Short Questions
प्रश्न: पाठ का नाम क्या है?
उत्तर: वात्सल्य के पद
प्रश्न: सूरदास ने किस रस का वर्णन किया है?
उत्तर: वात्सल्य रस
प्रश्न: कृष्ण माँ यशोदा से किसकी शिकायत कर रहे हैं?
उत्तर: दाऊ की
प्रश्न: रसखान की प्रमुख रचना क्या है?
उत्तर: सुजान
प्रश्न: वात्सल्य रस का स्थायी भाव क्या है?
उत्तर: वत्सल
प्रश्न: सूरदास की प्रमुख रचना क्या है?
उत्तर: सूरसागर
प्रश्न: रस के कितने प्रकार हैं?
उत्तर: दस प्रकार
प्रश्न: श्रृंगार रस का स्थायी भाव क्या है?
उत्तर: रति
प्रश्न: अनुप्रास अलंकार का उदाहरण क्या है?
उत्तर: मोसों कहत मोल को लीन्हों
प्रश्न: वात्सल्य रस कहाँ होता है?
उत्तर: पुत्र या शिशु के प्रति स्नेह में
Long Questions
प्रश्न: सूरदास की पहली पद में कृष्ण माँ से क्या शिकायत कर रहे हैं?
उत्तर: कृष्ण माँ से कह रहे हैं कि दाऊ उन्हें बहुत तंग करता है। वह कहता है कि तुम्हें मोल लिया गया है और तुम काले क्यों हो।
प्रश्न: रसखान की पद में यशोदा क्या कर रही हैं?
उत्तर: यशोदा कृष्ण को तेल लगाती, अंजन लगाती और भौंह बनाती हैं। वह हार पहनाकर पुचकारती और निहारती हैं।
प्रश्न: वात्सल्य रस की परिभाषा क्या है?
उत्तर: जहाँ पुत्र या शिशु के प्रति स्नेह भाव का वर्णन हो वहाँ वात्सल्य रस होता है। गुरु-शिष्य का स्नेह भी इसमें आता है।
प्रश्न: रस क्या है और इसकी अनुभूति कैसे होती है?
उत्तर: कविता पढ़ते या सुनते समय आनन्द की अनुभूति को रस कहते हैं। यह मनुष्य के मन में स्थायी भाव से जागृत होता है।
प्रश्न: सूरदास की दूसरी पद में ग्वालिन क्या सोच रही है?
उत्तर: ग्वालिन कृष्ण की बात सुनकर सोचती है कि काश वह घर में माखन खाता देखूँ। वह कृष्ण को मथनिया के पास छिपकर देखना चाहती है।
Leave a Reply