अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ
Short Questions Answer
प्रश्न: ग्लोब या मानचित्र पर अक्षांश और देशान्तर रेखाएँ क्यों खींची जाती हैं?
उत्तर: पृथ्वी पर किसी स्थान की ठीक-ठीक स्थिति बताने के लिए अक्षांश और देशान्तर रेखाएँ खींची जाती हैं।
प्रश्न: अक्षांश रेखाएँ किसे कहते हैं?
उत्तर: भूमध्य रेखा के समानान्तर खींची गई आड़ी रेखाओं को अक्षांश रेखाएँ कहते हैं।
प्रश्न: देशान्तर रेखाएँ किसे कहते हैं?
उत्तर: उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक खींची गई खड़ी रेखाओं को देशान्तर रेखाएँ कहते हैं।
प्रश्न: पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटने वाली रेखा कौन सी है?
उत्तर: भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा।
प्रश्न: पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुकी हुई है?
उत्तर: पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है।
प्रश्न: उत्तरी गोलार्द्ध में 23½° अक्षांश रेखा को क्या कहते हैं?
उत्तर: इसे कर्क रेखा या कर्क वृत्त कहा जाता है।
प्रश्न: दक्षिणी गोलार्द्ध में 23½° अक्षांश रेखा को क्या कहा जाता है?
उत्तर: इसे मकर रेखा या मकर वृत्त कहा जाता है।
प्रश्न: प्रधान मध्यान्ह रेखा किस देश से होकर गुजरती है?
उत्तर: प्रधान मध्यान्ह रेखा इंग्लैंड के ग्रीनविच नगर से होकर गुजरती है।
प्रश्न: देशान्तर रेखाओं की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर: देशान्तर रेखाओं की कुल संख्या 360 है।
प्रश्न: भूमध्य रेखा पृथ्वी को किन दो गोलार्द्धों में बाँटती है?
उत्तर: भूमध्य रेखा पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाँटती है।
Long Questions Answer
प्रश्न: अक्षांश और देशान्तर रेखाएँ किसे कहते हैं?
उत्तर:
- भूमध्य रेखा के समानान्तर आड़ी रेखाओं को अक्षांश रेखाएँ कहते हैं।
- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक खींची खड़ी रेखाओं को देशान्तर रेखाएँ कहते हैं।
इनकी सहायता से हम पृथ्वी पर किसी भी स्थान की सही स्थिति जान सकते हैं।
प्रश्न: अक्षांश रेखाओं की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
- ये रेखाएँ पूर्व से पश्चिम दिशा में खींची जाती हैं।
- ये पूर्ण वृत्ताकार होती हैं।
- दो अक्षांशों के बीच की दूरी समान होती है।
- विषुवत वृत्त से ध्रुवों की ओर बढ़ने पर वृत्त छोटे होते जाते हैं।
- इनकी कुल संख्या 180 है।
प्रश्न: देशान्तर रेखाओं की मुख्य विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
- ये रेखाएँ अर्द्धवृत्ताकार होती हैं।
- इनकी लंबाई समान होती है।
- विषुवत वृत्त पर इनकी दूरी सबसे अधिक होती है।
- ये प्रधान मध्यान्ह रेखा के दोनों ओर 1° के अंतराल पर खींची जाती हैं।
- इनकी कुल संख्या 360 होती है।
प्रश्न: विषुवत रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर:
- यह पृथ्वी के बीचों-बीच खींची गई रेखा है जो पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटती है।
- इसे 0° अक्षांश रेखा कहा जाता है और यह सबसे बड़ी अक्षांश रेखा है।
प्रश्न: प्रधान मध्यान्ह रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर:
- यह रेखा इंग्लैंड के ग्रीनविच नगर से होकर गुजरती है और इसे 0° देशान्तर रेखा कहा जाता है।
- यह पृथ्वी को पूर्वी और पश्चिमी गोलार्द्ध में बाँटती है।
- प्रश्न: कर्क रेखा और मकर रेखा क्या हैं?
उत्तर: - 23½° उत्तरी अक्षांश रेखा को कर्क रेखा कहा जाता है, जो भारत के मध्य भाग से गुजरती है।
- 23½° दक्षिणी अक्षांश रेखा को मकर रेखा कहा जाता है।
सूर्य की सीधी किरणें वर्ष में एक बार इन दोनों रेखाओं पर पड़ती हैं।
प्रश्न: अक्षांश और देशान्तर रेखाओं में क्या अंतर है?
उत्तर:
- अक्षांश रेखाएँ आड़ी होती हैं, जबकि देशान्तर रेखाएँ खड़ी होती हैं।
- अक्षांश रेखाएँ पूर्व-पश्चिम दिशा में होती हैं, जबकि देशान्तर रेखाएँ उत्तर-दक्षिण दिशा में।
- अक्षांश रेखाएँ पृथ्वी को उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाँटती हैं, जबकि देशान्तर रेखाएँ पूर्वी और पश्चिमी गोलार्द्ध में।
प्रश्न: पृथ्वी के गोलार्द्धों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- भूमध्य रेखा के अनुसार पृथ्वी दो भागों में बँटी है — उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध।
- प्रधान मध्यान्ह रेखा के अनुसार पृथ्वी पूर्वी और पश्चिमी गोलार्द्ध में बँटी है।
प्रश्न: कर्क रेखा और मकर रेखा 23½° पर ही क्यों खींची गई हैं?
उत्तर:
- पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है, इसलिए सूर्य की सीधी किरणें वर्ष में केवल इन रेखाओं तक पहुँचती हैं।
- इस कारण इन्हें 23½° पर खींचा गया है।
प्रश्न: अक्षांश और देशान्तर रेखाओं की क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
- इन रेखाओं की सहायता से हम पृथ्वी पर किसी भी स्थान की सही स्थिति ज्ञात कर सकते हैं।
- ये रेखाएँ भौगोलिक अध्ययन में बहुत उपयोगी हैं और मानचित्र व ग्लोब को समझने में सहायता करती हैं।

Leave a Reply