धार, सीधी और डिंडौरी जिलों में पाई जाती हैं।
प्रश्न: भारत की सांस्कृतिक विविधता का वर्णन कीजिए।
उत्तर: भारत में आर्य, द्रविड़ और मंगोल प्रजातियाँ रहती हैं।
यहाँ अनेक धर्म, भाषाएँ और जातियाँ हैं, परंतु इन विविधताओं के बावजूद हम सभी भारतीय हैं।
यही विविधता भारत की एकता की पहचान है।

Leave a Reply